एकता कपूर ने बेटे रवि के बर्थडे पर शेयर की प्यारी सेल्फी, लिखा 'मेरी जिंदगी बदल देने वाला गिफ्ट'

बॉलीवु़ड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर फिल्म निर्माता एकता कपूर ने अपने बेटे रवि के दूसरे जन्मदिन पर एक खास नोट लिखा है। आइए देखते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

एकता कपूर ने बेटे रवि के बर्थडे पर शेयर की प्यारी सेल्फी, लिखा 'मेरी जिंदगी बदल देने वाला गिफ्ट'

मांओं को भगवान के द्वारा इस दुनिया को दिया गया सबसे बड़ा गिफ्ट माना जाता है, जिसकी मानवता सभी दयालुता के ऊपर होती है। मां इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार अपने बच्चों से करती है। बच्चों के लिए मां का प्यार और लाड़ हर मानवता से ऊपर होता है। जब एक महिला पहली बार मां बनती है, तो ये उसकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फेज होता है, जिसे हर साल वह धूमधाम से सेलिब्रेट करती है। ऐसा ही कुछ आज सिंगल मदर एकता कपूर (Ekta Kapoor) कर रही हैं। दरअसल, आज यानी 27 जनवरी 2021 को एकता कपूर के बेटे रवि कपूर (Ravie Kapoor) का जन्मदिन है। इस खास मौके पर फिल्म निर्माता ने ममता से भरा एक नोट अपने लाडले बेटे के लिए लिखा है। आइए डालते हैं इस पर एक नजर।

उससे पहले ये जान लीजिए कि, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर फिल्म निर्माता एकता कपूर सरोगेसी के जरिए 27 जनवरी 2019 को सिंगल मदर बनी थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने 31 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी थी। एकता अपने पिता जीतेंद्र के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करती हैं, जिसके चलते उन्होंने अपने लाडले बेटे का नाम अपने पिता जीतेंद्र का असली नाम ‘रवि’ रखा। एकता अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे रवि के साथ स्पेशल मोमेंट्स शेयर करती नजर आती हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। (ये भी पढ़ें- पवित्रा संग बेस्ट मेमोरीज के सवाल पर शर्माते नजर आए एजाज, बोले- 'लड़ाई के बाद भी खाना खिलाती हैं')

अब बात करते हैं एकता कपूर के उस पोस्ट की, जिसे उन्होंने अपने बेटे के बर्थडे पर शेयर किया है। दरअसल, एकता कपूर के बेटे रवि 27 जनवरी 2021 को दो साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर प्रोड्यूसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लाडले बेटे रवि के साथ एक सेल्फी शेयर की है। इस तस्वीर में एकता और उनके बेटे रवि क्यूट स्माइल दे रहे हैं, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए एकता ने प्यारा सा नोट भी शेयर किया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे ravioli! कहने के लिए कुछ ज्यादा नहीं है, लेकिन आप मेरी जिंदगी को बदलने वाले लैंडमार्क गिफ्ट हो। मैं अभी भी हैरान हूं (अच्छे रूप में) और मैं कहती हूं ‘मैं तुम्हारी मॉमी हूं।’ आई लव यू।’ (ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बेटे वियान के साथ गरीबों को कंबल बांटते आए नजर, शेयर किया वीडियो)

एकता कपूर के अलावा उनके भाई तुषार कपूर ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने भांजे को बर्थडे विश किया है। इस वीडियो में तुषार को अपने भांजे के साथ स्पेशल बॉन्डिंग शेयर करते हुए देखा जा सकता है। तुषार क्यूट भांजे रवि को अपनी गोद में लिए हुए उनके साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एकता कपूर की भी आवाज सुनी जा सकती है। एकता तुषार से कहती हैं, ‘ये मुझसे ज्यादा तुमसे प्यार करता है।’ इस पर तुषार हामी भरते हुए नजर आते हैं। मामा-भांजे की ये क्यूट बॉन्डिंग फैंस को भी खूब पसंद आ रही है।

तुषार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन भी दिया है, जिसमें लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे रवि। मेरा दूसरा जन्म अब दो साल का हो गया है। भगवान आपको आशीर्वाद दे। #angel #love #ravie #birthday।’ (ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन अपने बच्चों के साथ उठा रहे ट्रैकिंग का लुत्फ, एक्स-वाइफ के भाई जायेद भी आए नजर)

फिलहाल, हम भी एकता कपूर के लाडले बेटे रवि को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो, आपको एकता द्वारा शेयर किया गया खूबसूरत नोट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- तुषार, एकता)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.