रिद्धिमा साहनी के ससुर का हुआ निधन, रणबीर कपूर की बहन ने पोस्ट शेयर कर जताया दुख

हाल ही में, अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के ससुर का निधन हो गया। डिजाइनर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दुख जताया है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

रिद्धिमा साहनी के ससुर का हुआ निधन, रणबीर कपूर की बहन ने पोस्ट शेयर कर जताया दुख

27 दिसंबर 2021 की रात बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) और उनके पति भरत साहनी (Bharat Sahni) के परिवार के लिए एक दुखद खबर लेकर आई। बीती रात रिद्धिमा के ससुर श्रवन साहनी का निधन हो गया।

Riddhima With Husband And Daughter

भरत साहनी और उनकी पत्नी रिद्धिमा साहनी ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की। श्रवण साहनी का आज दोपहर यानी 28 दिसंबर 2021 को दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। भरत साहनी ने इस दुखद खबर की जानकारी देते हुए अपने इंस्टा हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, “आप हमेशा याद आएंगे डैड।”

(ये भी पढ़ें- धीरूभाई अंबानी की 89वीं जयंती पर बहू टीना ने कंफर्म की बेटे अनमोल की सगाई, लिखा खास नोट)

Riddhima Sahni Father In Law Demise

वहीं, रिद्धिमा कपूर ने भी अपने ससुर के निधन पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने ससुर की एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक टूटे हुए दिल की इमोजी बनाई है। रिद्धिमा कपूर की मां नीतू कपूर ने भी भरत साहनी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को शेयर करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Riddhima Kapoor's Father In Law

Neetu's Post For Riddhima's Father In Law Demise

बात करें भारत साहनी की, तो वह दिल्ली के बिजनेसमैन हैं। वह टेक्सटाइल बिजनेस ‘वियर वेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के मालिक हैं, जिसे साल 2002 में स्थापित किया गया था। साल 2019 में रिद्धिमा कपूर के पति ने ‘ग्लोबल मैगजीन’ के ‘फिट एंड फैब फेस्टिवल अवॉर्ड’ अपने नाम किया था। भरत का कपूर परिवार के साथ गहरा बॉन्ड देखने को मिलता है।

Riddhima Kapoor With Her Husband Bharat

(ये भी पढ़ें- उर्वशी रौतेला ने पहनी 3 लाख की गोल्डन ड्रेस, एक्ट्रेस की सुंदरता ने चुराए लाखों दिल)

रिद्धिमा कपूर की बात करें तो, वह दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी हैं। उनके भाई रणबीर कपूर हैं। रिद्धिमा पेशे से एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं और ‘R’ नाम से उनका एक ज्वेलरी ब्रांड है। साल 2006 में उन्होंने भरत साहनी के साथ शादी की थी और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है।

Riddhima Kapoor With Husband Bharat And Daughter

(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा 2.45 लाख की मखमली ड्रेस में दिखीं बेहद सुंदर, महंगे बैग ने खींचा ध्यान)

खैर, हम भी रिद्धिमा के ससुर के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं और कामना करते हैं कि, साहनी परिवार को इस दुख की घड़ी से उबरने में हिम्मत मिले।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.