दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी इंडस्ट्री में किया है कुछ गलत लोगों का सामना, इंटरव्यू में कही ये बात

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने उन पुरुषों का जिक्र किया है, जो महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी इंडस्ट्री में किया है कुछ गलत लोगों का सामना, इंटरव्यू में कही ये बात

महिलाओं पर ज़ुल्म होना कोई नई बात नहीं है। समाज में कई ऐसे लोग हैं, जो औरतों पर ज़ुल्म करते हैं। इन लोगों के खिलाफ कड़े कानून भी बनाए गए हैं। लेकिन फिर भी ये लोग महिलाओं को अपने पैर की धूल मानकर उन पर अत्याचार करते हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अब तक कई फिल्में व सीरियल्स बनाए गए हैं, जिसमें महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को विस्तार से दर्शाया गया है। सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ में भी महिलाओं पर हुए अत्याचारों की कहानी को दर्शाया जाता है, जिसमें इन दिनों टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) नजर आ रही हैं।

दिव्यांका इस सीरियल में बतौर एंकर दिखाई दे रही हैं। लेकिन अब ये शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। इसी बीच, अब एक्ट्रेस का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें दिव्यांका ने टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में क्या कहा है।

पहले आप ये जान लीजिए कि, दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। वह कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में पॉपुलैरिटी हासिल हुई है। इस सीरियल में वह इशिता भल्ला का रोल निभाती हुई नजर आई थीं।

वहीं, एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो, दिव्यांका ने एक्टर विवेक दहिया संग 8 जुलाई 2016 को शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी, जहां विवेक की पर्सनैलिटी देखकर दिव्यांका का उन पर क्रश आ गया था। दोनों की सेट पर ही दोस्ती हुई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। वहीं, अब दिव्यांका और विवेक अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। (ये भी पढ़ें: मसाबा गुप्ता ने मां नीना व पिता विवियन रिचर्ड्स संग शेयर की अनदेखी तस्वीर, कहा- 'मेरी दुनिया')

आइए अब आपको एक्ट्रेस के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अपने विचार रखे हैं और उसका असल कारण भी बताया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा कि, ‘हां, हमारे समाज में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, जिसकी असल वजह हमारी परवरिश है। हमेशा पुरुषों को मजबूत महसूस करवाया जाता है और महिलाओं को ये समझाया जाता है कि वह विनम्र होती हैं और उन्हें हमेशा विनम्र ही बने रहना चाहिए। उन्हें हमेशा शर्तों का पालन करना चाहिए और मुस्कुराते हुए एक अच्छी भाषा में हर सवाल का जवाब देना चाहिए। जब तक हमारी परवरिश का तरीका नहीं बदलेगा, तब तक ये समस्या खत्म नहीं होगी।'

दिव्यांका ने कहा कि, 'दूसरी समस्या उन कानूनों में है, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। लेकिन ये कानून पुरुषों के मन में डर पैदा करने के लिए काफी नहीं हैं। एक महिला के साथ गलत तरीके से पेश आने से पहले लोग डरते नहीं हैं। इतने सख्त रूल्स होने चाहिए कि उनकी रूह कांप जाए।’ (ये भी पढ़ें: सपना चौधरी ने बेटे संग शेयर की फोटो, अपने छोटे राजुकमार को प्यार करती दिखीं डांसर)

    

इसके आगे इंटरव्यू में दिव्यांका से पूछा गया कि, इंडस्ट्री में आपके आस-पास कैसे पुरुष हैं? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘ठीक है और अब कुछ ठीक हो गए हैं। ऐसा नहीं है कि सब खराब हैं। लेकिन ये भी सच्चाई है कि कुछ पुरुष ऐसे हैं, जो कभी भी जवाब में ‘न’ नहीं सुन सकते हैं। वे हमेशा ही अश्लील बातें करते हैं और लड़कियों पर टिप्पणी करते रहते हैं। क्या आप यकीन करेंगे? वह अपने इस रवैये पर आज भी सम्मानित होना चाहते हैं। अगर आप उनसे प्रतिशोध लेते हैं या उनका सम्मान नहीं करते हैं, तो वह आपका नाम खराब करने की पूरी कोशिश करते हैं। वह हमेशा आपके कैरेक्टर को निशाने पर लेते हैं।'

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, 'मैंने भी इस स्थिति का सामना किया है। उस दौरान मैं इंडस्ट्री में नई थी। मेरे आस-पास के कुछ लोगों ने मेरे सामने गलत चीजों का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मैंने उन्हें 'न और न' में ही जवाब दिया था। आज की तरह तब भी मेरे मन में विश्वास था कि मैं किसी के दबाव में नहीं आऊंगी। कुछ लोग निशाने पर लेते जरूर हैं, लेकिन मैं उन लोगों को जाने नहीं देती हूं। मैं दयालु जरूर हूं, लेकिन सीमा से बाहर होने के बाद मैं जवाब देती हूं। मुझे पता है कि मुझे अपनी जगह पर कैसे बने रहना है।’ (ये भी पढ़ें: 'CID' फेम वैष्णवी धनराज के पिता का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल नोट)

फिलहाल, दिव्यांका त्रिपाठी के इस इंटरव्यू से साफ हो गया है कि उन्होंने भी टीवी इंडस्ट्री में मौजूद उन लोगों का सामना किया है, जो एक्ट्रेसेस को परेशान करना अपना हक समझते हैं। तो एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्ट में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.