विराट कोहली-अनुष्का के अलीबाग विला से सामने आई तस्वीरें, बेहद सुंदर है कपल का आलीशान फॉर्महाउस

हाल ही में, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के अलीबाग वाले फॉर्महाउस से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

विराट कोहली-अनुष्का के अलीबाग विला से सामने आई तस्वीरें, बेहद सुंदर है कपल का आलीशान फॉर्महाउस

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) कौन हैं? किसी को इस बारे में बताने की जरुरत नहीं है। दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार भी जगजाहिर है। साल 2017 में गुपचुप तरीके से शादी करके दोनों ने पूरी दुनिया को हक्का-बक्का कर दिया था। विराट ने अनुष्का के लिए अपने प्यार को जताने में कभी किसी तरह का संकोच नहीं किया और न ही आज करते हैं। चाहे वह शादी के पहले शतक मारने के बाद स्टैंड में बैठी अनुष्का को फ्लाइंग किस देना हो या शादी के बाद अनुष्का की प्रेग्नेंसी के दौरान पितृत्व अवकाश लेना हो, विराट ने कभी यह परवाह नहीं की कि लोग क्या कहेंगे? 

virat

कपल की निजी जिंदगी जितनी कामयाब है, उतनी ही कामयाब इनकी प्रोफेशनल लाइफ है। दोनों करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। हाल ही में, कपल ने अलीबाग में एक विला खरीदा था, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं। 

Virat

दरअसल, सोशल मीडिया फीड पर स्क्रॉल करते हुए, हमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के शानदार विला की पहली तस्वीरें मिली हैं, जो बेहद शानदार है। इन दोनों का ये विला किसी आलीशान महल से कम नहीं है। इस विला की दीवारों को व्हाइट कलर दिया गया है, जो देखने में काफी स्टानिंग लग रहा है। इसी के साथ दीवारों पर यूनिक प्रिंट और बनावट भी की गई है। आप भी देखिए ये तस्वीरें। 

virat

virat

virat

इससे पहले, अनुष्का शर्मा ने 'इंटरनेशनल योगा डे' पर सोशल मीडिया के जरिए योग करते हुए अपनी कुछ तस्वीरों की सीरीज शेयर की थी। इन तस्वीरों में उनके आलीशान घर की झलक देखी जा सकती है। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

virat

बता दें कि गणपति उत्सव के दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साढ़े 19 करोड़ रुपए में अलीबाग के 'जिराद' गांव में 8 एकड़ जमीन खरीदी थी, जहां इन्होंने अपना यह भव्य और आलीशान फार्महाउस बनवाया है। 

virat

खैर, हमें तो विराट-अनुष्का का यह आलीशान विला बेहद पसंद आया। फिलहाल, आपको कपल का विला कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.