'ड्रीम गर्ल' के डायरेक्‍टर राज शांडिल्‍य ने की गर्लफ्रेंड से शादी, तस्वीरें हुई वायरल

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की सुपरहिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) के डायरेक्टर राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड वर्षा कश्यप के साथ शादी कर ली हैं। यहां देखिए राज और वर्षा की शादी की शानदार तस्वीरें…

img

By Manali Rastogi Last Updated:

'ड्रीम गर्ल' के डायरेक्‍टर राज शांडिल्‍य ने की गर्लफ्रेंड से शादी, तस्वीरें हुई वायरल

शादी एक पवित्र बंधन है, जिसको मजबूत रखने के लिए प्यार बेहद जरुरी है। जब शादी का बंधन मजबूत होता है, तभी पति-पत्नी खुश रह पाते हैं। इसका मूलमंत्र है कि पति-पत्नी लगातार एक-दूसरे का सम्मान करें। जिस तरीके से हम अपने शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए एक अच्छी लाइफस्टाइल जीते हैं, वैसे ही खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए प्यार बेहद जरुरी है। ठीक ऐसा ही किया आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की सुपरहिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' (Dream Girl) से बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) ने। खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए राज ने हाल ही में अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड वर्षा कश्यप के साथ शादी कर ली है।

जी हां, राज शांडिल्य अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड वर्षा कश्यप के साथ 12 दिसंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर राज ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसके साथ राज ने ट्वीट किया कि, ‘न्यूली मैरिड कपल… राज एंड वर्षा’। 'ड्रीम गर्ल' के डायरेक्टर राज शांडिल्य की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही हैं और अब सभी उनको अपनी जिंदगी की एक नई पारी शुरू करने के लिए बधाइयां दे रहे हैं। अपने होमटाउन झांसी में लेखक से निर्देशक बने राज शांडिल्य ने घरवाले और करीब दोस्तों के बीच वर्षा से शादी की हैं। (ये भी पढ़ें: इन महीनों में शादी करने वालों का रिश्ता होगा बेहद खास, जिंदगी भर बना रहेगा प्यार और विश्वास)

अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड वर्षा कश्यप को लेकर राज शांडिल्य ने कुछ दिनों पहले इस बात का खुलासा किया था कि वो वर्षा से भोपाल में एक करीब दोस्त की सगाई में मिले थे। इसके बाद वे लगातार एक दूसरे से मिलने लगे और मुंबई जाने के बाद भी दोनों की आपस में बातचीत जारी रही। वर्षा कश्यप मूल रूप से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ही रहने वाली हैं। राज और वर्षा शादी से पहले 13 साल के रिलेशनशिप में थे। राज की पत्नी वर्षा पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। राज ने खुद कुछ दिनों पहले अपनी शादी की पुष्टि की थी। उन्होंने अपनी और वर्षा की शादी को लेकर कहा था कि ये शादी उनके गृहनिवास झांसी में ही होगी, जिसमें घर वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इसके बाद मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए अलग से एक रिसेप्शन रखा जाएगा।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि राज शांडिल्य कॉमेडी सर्कस के लिए भी स्क्रिप्ट लिख चुके हैं। उन्होंने कॉमेडी सर्कस में कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी के लिए 350 स्क्रिप्ट्स लिखी थीं। कपिल शर्मा के शो के लिए भी राज शांडिल्य 600 से ज्यादा स्क्रिप्ट लिख चुके हैं। उन्होंने कपिल शर्मा के शो के लिए लगभग 650 स्क्रिप्ट लिखी हैं। इसके अलावा राज कई फिल्मों के लिए डायलॉग्स लिखने का काम कर चुके हैं, जिसमें ‘इश्क’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘वेलकम बैक’, ‘फ्रीकी अली’, ‘भूमि’, ‘जबरिया जोड़ी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। (ये भी पढ़ें: Taimur Ali Khan Birthday: बेहद खास होगा इस बार तैमूर का बर्थडे, इस जगह करेंगे सेलिब्रेट)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

इसके बाद राज शांडिल्य ने निर्देशन में हाथ अजमाया और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल’ का निर्देशन किया। फिल्म ने देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली और करीब 140 करोड़ रुपये की कमाई की। एकता कपूर ने ड्रीम गर्ल’ को प्रोड्यूस किया था। फिलहाल, अब राज अपने अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी छोटे शहर की पंजाबी लड़की के किरदार को निभाती हुई नजर आएंगी।  

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

…तो हम राज शांडिल्य और वर्षा कश्यप की शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद अब फ़िल्मी सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। हम भी राज और वर्षा को उनकी शादी पर ढेर सारी बधाई देते हैं। हम आशा करते हैं कि राज और वर्षा का दांपत्य जीवन खुशियों से भरा हो। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.