अनुष्का शर्मा की बेबी गर्ल के साथ पहली तस्वीर पर पापा विराट और मामू कर्णेश ने जताया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर बेबी गर्ल के मामू और बुआ प्यार बरसाते नजर आये हैं। आइए देखते हैं। 

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

अनुष्का शर्मा की बेबी गर्ल के साथ पहली तस्वीर पर पापा विराट और मामू कर्णेश ने जताया प्यार

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के घर जब से उनकी नन्ही परी ने जन्म लिया है, तब से फैंस उसकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा घर में सबसे छोटी होने के चलते 'विरूष्का' की बिटिया रानी को कोहली और शर्मा दोनों ही परिवारों से बेहद लाड़ प्यार मिल रहा है। इसकी एक झलक हमें हाल ही में देखने को मिली है। 

दरअसल, आज यानी 1 फरवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में विराट और अनुष्का अपने बेबी गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का अपनी बिटिया रानी को गोद में लेकर बड़े ही प्यार से निहार रही हैं। वहीं विराट के चेहरे पर भी प्यारी सी स्माइल साफ देखी जा सकती है। फोटो में सभी ने सफेद ड्रेस पहना हुआ है। वहीं, दीवार पर गुब्बारे भी सजे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम भी बताया है। (ये भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ के बर्थडे पर पत्नी आयशा ने शेयर की फोटो, तो बेटे की रूमर्ड GF दिशा पटानी का आया ये कमेंट)

Anushka Sharma and Virat Kohli

उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''हम जीवन के तरीके के रूप में प्यार, उपस्थिति और कृतज्ञता के साथ रहे हैं, लेकिन इस लिटिल वन ‘वामिका’ ने जिंदगी को पूरी तरीके से एक नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आशीर्वाद- ये ऐसे इमोशंस हैं जिनका कभी-कभी कुछ मिनटों में ही अनुभव हो जाता है। नींद मायावी है, लेकिन हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं। आप सभी को बधाइयों, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए धन्यवाद कर रही हूं।'' विराट कोहली ने अनुष्का के इस फोटो पर कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में लिखा है, ''एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया।''

Anushka Virat Daughter Vamika

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये तस्वीर कपल के बेबी गर्ल के घर में वेलकम करने के दौरान ली गई है। इस फोटो पर सिर्फ विराट ही नहीं, बल्कि अनुष्का के भाई कर्णेश भी पहली बार मामू बनने की ख़ुशी जताते दिखे। उन्होंने अनुष्का की इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर करते हुए लिखा, "वामिका"। इसके साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में तीन हार्ट के इमोजी भी बनाये हैं। वहीं, विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढिंगरा ने भी अनुष्का की पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लगाया और बुआ बनने की ख़ुशी जाहिर की। (ये भी पढ़ें: कोरोना से जंग जीतने के बाद प्रेग्नेंट वाइफ अदिति संग प्यार में डूबे मोहित मलिक, सामने आईं फोटोज)

Anushka Virat Daughter

Anushka Virat Daughter

इस दिन पेरेंट्स बना था कपल 

विराट ने 11 जनवरी 2021 को एक पोस्ट के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी फैंस को दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह-विराट।" इसके कैप्शन में विराट ने ब्लैक हार्ट की इमोजी भी बनाई थी।

फ़िलहाल, अनुष्का और विराट की बेबी गर्ल वामिका अभी से ही घरवालों की फेवरेट बनी हुई हैं। तो आपको ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.