दुल्हन ने पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का खूबसूरत गुलाबी लहंगा, चांदी के तारों से किया गया काम

हमारी दुल्हन श्रीनिधि माहेश्वरी ने अपनी शादी में डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी-शेन पीकॉक के कलेक्शन से गुलाबी रंग का शानादर लहंगा पहना था, जिसमें वो अप्सरा लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनका पूरा लुक।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

दुल्हन ने पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का खूबसूरत गुलाबी लहंगा, चांदी के तारों से किया गया काम

यूं तो शादी हर लड़की के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, लेकिन शादी के दिन पहनने वाला आउटफिट भी उतना ही जरूरी होता है। ये हर दुल्हन का सपना होता है कि, वह अपनी शादी में खूबसूरत दिखे और उनका आउटफिट बेस्ट हो। इसके लिए हर दुल्हन अपनी रिसर्च पर काफी मेहनत करती है।

falguni bride

मशहूर फैशन डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक का वेडिंग कलेक्शन काफी खूबसूरत होता है। यही कारण है कि, हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' श्रीनिधि माहेश्वरी ने अपनी शादी में फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक के कलेक्शन से एक यूनिक व बेहद शानदार लहंगा चुना, जिसमें वह एक अप्सरा लग रही थीं।

falguni bride

(ये भी पढ़ें- इस खूबसूरत दुल्हन ने लहंगे पर लिखवाए अपनों के स्पेशल मैसेज, 'खिड़कीनुमा' पॉकेट ने खींचा ध्यान)

श्रीनिधि माहेश्वरी ने केरल के कोच्चि में शादी की थी। अपनी शादी में उन्होंने गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। इस शानदार लहंगे पर हाथों से काम किया गया था। इसमें चांदी की तारों के साथ जरी, सीक्विन और मोती का कशीदाकारी काम हुआ था। जड़ाऊ ए-लाइन स्कर्ट पर जाल पैटर्न बना था और इसके बॉर्डर पर चंदेरी कढ़ाई की हुुई थी। स्कर्ट के साथ दुल्हन ने मैचिंग चोली पहनी थी, जिस पर बूटी का काम किया हुआ था। चोली को और अट्रैक्टिव लुक देने के लिए इसे बीड्स ट्रैसल्स के साथ सजाया गया था।

falguni bride

अपने इस खूबसूरत लहंगे के साथ दुल्हन ने दो दुपट्टों का चयन किया था। एक दुपट्टे को उन्होंने अपने सिर पर रखा था, वहीं दूसरे को शोल्डर पर पिनअप किया था। इस तरह से ये उन्हें बेहद रॉयल टच दे रहा था। उनके चेहरे पर अपने बेस्ट आउटफिट का चयन करने की खुशी साफ दिख रही थी, जो उन्हें एक अलग ग्लो दे रहा था।

falguni bride

श्रीनिधि माहेश्वरी ने अपने गुलाबी लहंगे के साथ पोल्की-पन्ना और सुनहरी ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें मांग टीका और शीशफूल, दो भारी हार, झुमके और एक छोटी नथ थी। उन्होंने गुलाबी चूड़ियों के साथ गोल्डन चूड़ियां पहनी थीं। वहीं, उनका मेकअप काफी लाइट था। दुल्हन ने बंधे बालों और गजरे के साथ अपने लुक को पूरा किया था। 

falguni bride

 

falguni bride

falguni bride

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ने पहना मेहंदी कलर का अनोखा लहंगा, हीरे और पोल्की ज्वेलरी में लगीं राजकुमारी)

फिलहाल, फेमस जोड़ी फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.