विवेक दहिया ने पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी को दिया खूबसूरत सरप्राइज, भावुक होकर एक्ट्रेस ने लिखा नोट

वैलेंटाइन डे के मौके पर अभिनेता विवेक दहिया के द्वारा दिए गए एक रोमांटिक सरप्राइज के लिए एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति के लिए एक नोट लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

विवेक दहिया ने पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी को दिया खूबसूरत सरप्राइज, भावुक होकर एक्ट्रेस ने लिखा नोट

टीवी की प्यारी जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने शादी के कई सालों बाद भी अपने बीच के प्यार को जवां रखा है। वह किसी भी स्पेशल डे पर एक-दूसरे को खास महसूस कराना नहीं भूलते हैं और जब बात वैलेंटाइन डे की आती है, तो इसमें वे पीछे कैसे रह सकते हैं। विवेक ने जहां अपनी लेडीलव को सरप्राइज दिया, तो वहीं एक्ट्रेस ने अपने लविंग हसबैंड के लिए एक प्यारा नोट लिखा।

Divyanka Tripathi with hubby Vivek Dahiya

दरअसल, वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी 2022 की रात को विवेक दहिया ने अपनी लेडीलव के लिए एक सुंदर सा डिनर डेट प्लान किया था। अभिनेता ने स्विमिंग पूल के किनारे सुंदर लाइटिंग, फूल और कैंडिल्स के साथ एक रोमांटिक डिनर अरेंज किया था, जो देखने में वाकई बेहद खूबसूरत लग रहा था।

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत अपनी ड्रेस के चलते बुरी तरह हुईं ट्रोल, पति शाहिद संग डिनर डेट पर की गईं स्पॉट)

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya date night

दिव्यांका त्रिपाठी ने इस खूबसूरत रात से दो तस्वीरें 15 फरवरी 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें कपल अपना डिनर डेट एंजॉय करता हुआ नजर आ रहा है। पहली फोटो में दोनों ड्रिंक एंजॉय कर रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में उन्हें कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान व्हाइट शर्ट और डेनिम जींस में विवेक हैंडसम लग रहे हैं, जबकि येलो और व्हाइट ड्रेस में दिव्यांका अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। बैकग्राउंड की सजावट उनकी रोमांटिक डेट की झलक दिखाने के लिए काफी है।

Divyanka Tripathi with hubby Vivek Dahiya

इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने अपने पति के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर उन्हें धन्यवाद दिया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, “पिछली रात आपने जो भी किया, उसने मुझे चौंका दिया। ये आपके लिए 'चीज़ लिस्ट' में थे। आपने मुझे मुस्कुराते हुए देखने के लिए 'आम तौर पर आदर्श' वैलेंटाइन्स के विचार को अंजाम दिया, जबकि इसके विपरीत मैंने घर पर एक आरामदायक शाम की कल्पना की थी, जो आपको पसंद है। हमने जो खाया, जहां बैठे थे, उससे ज्यादा मेरी अहमियत यह है कि, आपने मेरे लिए कुछ ऐसा किया, जो आपके कंफर्ट जोन से परे था।”

Divyanka Tripathi with hubby Vivek Dahiya

(ये भी पढ़ें- Dia Mirza ने पहली मैरिज एनिवर्सरी पर वैभव रेखी के साथ शादी के खास पलों का वीडियो किया शेयर)

दिव्यांका ने आगे लिखा, “प्रेम की कई परिभाषाएं हैं। एक वैज्ञानिक संस्करण हो सकता है- "प्यार में आप अपनी मूल विशेषताओं को बनाए रखते हुए एक बर्तन में पानी की तरह अपना आकार बदलते हैं।" परिवर्तन विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, डार्विन के सिद्धांत का अध्ययन करते समय प्रेम का भी अध्ययन किया जाना चाहिए। विवेक, आपको धन्यवाद।”

Divyanka Tripathi with hubby Vivek Dahiya

(ये भी पढ़ें- पति से अलग होने के बाद राखी सावंत ने किए कई खुलासे, कहा- 'पहली पत्नी को नहीं दिया था तलाक')

फिलहाल, विवेक द्वारा दिव्यांका को दिया गया सरप्राइज आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.