नेहा कक्कड़ का हनीमून ट्रिप: दुबई के जिस लग्जरी होटल में रुका कपल, उसके 1 रात का खर्च ​है करीब 1 लाख

अपनी शानदार शादी के बाद नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने दुबई में हनीमून मना रहे हैं, लेकिन आप उनके हनीमून के एक रात का खर्च जानते हैं? नहीं! तो आइए हम आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Ritu Singh Last Updated:

नेहा कक्कड़ का हनीमून ट्रिप: दुबई के जिस लग्जरी होटल में रुका कपल, उसके 1 रात का खर्च ​है करीब 1 लाख

शादी के बाद हर कपल की ख्वाहिश होती है कि वह शानदार हनीमून पर जाए और अपने जीवनसाथी के साथ कुछ दिन सुकून से बिताए। इसके लिए नवविवाहित जोड़ा शादी से कम प्लानिंग नहीं करता है। एक तरफ तो कपल वेडिंग वेन्यू के डिजाइन तय करने में मशगूल रहते हैं, तो दूसरी तरफ हनीमून के डेस्टिनेशन पर भी मंथन कर रहे होते हैं। शादी और हनीमून में कपल के लिए ये तय कर पाना मुश्किल होता है कि वो किसे ज्यादा पॉइंट्स दें। लोग बजट को ध्यान में रखकर अपने लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन प्लान करते हैं, लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके लिए बजट के कोई मायने नहीं होते। बिल्कुल ताजातरीन शादी करनेवाली बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh) की तरह। इस कपल का हनीमून भी कुछ ऐसा ही है। इस कपल के हनीमून के खर्च को जान आप हैरान हो जाएंगे। तो आइए इसके बारे में आपको हम विस्तार से बताते हैं। 

हम आपको कपल के हनीमून खर्च के बारे में बताएं, इससे पहले कुछ इनकी लेटेस्ट तस्वीरें दिखा देते हैं।

हनीमून की बातें जानने से पहले ये जान लें कि,शादी से पहले 9 अक्टूबर 2020 को नेहा ने अपने फैंस को ‘मिस्टर राइट’ रोहनप्रीत सिंह से मिलवाया था। इसके बाद से ही रोहनप्रीत को लेकर कयास लगने लगे थे कि नेहा उनसे शादी कर सकती हैं। इसके15 दिन बाद नेहा ने सारी अटकलों को किनारे करते हुए रोहनप्रीत से सगाई कर ली। सगाई के कुछ दिन बाद 24 अक्टूबर 2020 को नेहा ने अपने मंगेतर रोहनप्रीत संग शादी के पवित्र बंधन में बंध गईं। शादी के कुछ दिन बाद 8 नवंबर 2020 को ये कपल हनीमून पर दुबई निकल गया और अब वहां से एक के बाद एक कई नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। कपल के हनीमून ट्रिप के एक दिन का खर्च सरकारी नौकरी वाले व्यक्ति के सैलरी से कहीं बढ़कर है। (इसे भी पढ़े: 'इश्कबाज' फेम नकुल मेहता की पत्नी जानकी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति संग शेयर की प्यारी तस्वीरें)

हनीमून के दौरान कुछ दिन तो नेहा और रोहनप्रीत ने शानदार होटल पलाजो वर्साचे दुबई में बिताया। इसके बाद उन्होंने दुबई के सबसे ज्यादा चर्चित रिजॉर्ट ‘अटलांटिस, द पाम’ में बुकिंग कराई। वहां की सर्विस ने उनका दिल जीत लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, होटल के जिस रूम में नेहा और रोहनप्रीत रुके हैं, उसका एक रात की खर्च 1 लाख से भी ज्यादा है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस होटल में सबसे सस्ता रूम भी 25 हजार से ज्यादा रुपये का है।

जानें, इस रिजॉर्ट की खासियत

अब फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि आखिर उस रिजॉर्ट में ऐसा क्या खास था, जिसके लिए वे एक दिन का 90 हजार रुपये चार्ज कर रहे थे। तो फैंस का खयाल रखते हुए नेहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वे सारी चीजें शेयर कीं जो इस रिजॉर्ट को खास बनाती थीं। 17 नवंबर 2020 को नेहा ने अटलांटिस, द पाम की खूबसूरती का मुजायरा कराया था। उनके सुइट को गुलाब की पंखुड़ियों और गुब्बारों से सजाया गया था। उन्होंने सुइट और रिजॉर्ट के नजारों की तस्वीरें भी शेयर की थीं। साथ ही लिखा था, ''थैंक्यू@अटलांटिसदपाम। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति के लिए भी थैंक्स नोट लिखा- लव यू द मोस्ट @रोहनप्रीतसिंह बेस्ट हनीमून #नेहूप्रीत।'' ये होटल ही अपने आप में एक शहर है। तस्वीरें देखकर इसकी खूबसूरती और खासियत ​का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

17 नवंबर 2020 को ही नेहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अटलांटिस से 'हनीमून डायरीज' के तहत ढेर सारी शानदार चमकती-दमकती तस्वीरें शेयर की थीं, जो उनकी और कुछ रिजॉर्ट की खूबसूरती बयां कर रही थीं। एक तस्वीर में हम नेहा और रोहनप्रीत को अटलांटिस के बीच में एक-दूसरे को किस करते हुए देख सकते हैं। ट्रैकसूट में दोनों सुपर क्यूट नजर आ रहे हैं। तस्वीरें को साथ ही उन्होंने ‘हनीमून डायरीज!’ लिख रखा था। (इसे भी पढ़े: माधुरी दीक्षित के 'पतिदेव' श्रीराम नेने ने एक्ट्रेस के लिए बनाया कांदा पोहा, देखें वीडियो)

8 नवंबर 2020 को नेहा ने इंस्टाग्राम पर पहली बार अपने हनीमून की कुछ झलकियां भी दिखाई थीं और बताया था कि वे कहां ठहरी हुई हैं। उनके शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह उनके सुइट को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया है।

कपल ने हनीमून के दौरान ही मनाई दिवाली

कपल के हनीमून में तब चार चांद लग गए, जब इसी बीच दिवाली आ गई। 14 नवंबर 2020 को नेहा और रोहनप्रीत ने साथ-साथ अपनी पहली दिवाली भी दुबई में ही सेलिब्रेट की। इस जश्न की तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। नेहा ने लिखा था, “अब तक का शानदार कमरा! सभी को शुभ दीवाली! @रोहनप्रीतसिंह लव यू।” उन्होंने इस मौके की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं और कैप्शन में लिखा, “एक दूजे की बांहों में हमारी पहली और सबसे खास दीवाली। ईश्वर आप सबका भला करे।” (इसे भी पढ़े: नेहा कक्कड़ ने शेयर की बेडरूम की तस्वीरें, किस करते नजर आए रोहनप्रीत)

शादी समारोहों के पूरा होते ही नेहा कक्कड़ ने अपना नाम भी बदला और अपने पति, रोहनप्रीत के सरनेम को अपने नाम से जोड़ लिया। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सबसे पहली चीज जो आप गौर करेंगे वो उनका नाम ही है। नेहा ने खुद को ‘मिसेज सिंह’ कहना भी शुरू कर दिया है। नेहा के आईजी बायो में लिखा है, ‘नेहा कक्कड़ (मिसेज सिंह)’।

तो नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत के इस रोमांटिक सफर की कहानी आपको कैसी लगी? हमें जरूर बताएं और कोई सुझाव को तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.