विराट कोहली की बहन भावना से फैन ने पूछा- 'वामिका किसकी तरह दिखती हैं’, तो मिला ये जवाब

हाल ही में, क्रिकेटर विराट कोहली की बहन भावना कोहली ने सोशल मीडिया पर फैंस संग बातचीत की, जिसमें एक यूजर ने भावना से उनकी भतीजी वामिका के बारे में सवाल किया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

विराट कोहली की बहन भावना से फैन ने पूछा- 'वामिका किसकी तरह दिखती हैं’, तो मिला ये जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी लविंग वाइफ व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की लाडली बेटी वामिका 11 जून 2021 को 5 महीने की हो गई हैं, लेकिन अब तक स्टार कपल ने अपनी लाडली बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। लेकिन फिर भी फैंस किसी न किसी तरह क्यूट वामिका के बारे में जानने की कोशिश करते रहते हैं। बीते दिनों, फैंस ने साउथ अफ्रीका के दमदार क्रिकेटर एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) की पत्नी डैनियल डी विलियर्स से अनुष्का शर्मा से जुड़ा एक सवाल किया था, ताकि वह वामिका के बारे में कुछ जान सकें। वहीं, अब हाल ही में, विराट कोहली की बहन भावना कोहली (Bhavna Kohli) ने सोशल मीडिया पर फैंस संग बातचीत की, जिसमें एक यूजर ने भावना से उनकी भतीजी वामिका के बारे में एक सवाल किया। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Virat kohli sister

पहले आप ये जान लीजिए कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के 3 साल बाद 11 जनवरी 2021 को अपनी लाडली बेटी वामिका के माता-पिता बने हैं। विराट कोहली ने अपनी बेटी के जन्म जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने फैंस से एक रिक्वेस्ट की थी। विराट कोहली ने फैंस से अनुरोध किया था कि, वह अपनी जिंदगी के नए चैप्टर में सबसे थोड़ी प्राइवेसी चाहते हैं। इतना ही नहीं, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी को लाइमलाइट से तब तक दूर रखने का फैसला किया है, जब तक वामिका खुद सोशल मीडिया के बारे में समझने जितनी बड़ी नहीं हो जाती हैं।

(ये भी पढ़ें: अनिता हस्सनंदनी ने बेटे आरव के लिए एक्टिंग छोड़ने की खबरों पर दिया रिएक्शन, बताई सच्चाई)

virat kohli family

आइए अब आपको भावना कोहली से यूजर द्वारा पूछे गए सवाल के बारे में बताते हैं। दरअसल, हाल ही में भावना कोहली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन किया, जिसमें एक यूजर ने भावना से उनकी लाडली भतीजी वामिका के बारे में सवाल किया। फैन ने पूछा कि, ‘क्या आप वामिका से मिली हैं। वह विराट और अनुष्का में किसकी तरह दिखती हैं।’ इस सवाल के जवाब में विराट कोहली की बहन ने लिखा कि, ‘हम मिले हैं और वह एक एंजेल की तरह हैं।’ इसके साथ ही भावना ने अपने जवाब के साथ प्यारा इमोजी भी शेयर किया।

(ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने अपनी शादी के लिए दायर की जमानत याचिका)

virat kohli daughter

इस दौरान दूसरे फैन ने भावना से दोनों भाभी चेतना और अनुष्का शर्मा संग स्पेशल बॉन्ड के बारे में भी पूछा। यूजर ने सवाल किया, ‘आप अपनी भाभी चेतना और अनुष्का शर्मा के बारे में कुछ बताओ?’ इसके जवाब में भावना ने लिखा कि, ‘वह दोनों कमाल हैं। दोनों से प्यार है।’

(ये भी पढ़ें: राज कुंद्रा ने एक्स वाइफ कविता के बारे में किए हैरान करने वाले खुलासे, शिल्पा शेट्टी हुईं नाराज)

anushka

जानकारी के लिए बता दें कि, भावना कोहली विराट कोहली और विकास कोहली की बड़ी बहन हैं। भावना कोहली के पति का नाम संजय ढींगरा, जो एक बिजनेसमैन हैं। उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम महक और आयुष है। भावना अपनी भाभी अनुष्का शर्मा के संग खूबसूरत रिश्ता शेयर करती हैं। कुछ समय पहले, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें भावना ने अपने भाई विराट कोहली, भाभी अनुष्का और भतीजी वामिका के लिए अपना प्यारा दिखाया था। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का और बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर तब की है, जब क्रिकेटर ने अपनी बेटी का नाम फैंस को बताया था। इस तस्वीर पर भावना ने ‘वामिका’ लिखा है और उसके साथ कई हार्ट इमोजी भी लगाई हैं, जिससे साफ है कि वह अपनी भतीजी से बेहद प्यार करती हैं।

vamika

फिलहाल, विराट कोहली और अनुष्का कब अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाएंगे, ये बात तो खुद स्टार कपल ही बता सकता है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: भावना कोहली)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.