दिव्यांका त्रिपाठी को बर्थडे पर पति विवेक से मिला रोमांटिक सरप्राइज, खुद को बताया 'लकी'

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के 37वें बर्थडे पर पति विवेक दहिया ने अपनी पत्नी को एक प्यारा सरप्राइज दिया, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिखाई है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी को बर्थडे पर पति विवेक से मिला रोमांटिक सरप्राइज, खुद को बताया 'लकी'

टीवी के सबसे प्यारे कपल्स की लिस्ट में शुमार दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। हाल ही में, दिव्यांका त्रिपाठी 37 साल की हो गईं। इस खास मौके पर उनके पति विवेक दहिया ने अपनी लेडीलव को एक ही खूबसूरत सरप्राइज दिया, जिसे देखकर दिव्यांका खुद को लकी कहने से रोक नहीं पाईं। आइए आपको दिखाते हैं इसकी एक झलक।

Divyanka Tripathi With Hubby Vivek

पहले दोनों की प्यारी लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट से शुरू हुई थी। विवेक की दमदार पर्सनैलिटी पर दिव्यांका पहली नजर में ही अपना दिल हार गई थीं। इस सीरियल की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर वे एक-दूसरे को डेट करने लगे। कपल ने साल 2016 में शादी करके एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया था और अब वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं।

(ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ ने शेयर की पहली रसोई की झलक, 'हलवा' की फोटो शेयर कर लिखा- 'मैंने बनाया')

Divyanka Tripathi With Hubby Vivek

अब आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 14 दिसंबर 2021 को दिव्यांका त्रिपाठी का 37वां जन्मदिन था। दिव्यांका के बर्थडे के लिए वे दोनों वर्तमान समय में दुबई में हैं। अपनी लेडीलव दिव्यांका के जन्मदिन पर विवेक ने एक रोमांटिक सरप्राइज डिनर का प्लान बनाया था, जिसे देखकर दिव्यांका हैरान रह गई थीं। एक्ट्रेस ने 17 दिसंबर 2021 को इसका एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें उन्हें खुद को ‘लकी’ कहते हुए सुना जा सकता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने अपने कैप्शन में लिखा है, “एक बेहतरीन उपहार मिला, जब मेरा बर्थडे डिनर एक सपने की डेट में बदल गया। मैं- बहुत खुश!” इस वीडियो को फैंस को खूब पसंद कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल को किस करते हुए शेयर किया वीडियो, ट्रेडिंग सॉन्ग पर रोमांटिक हुआ कपल)

दिव्यांका और विवेक को यात्रा या छुट्टियां मनाते समय अपने जीवन के बड़े दिनों का जश्न मनाना पसंद है। दिव्यांका के 36वें जन्मदिन पर कपल उदयपुर छुट्टियां मनाने गया था। इसकी दो तस्वीरें शेयर करते हुए विवेक ने कैप्शन में लिखा था, “और हम अपने पसंदीदा शहरों में से एक में वापस आ गए हैं। उसके (दिव्यांका के) जन्मदिन की उलटी गिनती शुरू होने दें।"

Divyanka Tripathi With Hubby Vivek

Divyanka Tripathi With Hubby Vivek

(ये भी पढ़ें- भारती ने अपने काम करने के जुनून पर कहा- 'मैं अपनी गर्भावस्था के नौवें महीने तक काम करना चाहती हूं'

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, विवेक अपनी पत्नी दिव्यांका से बेहद प्यार करते हैं। वैसे, आपको विवेक द्वारा दिव्यांका को दिया गया सरप्राइज कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.