दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग रोमांटिक फोटोज शेयर कर कहा- 'आज फिर तुम पर प्यार आया है'

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपने पति विवेक दहिया संग रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया संग रोमांटिक फोटोज शेयर कर कहा- 'आज फिर तुम पर प्यार आया है'

टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) और एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) अपनी स्पेशल लव केमिस्ट्री से लोगों को इंस्पायर करते हैं। जिस तरह वो एक-दूसरे पर अपना प्यार बरसाते हैं और एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाते हैं, फैंस को ये चीज काफी पसंद आती है। इन दिनों एक्ट्रेस ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इसके बावजूद वो अपने पति पर प्यार न्योछावर करना नहीं भूली हैं। दिव्यांका ने हाल ही में अपने पति विवेक संग कुछ तस्वीरें शेयर कर एक रोमांटिक कैप्शन लिखा है।

Divyanka Tripathi With Hubby Vivek Dahiya

पहले एक नजर दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की लव स्टोरी पर डाल लेते हैं। दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। इस शो में दिव्यांका जहां लीड रोल में नजर आई थीं, वहीं विवेक पुलिस इंस्पेक्टर बने थे। दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, उन्हें विवेक की पर्सनैलिटी पर क्रश हो गया था। बहरहाल, इसी सेट पर शुरू हुआ दोनों का प्यार 8 जुलाई 2016 को मुकम्मल हो गया। दोनों इसी दिन शादी के बंधन में बंधे थे।

(ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी का शादी के बाद ऐसे हुआ था गृह प्रवेश, यहां देखिए वायरल हुईं उनकी अनदेखी तस्वीरें)

Divyanka Tripathi With Hubby Vivek Dahiya

अब आइए आपको दिखाते हैं इस कपल की फोटोज। दरअसल, 18 जून 2021 को दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति विवेक दहिया संग कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में दोनों को एक-दूसरे में खोए हुए देखा जा सकता है। इस दौरान ‘ये है मोहब्बतें’ की एक्ट्रेस पिंक कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनके हसबैंड व्हाइट कलर की शर्ट के साथ येलो कलर्ड चेक के ब्लैजर में हमेशा की तरह हैंडसम हंक लग रहे हैं।

Divyanka Tripathi With Hubby Vivek Dahiya

Divyanka Tripathi With Hubby Vivek Dahiya

Divyanka Tripathi With Hubby Vivek Dahiya

Divyanka Tripathi With Hubby Vivek Dahiya

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने एक प्यारा कैप्शन दिया है, जो उनके असीम प्यार को दर्शाता है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ‘आज फिर तुम पर प्यार आया है.. बेहद और बेशुमार आया है।’ इसके साथ दिव्यांका ने एक लव इमोजी भी शेयर की है। इस पोस्ट से लगता है कि, दिव्यांका अपने लविंग हसबैंड विवेक दहिया को बहुत मिस कर रही हैं।

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं शहीर शेख की वाइक रुचिका कपूर)

दिव्यांका की तरह विवेक भी सोशल मीडिया पर अपनी लेडीलव के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं। दिव्यांका के केपटाउन जाने के बाद 14 मई 2021 को विवेक ने अपने इंस्टा हैंडल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस सामने की ओर देख रही हैं, वहीं विवेक साइड की ओर निहार रहे हैं। इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखे जा सकते हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने चांद की एक इमोजी शेयर की थी।

(ये भी पढ़ें- बेहद शानदार है दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का आशियाना, यहां देखिए उनके घर की अनेदखी तस्वीरें)

Divyanka Tripathi With Hubby Vivek Dahiya

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, दिव्यांका अपने हसबैंड विवेक दहिया पर प्यार लुटाने का एक मौका भी नहीं छोड़ती हैं। तो आपको दिव्यांका के द्वारा शेयर किया गया पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- दिव्यांका त्रिपाठी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.