कल्कि कोचलिन ने शेयर की नेचुरल वॉटर बर्थ देते हुए अपनी पहली तस्वीर, फैंस ने खास अंदाज में दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) हाल ही में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। ऐसे में बेटी की पहली तस्वीर शेयर करने के बाद उन्होंने नेचुरल वॉटर बर्थ देते हुए अपनी पहली झलक फैंस के बीच शेयर की है। यहां देखिए वो तस्वीर।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

कल्कि कोचलिन ने शेयर की नेचुरल वॉटर बर्थ देते हुए अपनी पहली तस्वीर, फैंस ने खास अंदाज में दी बधाई

हर महिला की ख्वाइश होती है कि वो मां बने। हालांकि, कई बार महिलाएं कभी करियर की वजह से मां बनने में देरी करती हैं, तो कई बार स्वास्थ्य के लिहाज से महिलाएं मां नहीं बन पाती हैं। मगर एक महिला के जीवन में सबसे सुखद क्षण तब आता है जब वो अपने जिगर के टुकड़े को जन्म देती है। कहते हैं कि एक बच्चे को जन्म दिए बिना किसी भी महिला का जीवन अधूरा है। कई मायनों में ये बात सही भी है क्योंकि जीवन को आगे बढ़ाने का काम एक महिला का ही होता है। कुछ ऐसी ही स्थिति में बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) भी हैं। दरअसल फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा फेम कल्कि 8 फरवरी को एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम सैफो (Sappho) रखा है। कल्कि ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी थी।

इसके साथ ही उन्होंने बीती 10 फरवरी को अपनी बेटी से जुड़ा एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके जरिए कल्कि ने  डिलीवरी के दौरान आई समस्याएं को सुलझाने के लिए डॉक्टर्स का शुक्रियादा किया था। इतना ही नहीं उन्होंने इस पोस्ट के जरिए अपनी बेटी की पहली झलक भी अपने फैंस को दिखाई थीं। एक तस्वीर के जरिए कल्कि ने अपनी बेटी का नाम भी फैंस को बताया था। (ये भी पढ़ें: हो गया खुलासा! सना खान ने मेलविन लुइस संग इस वजह से किया ब्रेकअप, जानिए इसके पीछे का बड़ा कारण)

उन्होंने अपनी बेबी गर्ल के फुटप्रिंट की प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- प्लीज स्वागत कीजिए सैफो का। सैफो 9 महीने एक मोमोज की तरह रैप होकर मेरे यूट्रस में रही है। अब उसे कुछ स्पेस देना चाहिए। आप सभी की शुभकामनाओं और पॉजिटिव एनर्जी के लिए बहुत शुक्रिया। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि सैफो का मतलब क्या होता है। दरअसल यह ग्रीक भाषा का शब्द है। मिली जानकारी के मुताबिक, सैफो एक महिला थीं, जिनका जन्म 7वीं शताब्दी में लेसबोस द्वीप के एक संपन्न परिवार में हुआ था। वह जब बड़ी हुईं तो एक प्रतिभाशाली लेखिका बनीं। लेसबोस में पैदा होने के कारण उन्हें पहली लेस्बियन कवियत्री भी कहा गया। उन्होंने कविता की एक विधा की रचना कि जिसे Sapphic के रूप में आज भी जाना जाता है।

वैसे अपनी नन्ही परी सैफो को लेकर कल्कि कोचलिन एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। कल्कि ने फैंस के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो नेचुरल वॉटर बर्थ देती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ एक डॉक्टर भी है, जोकि डिलीवरी में उनकी मदद कर रही हैं। फैंस कल्कि की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें लगातार मां बनने पर बधाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: 'दीया और बाती हम' फेम अनस राशिद ने ऐसे मनाया बेटी का पहला जन्मदिन, देखिए ये शानदार वीडियो)

आपको बता दें कि कल्कि कोचलिन बिन ब्याही मां बनी हैं। उन्होंने अभी तक अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग (Guy Hershberg) से शादी नहीं की है। दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कल्कि काफी उत्साहित थीं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने मां बनने के सफर को अपनी तस्वीरों के जरिए फैंस के बीच खूबसूरती से पेश किया। इतना ही नहीं गाय हर्शबर्ग को डेट करने से पहले कल्कि कोचलिन ने अनुराग कश्यप के साथ शादी की थी। दोनों की शादी ज्यादा देर तक नहीं चल पाई, जिसके चलते उन्होंने साल 2015 में तलाक ले लिया था। (ये भी पढ़ें: अंगद बेदी ने पत्नी नेहा धूपिया को किया ट्रोल, यहां देखिए वीडियो के जरिए कैसे उड़ाया एक्ट्रेस का मजाक)

फिलहाल जो भी हो फैंस के साथ हम भी गाय हर्शबर्ग और कल्कि कोचलिन की बेटी के कायल हो गए हैं। वो बेहद प्यारी हैं। वैसे आपको कल्कि कोचलिन की ये तस्वीर कैसी लगी हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई भी सलाह है तो जरुर दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.