फरहान अख्तर-शिबानी का मेहंदी फंक्शन: बहन अनुषा और दोस्त रिया ने डांस परफॉर्मेंस से मचाया धमाल

हाल ही में, हमें स्टार कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो मिला है, जिसमें कुछ ब्राइड्समेड्स डांस करते हुए नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

फरहान अख्तर-शिबानी का मेहंदी फंक्शन: बहन अनुषा और दोस्त रिया ने डांस परफॉर्मेंस से मचाया धमाल

बी-टाउन के पसंदीदा स्टार कपल फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। फरहान की पहली शादी अधुना भबानी से हुई थी, जिनसे उनका साल 2017 में तलाक हो गया था। फरहान और अधुना की दो बेटियां भी हैं, जिनका नाम शाक्य और अकीरा है। अधुना संग अलग होने के बाद फरहान, शिबानी संग रिलेशनशिप में आए और देखते ही देखते ये कपल बी-टाउन का फेवरेट बन गया।

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar

फरहान और शिबानी ने कभी भी अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश नहीं की। पब्लिक अपीयरेंस से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट तक, दोनों हमेशा एक-दूसरे पर अपना प्यार लुटाते नजर आते हैं। लंबी डेटिंग के बाद अब ये कपल 19 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 17 फरवरी 2022 से उनकी मेहंदी-हल्दी सेरेमनी से उनका वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गया है।

(ये भी पढ़ें- अफसाना खान की हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने, सिंगर को किस करते दिखे होने वाले दूल्हे साज)

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar

फरहान और शिबानी दांडेकर की मेहंदी सेरेमनी 17 फरवरी 2022 को आयोजित की गई थी, जिसमें उनकी फैमिली समेत अमृता अरोड़ा और रिया चक्रवर्ती जैसे सितारों ने शिरकत की थी। उनकी मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ब्राइड्समेड को डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दुल्हन की बहन अनुषा दांडेकर और दोस्त रिया चक्रवर्ती अन्य लोगों के साथ येलो आउटफिट में फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के गाने ‘मेहंदी लगाकर रखना’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

उनकी मेहंदी सेरेमनी की एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें होने वाली दुल्हन शिबानी दांडेकर की बहन अनुषा दांडेकर अन्य गेस्ट्स के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

Shibani Dandekar Mehendi Ceremony

आज यानी 19 फरवरी 2022 को फरहान और शिबानी की खंडाला में शादी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिबानी और फरहान हिंदू-मुस्लिम धर्म के अनुसार शादी न करके नए तरीके से शादी करेंगे। साथ ही अपनी शादी में मन्नतें पढ़ेंगे, जिसे उन्होंने खुद तैयार किया है।

Farhan Akhtar with Shibani Dandekar

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी होने वाली दुल्हन कृशा शाह संग मेहंदी में डांस करते आए नजर, वीडियो जीत लेगा दिल)

फिलहाल, हमें फरहान और शिबानी की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, आपको उनकी मेहंदी का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.