इस दुल्हन ने शादी में पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का 3D लहंगा, कजरारी आंखों में दिखीं खूबसूरत

हमारी दुल्हन नैना मेहता ने डिजाइनर फाल्गुनी-शेन पीकॉक के कलेक्शन से अपने लिए एक लहंगा चुना था और इस लहंगे को पहनने के बाद वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

img

By Shalini Bajpai Last Updated:

इस दुल्हन ने शादी में पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का 3D लहंगा, कजरारी आंखों में दिखीं खूबसूरत

शादी, सबकी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। शादी के दिन, हर किसी का ध्यान दूल्हा-दुल्हन पर रहता है। खासकर, लोग इस बात पर ज्यादा गौर करते हैं कि, दुल्हन ने क्या पहना है? और वह कैसी दिख रही है? इसलिए एक दुल्हन को शादी में परफेक्ट दिखने के लिए काफी सोच-विचार करना पड़ता है। उसे सबसे अच्छा दिखने में मदद करने के लिए एक अच्छे मेकअप आर्टिस्ट के साथ डिजाइनर लहंगे की भी जरूरत होती है।

The Bride

इंडस्ट्री की मशहूर फैशन डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक को भला कौन नहीं जानता है। वे सालों से शादी के आउटफिट बना रहे हैं। उनके कलेक्शन में बेहतरीन लहंगे व साड़ी के अनोखे डिजाइन से लेकर स्टाइलिश गाउन तक, सब कुछ है। हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' नैना मेहता ने फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के कलेक्शन से अपने लिए एक लहंगा चुना था और इस लहंगे को पहनने के बाद वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

दुल्हन

Naina Mehta

नैना मेहता ने अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी रचाई थी। नैना खुद एक आर्टिस्ट हैं। उन्होंने अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। इसके साथ ही, नैना ने बहुत हल्का मेकअप किया था और चौड़ी ज्वेलरी पहनी थी। जिससे उनका लुक बिल्कुल अलग दिख रहा था। 

(ये भी पढ़ें- शादी में बाकी हैं कुछ ही दिन, तो इन घरेलू फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन )

शादी के दिन

Naina Mehta

नैना मेहता ने अपनी शादी की ड्रेस तय करने के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक को चुना था। कई लहंगों को देखने के बाद, दुल्हन ने 3डी सीक्विन से जड़े हुए एक सुंदर मैजेंटा रंग का लहंगा चुना था। उन्होंने इस आउटफिट को डबल दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उनके लहंगे में फ्लोरल और डोली पैटर्न वाले मोटिफ्स थे, जिन पर कढ़ाई की गई थी। जबकि, चोली और दुपट्टे में मिरर की कढ़ाई की गई थी। अपनी इस ड्रेस को तय करते समय नैना ने मॉडर्न लुक के साथ-साथ परंपराओं का भी ध्यान रखा था।

Naina Mehta

नैना ने बहुत ही हल्का और सुंदर दिखने वाला मेकअप करवाया था। ब्लश गाल, गहरी कजरारी आंखें, मोटी पलकें, गुलाबी बिंदी और पिंक न्यूड लिपिस्टिक के साथ नैना ने अपने लुक को पूरा किया था। इसके साथ ही नैना ने पोल्की ज्वेलरी सेट पहना था, जो अलग ही लुक दे रहा था। ज्वेलरी के इस सेट में एक नेकपीस, एक जोड़ी झुमके, माथा पट्टी, नथ, मोर की डिजाइन के हाथ फूल शामिल थे। उनकी ये ज्वेलरी, रोज़ पिंक लहंगा चोली से पूरी तरह मैच कर रही थी। इसके अलावा, नैना के बालों में बना जूड़ा सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।

(ये भी पढ़ें- प्लस-साइज दुल्हन ने प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लुक को किया था कॉपी, दूल्हे राजा संग किया डांस)

दूल्हा

Naina and Pratham

नैना के 'सपनों के राजकुमार' प्रथम ने बेबी पिंक कलर का बंद गला कुर्ता पहना था। उन्होंने इस कढ़ाईदार कुर्ते से मैच करती हुई दोशाला और पगड़ी पहनी थी। इसके अलावा दूल्हे ने ब्राउन कलर के जूते से अपने लुक को पूरा किया था। उनकी पोल्की की कढ़ाई वाली फूलों की वरमाला बहुत ही आकर्षक लग रही थी। यहां पर उनकी शादी की सजावट के बारे में भी बताना जरूरी है। इस जोड़े ने मुंबई के 'द ऑर्किड' होटल में अपनी शादी रचाई थी। इस होटल में की गई फूलों की सजावट ने शादी में चार-चांद लगा दिए थे। 

हल्दी

Naina Mehta

दुल्हन नैना ने अपनी हल्दी सेरेमनी में पीले रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने हरे रंग का ब्लाउज पेयर किया था। नैना ने अपने लुक को गोल्ड ज्वेलरी सेट के साथ पूरा किया था। इस ज्वेलरी सेट में नेकपीस, लंबा नेकलेस, इयररिंग्स और कमरबंद शामिल थे। 

(ये भी पढ़ेंसचिन की बेटी सारा के फैशन सेंस के आगे बड़े-बड़े स्टार हैं फेल, बनीं सोशल मीडिया स्टार )

मेहंदी

Mehandi

अपनी मेहंदी पर दुल्हन नैना ने नीले रंग की ड्रेस पहनी थी। नैना ने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी सेट और हेयर एक्सेसरी से पूरा किया था। नैना ने अपने हाथों में दुल्हन और दूल्हे के प्रतीक वाली एक सुंदर मेहंदी की डिजाइन बनवाई थी। वहीं, दूल्हे ने सफेद और नीले रंग के पैटर्न वाला कुर्ता पहना हुआ था।

Naina

नैना मेहंदी लगवाते हुए काफी खुश नजर आ रही थीं। दरअसल, ये प्रेमी जोड़ा हर पल खुशियों का लुत्फ उठा रहा था।

संगीत

Naina and Pratham

संगीत के लिए नैना ने ऑरेंज और पीच कलर के कॉम्बिनेशन वाला लहंगा चुना था। जिसमें सीक्विन और जरी के वर्क के साथ काफी सजावट थी। नैना ने अपने लहंगा-चोली सेट को कढ़ाई वाले स्कैलप दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने तस्वीरों में अपने दूल्हे के साथ पोज दिया था। दूल्हे ने बरगंडी रंग की कढ़ाई वाला कुर्ता पहना था। ये कुर्ता बंद गले का था।

Naina and Pratham

हर कोई चाहता है कि, उसकी शादी परफेक्ट हो, इसलिए महीनों पहले से शादी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस जोड़े ने भी अपनी शादी की बहुत तैयारियां की थीं। तो आपको दुल्हन का लहंगा कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं और कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(Photo Credit- Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.