पलक तिवारी से लेकर जन्नत जुबैर तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट यंग सेलिब्रिटी

ग्लैम और ग्लिट्ज़ की दुनिया काफी खुशनुमा दिखती है, लेकिन लोग यंग टेलीविजन सेलिब्रिटीज की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। आइए आपको इनके एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पलक तिवारी से लेकर जन्नत जुबैर तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट यंग सेलिब्रिटी

अपने सपनों का जीवन जीने से ज्यादा खूबसूरत कुछ नहीं है। जब आप कम उम्र में अपने गोल्स को पूरा कर लेते हैं, तो मजा दोगुना हो जाता है। अपना ड्रीम जॉब पाना या फिर किसी बड़ी पोस्ट के लिए सिलेक्ट होना, इस फीलिंग को कभी भी शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। हालांकि, दुनिया केवल आपकी सफलता देखती है, आपके संघर्षों को नहीं और ऐसा ही यंग टेलीविजन सेलिब्रिटी के मामले में भी है, जिन्होंने अपने लिए एक बड़ा फैनबेस बनाया है।

tv kids

हम पलक तिवारी और जन्नत जुबैर जैसे यंग सेलिब्रिटी की वर्क लाइफ और रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में तो बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन हममें से बहुत ही कम लोग इन यंग और फेमस सेलिब्रिटी के एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में जानते हैं। आइए एक नजर डालते हैं कुछ यंग टेलीविजन सेलिब्रिटीज के एजुकेशनल बैकग्राउंड पर...

1. पलक तिवारी

palak

टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी पलक तिवारी का जन्म 8 अक्टूबर 2000 को हुआ था। पलक छोटी उम्र से ही अपने हॉट फोटो शूट और हिट गानों से सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई (महाराष्ट्र) में पूरी की थी। स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने मुंबई में 'मीठीबाई कॉलेज' से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है।

2. अशनूर कौर

ashnoor kaur

यंग एक्ट्रेस अशनूर कौर ने 'झांसी की रानी',' ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'पटियाला बेब्स' और कई अन्य शोज में अपनी एक्टिंग के दम पर फेम हासिल किया है। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि अशनूर अभी पढ़ाई कर रही हैं। वह मुंबई के टॉप कॉलेजों में से एक से 'बीएमएमसी' (Bachelor of Arts in Multimedia and Mass Communication) के दूसरे वर्ष में हैं।

3. अनुष्का सेन

anushka sen

टेलीविजन एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने कम उम्र में 'बालवीर', 'देवों के देव महादेव' और कई अन्य शोज में अपनी एक्टिंग के साथ पॉपुलैरिटी हासिल की है। उन्होंने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' के साथ लोगों का दिल जीता था। अनुष्का सेन 'कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स' मुंबई से फिल्मोग्राफी की डिग्री हासिल कर रही हैं।

(यहां क्लिक करके देखें अनुष्का सेन की खूबसूरत तस्वीरें)

4. जन्नत जुबैर रहमानी

jannat jubair

एक अन्य टेलीविजन एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी ने कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने लाखों फैन्स के दिलों में एक बड़ी जगह बनाई है। हालांकि, जन्नत ने 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 12' का हिस्सा बनने के बाद बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। वह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में सबसे कम उम्र की और सबसे अधिक पैसे चार्ज किए जाने वाली कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। 20 साल की इस एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से पूरी की है, जिसके बाद से वह अपने एक्टिंग करियर पर फोकस कर रही हैं।

(जन्नत जुबैर रहमानी की लाइफः रिलेशनशिप स्टेटस से टोटल नेट वर्थ तक, जानें हर चीज के बारे में)

5. अवनीत कौर

avneet kaur

एक्ट्रेस अवनीत कौर ने महज आठ साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें पहली बार 'डीआईडी लिटिल मास्टर्स' में एक कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था। बाद में उन्होंने 'लाइफ ओके' के शो 'मेरी मां' से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी भाग लिया था। अवनीत कौर मुंबई के एक निजी कॉलेज से कॉमर्स में डिग्री हासिल कर रही हैं।

(अवनीत कौर ने खरीदी 1.2 करोड़ रुपए की रेंज रोवर कार, देखें तस्वीरें)

6. हेली शाह

 Helly Shah

एक अन्य युवा टेलीविजन एक्ट्रेस हेली शाह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2010 में शो 'जिंदगी का हर रंग' से की थी, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हेली ने 2022 में 'कान्स' में डेब्यू भी किया है। शाह ने अपनी स्कूली शिक्षा 'एम.के. माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय' अहमदाबाद से पूरी की है। उन्होंने 'गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी' अहमदाबाद से साइंस में ग्रेजुएशन किया है।

helly shah

खैर, इन युवा सेलिब्रिटीज ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और शिक्षा के साथ कोई भी व्यक्ति जो कुछ भी हासिल करना चाहता है उसमें वह सफल हो सकता है। तो आपको इनमें से कौन सेलिब्रिटी पसंद है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.