अनुष्का व विराट ने इंग्लैंड की सड़कों पर फैन से क्लिक करवाईं फोटोज, एक्ट्रेस ने कीं शेयर

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति विराट कोहली के साथ इंग्लैंड के साउथम्पटन की सड़कों पर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

अनुष्का व विराट ने इंग्लैंड की सड़कों पर फैन से क्लिक करवाईं फोटोज, एक्ट्रेस ने कीं शेयर

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल हैं। दोनों अपनी क्यूट केमिस्ट्री के जरिए लाखों-करोड़ों कपल्स को इंस्पायर करते नजर आते हैं। खास बात ये है कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी मौजूद हैं। हाल ही में, अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके फैन द्वारा क्लिक की गई हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

anushka sharma

पहले आप ये जान लीजिए कि, इन दिनों विराट कोहली अपनी लविंग वाइफ अनुष्का शर्मा और लाडली बेटी वामिका संग इंग्लैंड के साउथम्पटन में हैं। यहां पर टीम इंडिया के 6 टेस्ट मैच होने हैं, जिसमें 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप' का फाइनल भी शामिल है। इस मौके पर साउथम्पटन में बाकी देशों की टीम के क्रिकेटर्स और उनके साथ उनकी वाइफ या फिर गर्लफ्रेंड भी मौजूद हैं।

virat and anushka

आइए अब आपको एक्ट्रेस की वो तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने 17 जुलाई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, अनुष्का अपने लविंग हसबैंड विराट कोहली के साथ साउथम्पटन की सड़कों पर घूम रही हैं। पहली और दूसरी फोटो को अनुष्का शर्मा के पीछे से क्लिक किया गया है। तीसरी फोटो में एक्ट्रेस पीछे मुड़कर देखती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि, अनुष्का और विराट फैन को देखकर अलग-अलग हो गए हैं, ताकि लोग उन्हें पहचान न सकें।

anushka

anushka and virat

anushka sharma

वहीं, चौथी तस्वीर में अनुष्का शर्मा कैमरे की ओर देखकर हंसती नजर आ रही हैं और विराट कोहली भी वहां मौजूद हैं। आखिरी तस्वीर में एक्ट्रेस कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान अनुष्का के आधे चेहरे पर उनके बाल आए हुए हैं। लुक की बात करें तो, अनुष्का शर्मा ने ओलिव कलर का टॉप और डेनिम जींस कैरी की हुई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए हैं। अनुष्का शर्मा नो-मेकअप लुक में काफी सुंदर लग रही हैं। वहीं, विराट कोहली ब्लैक फुल स्लीव वाली टी-शर्ट और क्रीम पैंट में नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इन तस्वीरों को उनके फैन ने क्लिक किया है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने कैप्शन में दी है।

anushka photos

actrress anushka sharma

इन तस्वीरों के साथ अनुष्का शर्मा ने लिखा है, ‘शहर में चारों ओर बस लापरवाही से चल रहे थे। मेरा एक हाथ मेरे बालों को फेर रहा था। एक प्रशंसक ने मुझे देखा। मैं तस्वीर के लिए आभारी हूं। वह काफी खुश लग रहा था। मेरे फैंस के लिए कुछ भी। एक अन्य फैन द्वारा ली गई तस्वीर।’ इस कैप्शन से साफ है कि, अनुष्का शर्मा अपने फैंस से बेहद प्यार करती हैं और वह उनके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाती हैं।

anushka sharma

इससे पहले, 11 जुलाई 2021 को अनुष्का और विराट ने अपनी बेटी वामिका को 6 महीने पूरे होने पर बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसकी कुछ तस्वीरें अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की थीं। इन तस्वीरों में अनुष्का शर्मा और विराट बेटी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं। जहां पहली फोटो में अनुष्का शर्मा ने लेटकर अपनी गोद में वामिका को लिया हुआ है। वहीं, दूसरी तस्वीर में विराट कोहली ने वामिका को अपने बाहों में उठाया हुआ है। तीसरी तस्वीर में हमें वामिका और अनुष्का के पैर दिखाई दे रहे हैं और चौथी फोटो में एक बेहतरीन केक को देखा जा सकता है।

anushka sharma with vamika

virat kohli with vamika

vamika photo

virat kohli daughter vamika

फिलहाल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अब तक अपने फैंस को अपनी लाडली बेटी वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है। तो आपको एक्ट्रेस की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.