क्रिसमस की तैयारी में जुटी ईशा देओल की फैमिली, सैंटा कैप में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ईशा देओल और उनकी फैमिली क्रिसमस की तैयारियों में जुट गई है और उन्होंने क्रिसमस ट्री को सजाकर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तो आइए देखते हैं खूबसूरत फोटोज़।

img

By Deepali Srivastava Last Updated:

क्रिसमस की तैयारी में जुटी ईशा देओल की फैमिली, सैंटा कैप में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

कोरोना महामारी के दौरान सभी त्यौहारों को लोग सादगी के साथ मना रहे हैं। ऐसे ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने खास अंदाज में बेहद ही सिंपल तरीके से फेस्टिव सीज़न को एन्जॉय कर रहे हैं और उसकी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है और लोग क्रिसमस की तैयारी करने लगे हैं। ऐसे में सेलेब्स भी अपने घरों में क्रिसमस ट्री को सजाते हैं और सैंटा बनकर अपने बच्चों के साथ खूब मस्ती करते हैं। हाल ही में कुछ ऐसी फोटोज़ और वीडियोज़ हमें एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) के इंस्टाग्राम हैंडल पर देखने को मिली। ये तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं कि इन्हें देखते ही आपको 'जिंगल बेल' सुनाई देने लगेगी। तो यहां हम आपको ईशा देओल के घर में चल रही क्रिसमस की तैयारियों की खास तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

ईशा देओल तख्तानी के घर में हमेशा से ही क्रिसमस को खास तरीके से सेलिब्रेट किया गया है। हम आपको हाल ही में शेयर की गई तस्वीरें दिखाएं, उससे पहले आप साल 2018 के क्रिसमस की ये खूबसूरत फोटोज़ भी देख लीजिए। साल 2018 में ईशा देओल ने अपनी 14 महीने की बेटी राध्या तख्तानी को सैंटा ड्रेस पहनाकर तैयार किया था। सैंटा की ड्रेस में क्यूट एंजल राध्या बेहद क्यूट लग रही थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए ईशा देओल ने कैप्शन में लिखा था, 'जब राध्या ने अपने दोस्तों के लिए बेबी सैंटा बनने का सोचा, तभी उसने देखा कि उसके चाचू बिग सैंटा बने हुए हैं।' (ये भी पढ़ें: वरुण सूद ने गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल को खास अंदाज में विश किया बर्थडे, एक्ट्रेस ने लिखा- 'आई लव यू')

इसी कड़ी में 5 दिसंबर 2020 को ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कई फोटोज़ और वीडियो शेयर की हैं। इस वीडियो और फोटो में साफ देखा जा सकता है कि ईशा देओल के घर में क्रिसमस ट्री सजा दिया गया है, जो कि बेहद सुंदर लग रहा है।

 

तो वहीं ईशा ने कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस दो गुड़िया हाथ में लिए नजर आ रही हैं और अन्य फोटोज़ में कई सारे गिफ्ट्स दिखाई आ रहे हैं। इसके अलावा एक फोटो में चार सैंटा कैप दिखाई दे रही है, जिस पर 'अम्मा, डैड, राध्या और मिराया' लिखा हुआ है। (ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट अनिता हस्सनंदनी को पति रोहित रेड्डी ने दिया ये खास तोहफा, देखें फोटो)

ईशा द्वारा शेयर की गई फोटोज़ से ये अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि उनके घर में क्रिसमस को हर साल बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है। साल 2019 में भी ईशा देओल ने क्रिसमस को खास अंदाज में मनाया था और उसकी फोटोज़ भी शेयर की थी। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से क्रिसमस से काफी पहले ही कई तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की थी और इसमें ईशा अपने पति भरत तख्तानी और बेटियों राध्या और मिराया के साथ नजर आ रही हैं। चारों लोगों ने एक ही जैसा आउटफिट पहना है और ये फोटो बेहद खूबसूरत है।

तो वहीं ईशा देओल द्वारा शेयर की गई अन्य फोटोज़ में राध्या क्रिसमस ट्री को निहारती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में ईशा ने राध्या को गोद में लिया हुआ है और उनकी क्यूट एंजल बेहद खुश दिखाई दे रही है।

बता दें कि एक्ट्रेस ईशा देओल ने बिजनेसमैज भरत तख्तानी से साल 2012 में लव मैरिज की थी। इसके बाद 20 अक्टूबर 2017 को उनकी पहली बेटी राध्या तख्तानी का जन्म हुआ था। दोनों अपनी पहली बेटी के जन्म से बेहद ही खुश थे। इसके बाद दोनों को फिर एक बेटी के पैरेंट्स बनने का मौका मिला। राध्या के बाद ईशा देओल ने अपनी दूसरी बेटी मिराया को 10 जून 2019 को जन्म दिया था। जब ईशा देओल की दूसरी बेटी का जन्म हुआ था तब उन्होंने अपने फैंस के बीच इसकी खुशखबरी एक पोस्ट के जरिए शेयर की थी। शेयर किए गए पोस्ट में ईशा ने लिखा था- बेबी गर्ल मिराया तख्तानी ने 10 जून, 2019 को जन्म लिया है, भगवान का धन्यवाद।' (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खोला आलीशान रेस्टोरेंट, खूबसूरत तस्वीरें आई सामने)

वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस ने 'नो एंट्री', 'युवा', 'धूम', 'टेल मी ओ खुदा', 'काल', 'दस', 'क्या दिल ने कहा' जैसी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल, ईशा के घर पर क्रिसमस ट्री सज चुका है और राध्या-मिराया को इस क्रिसमस पर भी खास तोहफा मिलने वाला है। तो आपको क्रिसमस डेकोरेशन की ये क्यूट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.