'FIR' फेम विपुल रॉय ने पत्नी मेलिस एटिसी संग अपनी शादी की तस्वीरें कीं शेयर, खुश दिखा कपल

एक्टर विपुल रॉय ने अपनी गर्लफ्रेंड मेलिस एटिसी संग 27 दिसंबर 2021 को सात फेरे लिए थे। अब एक्टर ने अपनी शादी और पत्नी को लेकर खुलकर बात की है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

'FIR' फेम विपुल रॉय ने पत्नी मेलिस एटिसी संग अपनी शादी की तस्वीरें कीं शेयर, खुश दिखा कपल

टीवी शो 'FIR' फेम एक्टर विपुल रॉय (Vipul Roy) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेलिस एटिसी (Melis Atici) के साथ पिछले साल ही शादी कर चुके हैं। हाल ही में, एक्टर ने एक इंटरव्यू में इस बारे में जानकारी दी है। कपल ने अक्टूबर 2018 में इस्तांबुल में सगाई की थी और 27 दिसंबर 2021 को शादी रचाई। उन्होंने करीबी लोगों के बीच जुहू के एक मंदिर में सात फेरे लिए थे। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

vipul roy

विपुल रॉय ने मेलिस एटिसी के साथ 27 दिसंबर 2021 को शादी की थी। हाल ही में, 'ई-टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने शादी के बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि, ''हमने अक्टूबर 2018 में सगाई की थी और पिछले तीन सालों से शादी करना चाह रहे थे, लेकिन महामारी ने खेल बिगाड़ दिया। इसमें और देरी करने का कोई मतलब नहीं था। इसलिए, हमने 27 दिसंबर 2021 को एक साधारण समारोह में शादी करने का फैसला किया। हमने सब कुछ केवल सात दिनों में किया। मुझे मेलिस के लिए दुख हुआ, क्योंकि उनके परिवार का कोई भी सदस्य इतने कम समय में शादी में शामिल नहीं हो सका। मेरे दोस्तों ने इसकी भरपाई की और दुल्हन का प्रतिनिधित्व किया।''

vipul roy

(ये भी पढ़ें- सिंगर अफसाना खान ने मंगेतर साज संग रचाई शादी, वेडिंग फोटोज में काफी खूबसूरत दिखा कपल)

कम ही लोग जानते हैं कि, उन्होंने अपनी शादी को इसी साल 13 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने की योजना बनाई थी। शादी का समय बदलने के पीछे एक्टर ने कारण भी बताया है। विपुल रॉय ने बताया कि, "मेलिस के वीजा से संबंधित तकनीकी कारणों से मुझे प्लान में बदलाव करना पड़ा। उन्होंने टूरिस्ट वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें 30 दिनों के लिए सिंगल एंट्री की अनुमति दी गई थी। इससे थोड़ी घबराहट हुई और मूल रूप से तय की गई तारीख को रखना संभव नहीं था। हमने 27 दिसंबर को एक कपल वीजा हासिल करने के लिए रजिस्टर्ड मैरिज के बारे में भी सोचा था, जो मेलिस को भारत में वापस रहने की इजाजत देता था। हालांकि, हमें पता चला कि, हमें रजिस्ट्रार को 30 दिन का नोटिस देने की जरूरत है, तो वो प्लान भी कैंसिल हो गया और हमें दिसंबर में ही शादी करनी पड़ी। बेशक, योजना में अचानक हुए इस बदलाव से मेलिस की मां परेशान थीं, लेकिन जब हमने उन्हें सिचुएशन के बारे में बताया, तो उन्होंने और मेरी मां ने हमें शादी करने के लिए प्रोत्साहित किया।”

vipul roy

(ये भी पढ़ें- अनमोल अंबानी-कृशा शाह की हल्दी-चूड़ा सेरेमनी: बहन नृति संग गपशप करती दिखीं होने वाली दुल्हन)

अब विपुल ने इस फैसले को अच्छा बताया है। उन्होंने बताया कि, "मुझे लगता है कि, ये भगवान का निर्णय था और इससे बेहतर नहीं हो सकता। मैं वास्तव में खुश हूं कि, हमने यह निर्णय लिया और यह अब तक का सबसे अच्छा निर्णय रहा है।'' 

vipul roy

'FIR' फेम विपुल रॉय ने 20 फरवरी 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी (Vipul Roy Melis Atici Wedding Photos) की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वह और उनकी पत्नी मेलिस एटिसी वेडिंग आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

Vipul Roy Melis Atici Wedding photos

Vipul Roy Melis Atici Wedding photos

Vipul Roy Melis Atici Wedding photos

कपल की प्यारी लव स्टोरी के बारे में बात करें तो, अभिनेता को मेलिस से उस वक्त प्यार हुआ था, जब वह साल 2016 में अमेरिका में वेकेशन मनाने गए थे। यहीं उनकी मुलाकात आईटी कंपनी चलाने वाली मेलिस से हुई और कुछ ही समय में दोनों एक अच्छे दोस्त बन गए थे। दोस्ती ने धीरे-धीरे प्यार का रूप ले लिया और अब लंबी डेटिंग के बाद कपल ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है।

vipul roy

(ये भी पढ़ें- काजोल ने सासू मां वीणा देवगन को विश किया बर्थडे, प्यारी फोटो शेयर कर लिखा नोट)

फिलहाल,हम विपुल और मेलिस को शादी की बधाई देते हैं। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.