फरहान अख्तर GF शिबानी को संगीत में देंगे ये सरप्राइज, दुल्हन की सहेलियां भी देंगी खास परफॉर्मेंस

बॉलीवुड के मश्हूर कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपनी संगीत सेरेमनी के लिए तैयार हैं। इस दौरान एक्टर अपनी होने वाली दुल्हन को एक सरप्राइज देंगे। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

फरहान अख्तर GF शिबानी को संगीत में देंगे ये सरप्राइज, दुल्हन की सहेलियां भी देंगी खास परफॉर्मेंस

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और उनकी होने वाली दुल्हन शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar), 19 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये कपल अब हमेशा के लिए एक होने जा रहा है। ऐसे में फरहान और शिबानी की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। आज उनका संगीत समारोह है, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

 

farhan shibani

(ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर यूनिक अंदाज में करेंगे शादी, हिंदू-मुस्लिम धर्म को छोड़ पढ़ेंगे मन्नतें)

फरहान और शिबानी की 17 फरवरी को हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ये कपल अब अपनी संगीत सेरेमनी के लिए भी तैयार है। फरहान इस दौरान अपनी होने वाली दुल्हन के लिए एक सरप्राइज भी प्लान कर रहे हैं।

farhan shibani

‘इंडिया टुडे’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अपनी संगीत सेरेमनी में शिबानी के लिए एक स्पेशल गाने पर परफॉर्मेंस देने वाले हैं। अगर ऐसा होता है, तो ये शिबानी के लिए काफी स्पेशल होने वाला है। इतना ही नहीं, शिबानी की गर्ल गैंग भी इस समारोह के लिए उतनी ही उत्साहित बताई जा रही हैं। वो भी स्पेशल डांस परफॉर्म करने वाली हैं। बताया तो ये भी जा रहा है कि, शिबानी के करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती भी इस समारोह में परफॉर्म कर सकती हैं। 

shibani farhan

(ये भी पढ़ें- मां शबाना आजमी से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे फरहान अख्तर, गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग यूं आए नजर)

खबर है कि, फरहान और शिबानी अपनी शादी में मन्नतें पढ़ने वाले हैं। दरअसल, शिबानी जहां हिंदू हैं, तो वहीं फरहान मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए वो नहीं चाहते हैं कि, दोनों में से कोई भी धर्म के आधार पर शादी करे। यही कारण है कि, दोनों अपनी मन्नतें लिख चुके हैं, जिसे वो शादी के दिन पढ़ने वाले हैं।

farhan akhtar

(ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर के बर्थडे पर GF शिबानी दांडेकर ने लिखा प्यारा नोट, शेयर कीं स्टनिंग फोटोज)

फिलहाल, फरहान का अपनी लेडीलव शिबानी के लिए संगीत में दिया जाने वाला सरप्राइज का आइडिया आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit-Farhan Akhtar)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.