दिव्यांका त्रिपाठी ने केपटाउन में पहनी 4 हजार रुपये की ड्रेस, देखें एक्ट्रेस का गॉर्जियस लुक

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने केपटाउन से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस काफी क्यूट लग रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने सुंदर ड्रेस पहनी है। आइए बताते हैं इस ड्रेस के बारे में।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी ने केपटाउन में पहनी 4 हजार रुपये की ड्रेस, देखें एक्ट्रेस का गॉर्जियस लुक

पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में अपने अपकमिंग रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 11’ की शूटिंग में बिजी हैं। यहां से दिव्यांका लगातार सोशल मीडिया पर शो के सभी कंटेस्टेंट्स संग अमेजिंग तस्वीरें व वीडियोज शेयर कर रही हैं, जिसे फैंस काफी ज्यादा पंसद कर रहे हैं। हाल ही में, दिव्यांका ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने जो ड्रेस पहनी है, वो ‘टॉक ऑफ द टाउन' बन गई है। आइए आपको वो तस्वीरें दिखाते हैं और एक्ट्रेस की ड्रेस के बारे में बताते हैं।

Divyanka Tripathi

पहले आप ये जान लीजिए कि, दिव्यांका त्रिपाठी ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग के लिए सभी कंटेस्टेंट्स के साथ 6 मई 2021 की रात को केपटाउन के लिए रवाना हुई थीं। इसके बाद विवेक दहिया ने अपनी वाइफ दिव्यांका को मिस करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थीं और उन्होंने एक प्यारा नोट भी लिखा था। एक्टर ने लिखा था, ‘7 मई 2021, सुबह के 3.30 बजे। आजकल के हालातों को देखते हुए ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए हमने खूब सोचा था। लेकिन फिर हम इस बात के साथ आगे बढ़े कि, शो जारी रहना चाहिए। तब से मैं इस रात को लेकर डरा हुआ था, जब मुझे तुम्हें एयरपोर्ट छोड़कर होगा और इस खाली घर में आना होगा (क्योंकि ये घर तुम्हारे होने से है); जहां हर छोटी चीज मुझे तुम्हारी याद दिलाएगी।'

(ये भी पढ़ें: जब श्रेयस तलपड़े से शादी कैंसिल करने को कहा था इस डायरेक्टर ने, एक्टर की सुहागरात भी हो गई थी खराब)

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

Divyanka Tripathi photos

आइए अब आपको दिव्यांका का लेटेस्ट पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, दिव्यांका ने 17 मई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह काफी ज्यादा क्यूट लग रही हैं। इन तस्वीरों में दिव्यांका एक गार्डन एरिया में खड़ी होकर अमेजिंग पोज दे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक कलर की जिप शर्ट ड्रेस पहनी है, जिसमें चार जेब हैं। इतना ही नहीं, इस ड्रेस के साइड में दोनों तरफ व्हाइट स्ट्रीप है, जिससे ये ड्रेस और अट्रैक्टिव लग रही है। इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट शूज पहने हैं। इतना ही नहीं, दिव्यांका बालों की दो चोटी और चेहरे पर प्यारी सी स्माइल के साथ किसी बच्ची से कम नहीं लग रही हैं।

(ये भी पढ़ें: एक्टर शहीर शेख ने वाइफ रुचिका कपूर की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये थोड़ा जल्दी है')

Divyanka Tripathi in cap town

Divyanka Tripathi photos

Divyanka Tripathi in khatron ke khiladi

एक्ट्रेस के आउटफिट की बात करें तो, दिव्यांका की ये पिंक ड्रेस ‘Just Billi’ ब्रेंड की है, जिसकी कीमत 4 हजार रूपये है। ये जानकारी हमें ‘Just Billi’ की साइट से मिली है। फैंस एक्ट्रेस की इस ड्रेस और उनके इस क्यूट लुक को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: कैटरीना कैफ ने रूमर्ड BF विक्की कौशल को ऐसे किया बर्थडे विश, एक्टर के लिए लिखा खास नोट)

Divyanka Tripathi dress

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा है, ‘मैं एक मौसमी फूल हूं। मैं ताजा भावपूर्ण खिलने की तरह लौटने के वादे के साथ गायब हो जाती हूं।’

divyanka latest post

इससे पहले भी दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर केपटाउन से कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थीं। इन तस्वीरों में दिव्यांका नीले आसमान के नीचे खड़ी होकर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। पहली, दूसरी और तीसरी फोटो में दिव्यांका दूसरी तरफ देखती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं।

actress

actress divyanka

divyanka photo

वहीं, चौथी तस्वीर में वह कैमरे की ओर देखकर खिल-खिलाकर मुस्कुरा रही हैं और उन्होंने अपने दोनों हाथों को अपनी कमर पर रखा हुआ है। वहीं, पांचवीं फोटो में वह कैमरे की ओर झुकी हुई हैं। लुक की बात करें तो, दिव्यांका ने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस के साथ आर्मी ग्रीन कलर का श्रग लिया हुआ है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। दिव्यांका की इन तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।

khatron ke khiladi

divyanaka latest photo

फिलहाल, इन तस्वीरों से साफ है कि दिव्यांका त्रिपाठी केपटाउन में काफी ज्यादा एंजॉय कर रही हैं। तो आपको दिव्यांका त्रिपाठी की ये ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.