शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, पारंपरिक ड्रेस में दिखा कपल

स्टार कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। आइए आपको इसकी झलक दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, पारंपरिक ड्रेस में दिखा कपल

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और उनकी दुल्हन शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) ने 19 फरवरी 2022 को शादी रचाई थी। शादी के बाद आज यानी 21 फरवरी 2022 को दोनों पहली बार मीडिया के सामने एक साथ नजर आए। घर के बाहर इस कपल ने पैपराजी को मिठाइयां भी बांटी। आइए आपको दिखाते हैं।

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar

(ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर-शिबानी का मेहंदी फंक्शन: बहन अनुषा और दोस्त रिया ने डांस परफॉर्मेंस से मचाया धमाल)

फरहान और शिबानी आज यानी 21 फरवरी 2022 को अपने बंगले के बाहर मौजूद पैपराजी से मिले और दोनों ने फोटो शेशन भी कराया। इसके बाद दोनों ने सभी को मिठाइयां बांटी। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, न्यूलीमैरिड कपल साथ में काफी खूबसूरत लग रहा है। फरहान और शिबानी मैचिंग कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। दोनों बेबी पिंक कलर के आउटफिट में दिखे। फरहान ने जहां सिल्क का कुर्ता और जैकेट पहना था, वहीं शिबानी गुलाबी रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत लगीं। अपने लुक को एक्ट्रेस ने डायमंड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था। 

लगभग 5 साल तक डेट करने के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को शादी की थी। ये वेडिंग जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई थी। कपल ने ना ही हिंदू वेडिंग की और ना ही निकाह किया, बल्कि दोनों ने अपनी शादी में मन्नतें पढ़ी थीं और रिंग सेरेमनी की थी। 

shibani farhan

(ये भी पढ़ें- जावेद अख्तर ने बेटे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में सुनाई थी प्यारी कविता)

साल 2017 में पहली पत्नी अधुना भबानी संग तलाक लेने के एक साल बाद फरहान ने शिबानी को डेट करना शुरू किया था। फरहान दो बेटियों के पिता भी हैं। फरहान तलाकशुदा हैं और 7 साल बड़े हैं, ये जानने के बाद भी शिबानी एक्टर से बहुत प्यार करती हैं और दोनों अब अपनी जिंदगी के नए फेज में प्रवेश कर चुके हैं।

farhan shibani

इससे पहले उनकी शादी की पहली फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी। तस्वीर में शिबानी रेड और क्रीम कलर का लॉन्ग गाउन पहनी हुई थीं, जबकि फरहान ने ब्लैक कलर का टक्सीडो पहना था। खूबसूरत दुल्हन ने अपने सिर पर एक लॉन्ग दुपट्टा भी कैरी किया था, जैसे क्रिश्चियन वेडिंग में किया जाता है और खुले बालों में शिबानी वाकई बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। दोनों एक-दूसरे को पूरा कर रहे थे। शादी के लिए गुलाब के फूलों से उस एरिया को सजाया गया था।

farhan akhtar

(ये भी पढ़ें- शिबानी दांडेकर ने अपनी गर्दन पर BF फरहान अख्तर के नाम का गुदवाया टैटू, दिखाई झलक)

फिलहाल, फरहान और शिबानी की ये तस्वीर आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Chipku Media)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.