फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर शादी की अटकलों के बीच अख्तर परिवार संग किए गए स्पॉट, देखिए तस्वीरें

जावेद अख्तर, हनी ईरानी, जोया अख्तर और शबाना आजमी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar)। यहां देखिए तस्वीरें।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर शादी की अटकलों के बीच अख्तर परिवार संग किए गए स्पॉट, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड स्टार्स पब्लिक फिगर होते हैं, जिसकी वजह से वो अपनी पर्सनल लाइफ अच्छे से एन्जॉय नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सेलेब्स को अपनी निजी जिंदगी काफी छुपाकर रखनी पड़ती है। मगर कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जोकि बिना किसी की परवाह किए अपनी पर्सनल लाइफ काफी अच्छे से एन्जॉय करते हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) का आता है। बॉलीवुड के लेटेस्ट लव कपल्स की बात हो और इसमें फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर का नाम शामिल ना हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता। दोनों अपनी लव लाइफ काफी अच्छे से बिताते हुए कई बार स्पॉट किए जा चुके हैं। एक बार फिर दोनों चर्चा का विषय बने हुए हैं।

हाल ही में मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें इस बात का दावा किया गया था कि दोनों साल 2020 के आखिरी में शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, अभी तक शिबानी और फरहान की ओर से अपनी शादी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इसके बाद भी दोनों सुर्ख़ियों में हैं। यही नहीं, इन रिपोर्ट्स के बाद शिबानी और फरहान की शादी को लेकर जावेद अख्तर का बयान भी आया था। उन्होंने कहा था कि मुझे इस बारे में कुछ भी मालूम नहीं है। मुझे नहीं पता था कि हमारे बच्चे इतने राज छुपाकर रखे हुए हैं। (ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: आकांशा पुरी के सामने पारस छाबड़ा ने किया खुलासा, बताया माहिरा शर्मा संग रिश्ते का सच)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वहीं, अब शादी की खबरों के बीच शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर को पूरी फैमिली के साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया। अब शिबानी की अख्तर फैमिली के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर जावेद अख्तर (Javed Akhtar), हनी ईरानी (Honey Irani), जोया अख्तर (Zoya Akhtar) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) के साथ डिनर के बाद एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ में नजर आए। फैमिली डिनर के लिए शिबानी ने बेहद कैजुयल ड्रेस पहनी थी।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मालूम हो, शिबानी और फरहान लगभग दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शिबानी और फरहान का रिलेशनशिप किसी से छुपा नहीं हैं। सबको पता है कि दोनों अपनी पर्सनल लाइफ काफी एन्जॉय करते हैं। यही नहीं, फैंस इनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और बेसर्बी से दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। मगर इसकी सही जानकारी अभी किसी को नहीं है कि दोनों कब शादी करेंगे। हालांकि, ये खबरें पहले भी सामने आई थीं कि शिबानी और फरहान इस साल अप्रैल या मई के महीने में शादी करेंगे, लेकिन इन दो महीनों में उनकी शादी नहीं हो रही है। इसके बाद ये रिपोर्ट्स सामने आईं कि दोनों साल के आखिरी में शादी करेंगे। मगर अभी तक इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। (ये भी पढ़ें: 7 साल बाद फिर स्क्रीन शेयर करेंगे ऋषि कपूर और नीतू कपूर, इस फिल्म में निभाएंगे अहम किरदार)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि शादी की अटकलों के बीच भी ये कपल अपनी पर्सनल स्पेस को काफी अच्छे से एन्जॉय कर रहा है। दोनों अक्सर ही एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ जाते हैं। यही नहीं, हाल ही में शिबानी दांडेकर ने फरहान अख्तर को उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें बेहद ही खास अंदाज में विश किया। फरहान अख्तर का बर्थडे 9 जनवरी को था, लेकिन उनके खास दिन को शिबानी ने अपने अंदाज से और खास बना दिया। शिबानी ने फरहान की एक प्यारी सी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए, उसके साथ एक क्यूट सा कैप्शन भी लिखा था। फरहान के लिए शिबानी का ये अंदाज देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए। (ये भी पढ़ें: तलाक को लेकर पति आमिर अली के बाद संजीदा शेख ने कही ये बड़ी बात, सभी अफवाहों पर लगाया विराम)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

फिलहाल, फैंस के साथ हम भी शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे आपको शिबानी और फरहान की जोड़ी कैसी लगती है, हमें इस बारे में बताना ना भूलें। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो उसे जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.