बेहद खूबसूरत हैं फरहान अख्तर की बेटी शाक्य, एक्टर ने प्यारी फोटो शेयर कर विश किया बर्थडे

एक्टर फरहान अख्तर की बेटी शाक्य अख्तर ने 7 अगस्त 2022 को अपना 22वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके पिता ने बर्थडे विश करते हुए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

बेहद खूबसूरत हैं फरहान अख्तर की बेटी शाक्य, एक्टर ने प्यारी फोटो शेयर कर विश किया बर्थडे

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की बेटी शाक्य अख्तर ने 7 अगस्त 2022 को अपना 22वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी लाडली बेटी को बर्थडे विश किया। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

farhan

पहले ये जान लीजिए कि, शाक्य, फरहान अख्तर और उनकी पहली पत्नी अधुना भबानी की बेटी हैं। इसके अलावा उन्हें एक और बेटी है, जिसका नाम अकीरा है। अधुना और फरहान अब अलग हो चुके हैं, लेकिन फरहान अपनी बेटियों के बेहद करीब हैं और उनपर प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

farhan

अब बात करते हैं फरहान के लेटेस्ट पोस्ट की। दरअसल, 7 अगस्त 2022 को फरहान ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटी शाक्य को जन्मदिन विश करने के लिए उनकी एक स्टनिंग तस्वीर शेयर की, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रही थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ''खूबसूरत लड़की को जन्मदिन मुबारक हो।''

farhan

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती और पति निक संग शेयर कीं तस्वीरें, लॉस एंजेलिस वाले घर की दिखी झलक)

इस बीच फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शाक्य को बर्थडे विश किया। जोया ने बर्थडे गर्ल की एक शानदार तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे बेबी। केवल #bestgirlintheworld @chatdelalune #shakyaakhtar।"

farhan

बता दें कि, अब फरहान अख्तर अपनी वाइफ व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। इसके बावजूद भी वह अपनी बेटियों को समय देना सुनिश्चित करते हैं। शाक्य भले ही ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हों, लेकिन अपने अलग अंदाज और तस्वीरों से वह काफी सुर्खियों में रहती हैं।

fahrahn

(ये भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक ने वाइफ दीपिका पल्लीकल को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दी बधाई, कहा- 'आप पर गर्व है')

वर्क फ्रंट की बात करें, तो फरहान अख्तर जल्द ही कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट अभिनीत 'जी ले जरा' के साथ निर्देशन में वापसी करेंगे। फिलहाल, फरहान और उनकी बेटी शाक्य का बॉन्ड आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.