ईशा देओल ने दोनों बेटियों संग ऐसे सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देती नजर आईं परफेक्ट फैमिली गोल्स

क्रिसमस (Christmas) के खास मौके पर ईशा देओल (Esha Deol) ने एक परफेक्ट फैमिली पिक्चर शेयर की है, जिसमें वो अपने पति और दोनों बेटियों के साथ बेहद ही क्यूट लुक में नजर आईं हैं।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

ईशा देओल ने दोनों बेटियों संग ऐसे सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देती नजर आईं परफेक्ट फैमिली गोल्स

एक परफेक्ट फैमिली किसे कहते हैं इसका सबसे अच्छा उदाहरण है ईशा देओल (Esha Deol) और भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) की क्यूट और प्यारी सी फैमिली। इस कपल के घर को पूरी तरह से कम्प्लीट करने का काम उनकी दोनों बेटियां राध्या और मिराया तख्तानी करती हैं। कहते हैं न कि जिनके यहां बेटियों का जन्म होता है वो घर दुनिया का सबसे खुशहाल घर बन जाता है और शायद ये बात ईशा देओल और भरत तख्तानी के मामले में भी फिट बैठती है। ये कपल अपनी बेटियों के साथ हर पल को बेहद ही खुशी के साथ एंजॉय करता है। ऐसा ही कुछ क्रिसमस डे (Christmas Day) के मौके पर भी हुआ, जब पूरा तख्तानी परिवार क्रिसमस सेलिब्रेशन के रंग में रंगा हुआ नजर आया।

दरअसल ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो, उनके पति भरत और दोनों बेटियां राध्या और मिराया एक साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में चारों एक जैसा क्रिसमस आउटफिट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। ईशा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें सभी रेड कलर की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। ईशा देओल ने ये तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- क्रिसमस टाइम विद आर बच्चा। इस तस्वीर को देख आप भी ये कहने से खुद को नहीं रोक पाएंगे कि ये फैमिली एक परफेक्ट फैमिली है। (ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा को था पति साहिल सांगा से बेहद प्यार, इसके बाद भी दोनों ने क्यों खत्म किया अपना रिश्ता)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

ईशा देओल और उनकी दो साल की बेटी राध्या क्रिसमस के आने से पहले ही उसे एंजॉय करते हुए नजर आए थे। ईशा देओल ने प्री क्रिसमस सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। उनमें से एक तस्वीर में राध्या अपने घर में रखे क्रिसमस ट्री को देखती हुई नजर आ रही थी। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन शेयर करते हुए बताया कि नन्हीं राध्या ने कैसे उनकी मदद इस क्रिसमस ट्री को सजाने में की है।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

ईशा देओल और भरत की शादी 2012 में हुई थी। इसके बाद 20 अक्टूबर 2017 को उनकी पहली बेटी राध्या तख्तानी का जन्म हुआ था। दोनों अपनी पहली बेटी के जन्म से बेहद ही खुश थे। इसके बाद दोनों को फिर एक बेटी के पैरेंट्स बनने का मौका मिला। राध्या के बाद ईशा देओल ने अपनी दूसरी बेटी मिराया को 10 जून 2019 को जन्म दिया था। जब ईशा देओल की दूसरी बेटी का जन्म हुआ था तब उन्होंने अपने फैंस के बीच इस चीज की खुशखबरी एक पोस्ट के जरिए शेयर की थी। शेयर किए गए पोस्ट में ईशा ने लिखा था- बेबी गर्ल मिराया तख्तानी ने 10 जून, 2019 को जन्म लिया है, भगवान का धन्यवाद। (ये भी पढ़ें: ये है मोहब्बतें को लेकर इमोशनल हुई दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक जैसा पार्टनर देने के लिए कहा शुक्रिया)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

ईशा देओल अपनी दोनों बेटियों के साथ अक्सर अपनी तस्वीरे शेयर करती रहती हैं। एक तस्वीर में तो राध्या मम्मी ईशा का टैटू बड़ी एक्साइटमेंट के साथ देखती हुई नजर आ रही हैं। वैसे मम्मी ईशा की अपनी दोनों बेटियों के साथ बॉन्डिंग हमेशा से ही जबरदस्त रही है, जिसे देखकर फैंस भी काफी खुश होते हैं। (ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा के घर बेटी के जन्म पर सुनील ग्रोवर का आया ऐसा रिएक्शन, फैंस ने कहा- ऐसे कौन रूठता है भाई)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस ईशा देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में एक शॉर्ट फिल्म केक वॉक में नजर आई थीं। वहीं, एक्ट्रेस नो एंट्री, युवा, धूम, टेल मी ओ खुदा, काल, दस, क्या दिल ने कहा जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वैसे आपको क्रिसमस के मौके पर ये क्यूट और परफेक्ट फैमिली कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताइएगा। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी ये भी बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.