मौनी रॉय की 'हल्दी-मेहंदी' रस्मों की झलकियां आईं सामने, होने वाले दूल्हे संग खुश दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस मौनी रॉय 27 जनवरी 2022 को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मौनी रॉय की 'हल्दी-मेहंदी' रस्मों की झलकियां आईं सामने, होने वाले दूल्हे संग खुश दिखीं एक्ट्रेस

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) जिन्हें एकता कपूर के शो 'नागिन' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। वह कल यानी 27 जनवरी 2022 को अपने प्रेमी सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। बंगाली ब्यूटी अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बीच वेडिंग में शादी का संकल्प लेंगी। मौनी ने सूरज के साथ अपने संबंधों और उनकी शादी के बारे में बात करने से परहेज किया है। लेकिन इस बीच अब उनकी प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो चुकी हैं।

mauni roy

मौनी और सूरज की शादी भारतीय पारंपरा के अनुसार होगी। इसके तहत हल्दी, मेहंदी और संगीत रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। मौनी की करीबी दोस्त आशका गोराडिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर होने वाली दुल्हन की एक तस्वीर साझा की। आशका ने डिजाइनर अनुराधा खुराना की तस्वीर को रीपोस्ट किया है, जिसमें मौनी येलो आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "आज।" तस्वीर में 'महादेव' की अभिनेत्री को पीले रंग के पारंपरिक कपड़े को पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इसे ज्वेलरी के साथ पेयर किया है। मौनी हमेशा की तरह काफी सुंदर लग रही हैं। अनुराधा ने इसके बैकग्राउंड में 'मेहंदी है रचने वाली' गाना जोड़ा है, जिससे नेटिज़न्स ये मानकर चल रहे हैं कि, ये तस्वीर मौनी की मेहंदी समारोह की है। 

mouni roy

(ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी के बारे में की बात, कहा- 'मैं और विक्की जैन सिर्फ डांस करते रहे')

वहीं, एक्ट्रेस की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की कुछ स्पष्ट झलकियां भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसे उनके दोस्तों ने अपने हैंडल्स से शेयर किए हैं। ऐसे ही एक वीडियो में एक्ट्रेस मौनी रॉय को येलो कलर के फ्लोरल आउटफिट में मेहंदी की रस्म को पूरा करते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में, मौनी रॉय और सूरज नांबियार व्हाइट कलर के ड्रेस में हल्दी रस्म को पूरा करते नजर आ रहे हैं। यहां देखें वो वीडियोज।

(ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने पहनी 88,000 रुपए की ब्लैक एंड व्हाइट जियोमेट्रिक-प्रिंटेड ड्रेस, देखें तस्वीरें)

एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें उन्हें उनके दोस्तों के साथ देखा जा सकता है। बता दें कि, जिया मुस्तफा, मंदिरा बेदी, अर्जुन बिजलानी, रोहिणी अय्यर, मीत ब्रोस फेम मनमीत सिंह समेत मौनी के दोस्त शादी के लिए पहले ही गोवा पहुंच चुके हैं।

(ये भी पढ़ें: राकेश बापट ने 2022 में शादी करने के शमिता के संकल्प पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मैं उनसे सहमत हूं')

दो साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मौनी और सूरज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दो लवबर्ड्स ने कथित तौर पर शहर में महामारी के प्रतिबंधों के कारण मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन रद्द कर दिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए कपल ने गोवा में एक इंटीमेट वेडिंग का विकल्प चुना है। 'ई-टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी की बंगाली और दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार दो शादियां होंगी। 

mouni

वर्कफ्रंट की बात करें तो, मौनी जल्द ही ज़ी टीवी के 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' में जज के रूप में दिखाई देंगी। डांस बेस्ड शो का नया सीजन अगले महीने लॉन्च होने की उम्मीद है। वह 'मेड इन चाइना' स्टार अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म सितंबर 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Mouni Roy

फिलहाल, एक्ट्रेस ने अभी तक अपने प्री-वेडिंग फंक्शन से कोई भी तस्वीर साझा नहीं की है और हमें उम्मीद है कि, वह जल्द ही अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें साझा करेंगी। वैसे, सोशल मीडिया पर सामने आई ये झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.