दिव्यांका त्रिपाठी से फैन ने पूछा 'मम्मी बनने' का सवाल, तो एक्ट्रेस ने दिया ये मजेदार जवाब

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के एक फैन को हाल ही में उनके पोस्ट पर उनको मम्मी बनने की बात कही, जिस पर एक्र्टेस ने जवाब दिया है। आइए आपको बताएं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी से फैन ने पूछा 'मम्मी बनने' का सवाल, तो एक्ट्रेस ने दिया ये मजेदार जवाब

सोशल मीडिया के आ जाने से मशहूर हस्तियों और उनके फैंस के बीच की खाईं पट चुकी है। इसने प्रशंसकों को अपने पसंदीदा सेलेब्स के साथ बातचीत करने का मौका दिया है और जबकि सितारों ने भी हमेशा व्यक्त किया है कि सोशल मीडिया पर उन पर बरस रहे प्यार से वे कितने अभिभूत हैं, कभी-कभी सितारे अपनी पोस्ट पर फैंस के तीखे व्यंग्य और हास्य से टपकते कमेंट पर अपनी प्रतिकिया देकर वह उनका मनोरंजन करते हुए भी दिखाई देते हैं। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) एक ऐसी हस्ती हैं, जो सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करना पसंद करती हैं और अक्सर अपने फैंस के कमेंट का जवाब देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की हालिया फोटो पर एक फैंस ने उनके मम्मी बनने को लेकर ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब दिव्यांका को देना पड़ा। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

दिव्यांका त्रिपाठी ने 08 जुलाई, 2016 को अपने नाम के आगे दहिया जोड़ा था, जब वह विवेक दहिया के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधी थी। विवेक और दिव्यांका की शादी को चार साल से ज्यादा का समय हो गया है। अब फैंस उनके इस शादीशुदा जोड़े से बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। यही नहीं, इसकी अफवाहें भी एक बार तेजी से उड़ी थीं। हालांकि, दिव्यांका और विवेक ने प्रग्नेंसी की अफवाहों को बेबुनियाद बताया था, स्पॉटब्वॉय के साथ 2019 के एक साक्षात्कार में दिव्यांका ने खुलासा किया था कि वे जल्द बच्चे के लिए योजना नहीं बना रही हैं और जब वह ग्रीन सिग्नल देंगी तो उनके पति उसका समर्थन करेंगे। दिव्यांका ने कहा था कि विवेक को पता है कि मौजूदा समय में वह बच्चे के लिए तैयार नहीं है। अब आते हैं अपने टॉपिक पर कि आखिर फैंस ने कैसा सवाल पूछा था? जिसका एक्ट्रेस ने जवाब दिया। तो आइए आपको बताते हैं। (ये भी पढ़ेंपत्नी अंजली की बदौलत गूगल सीईओ हैं सुन्दर पिचाई, बेहद रोमांटिक है इनकी लव स्टोरी    

Divyanka Tripathi Dahiya and Vivek Dahiya

दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने 14 सितंबर 2020 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटोशूट से खुद की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह बेज को-ऑर्ड्स की जोड़ी में कम्फर्टेबल, ठाठ और स्टाइलिश लुक में नज़र आ रही हैं। उनके गुलाबी होठों के साथ दिव्यांका की खूबसूरती देखते ही बन रही है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "मैं उन लोगों पर हंसती हूं जिन्होंने इतने लंबे समय तक अनियमित टीवी शेड्यूल के लिए काम किया है कि उनकी दिन और समय की अवधारणा अव्यवस्थित हो जाती है। Anyway #HappyFriday #TGIF"

Divyanka Tripathi Dahiya

दिव्यांका के पोस्ट पर उनके एक फैन ने कमेंट किया, "मैम हम सब चाहते हैं कि आप मां बन जाओ।" इस पर दिव्यांका ने अपने फैन को जवाब देते हुए लिखा, "तब आप सभी वालंटियर मेरे काम करने के दौरान मेरे बच्चे की देखभाल करते हैं।'' कुछ इस तरह से बच्चे के सवाल पर एक्ट्रेस ने अपने फैन का जवाब दिया। (ये भी पढ़ें: आशा भोसले ने 16 की उम्र में की थी पहली शादी, लेकिन दूसरी मैरिज ने कुछ ऐसे बदली जिंदगी)

Comment

गणपति विसर्जन में कपल ने किया था जमकर डांस

भगवान गणपति की मूर्ति विसर्जन के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने अपने घर में लाए 'इको फ्रेंडली' मूर्ति को अपने घर में ही पानी से भरी हुई बाल्टी में विसर्जित किया था। भगवान गणपति को विदा करने से पहले दिव्यांका और विवेक ने खुलकर डांस भी किया था। कपल 'गणपति बप्पा मोरया' के मंत्रों पर खूब थिरकता हुआ नजर आया था। दिव्यांका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था, "हमारा गणपति विसर्जन #EcofriendlyGanpati #VisarjanAtHome #DiveksFirst।" वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पहले कपल ने बप्पा की पूजा की और फिर उन्हें विदाई दी थी। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आया था।

इससे पहले 24 अगस्त 2020 को दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर पति संग कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें एक फोटो में उनके घर में गणपति की मूर्ति नजर आ रही है। साथ ही अन्य तस्वीरों में कपल बेहद खुश नजर आ रहा है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "वो कहते हैं कि वो आपके पास आते हैं जब वो चाहते हैं। वो एक रास्ता खोजते हैं। हमारा गनू पहली नजर में प्यारा था। आने वाले समय के लिए हमें सकारात्मकता और शांति प्रदान करते हुए कुछ ही समय हमारे साथ रहे।'' (ये भी पढ़ें: जब सलमान और विवेक के बाद अनिल अंबानी से उड़ी थी ऐश्वर्या राय के लिंकअप की अफवाह)

फिलहाल, कोरोना काल होने की वजह से कपल ने अपने घर में अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.