शादी के बाद पहली बार सिंदूर के साथ कुछ ऐसी नज़र आईं ये 11 टीवी अभिनेत्रियां

इस स्टोरी में हम आपको टीवी की 11 फेमस एक्ट्रेसेस की शादी के बाद के फर्स्ट सिंदूर लुक को दिखाएंगे और उसके बारे में बताएंगे।

img

By Monika Chauhan Last Updated:

शादी के बाद पहली बार सिंदूर के साथ कुछ ऐसी नज़र आईं ये 11 टीवी अभिनेत्रियां

आपने अपनी पसंदीदा टीवी अभिनेत्रियों की शादियों के चर्चे तो सुने ही होंगे और उन्हें दुल्हन के लिबास में भी देखा होगा, लेकिन क्या आपने शादी के बाद उनका पहला सिंदूर लुक देखा है? अगर नहीं, तो अब देख लीजिए। यहां हम आपको दिखाने जा रहे हैं टीवी की 11 अभिनेत्रियों का पहला सिंदूर लुक, जो निश्चित ही आपको पसंद आएगा। तो आइए, आपको दिखाते हैं इनकी तस्वीरें।

1. दृष्टि धामी 

अपनी शादी की खबर से लाखों दिलों को तोड़ने वाली दृष्टि धामी (Drashti Dhami) ने लंबे समय के रिलेशनशिप के बाद अपने बॉयफ्रेंड नीरज खेमका से 21 फरवरी, 2015 को शादी कर ली थी। उनकी शादी में टीवी जगत के कई सितारे शामिल हुए थे।आपने दृष्टि को दुल्हन के लिबास में भी देखा होगा, लेकिन क्या आपने उनका पहला सिंदूर लुक देखा? अगर नहीं, तो अब देख लीजिए। लाल रंग की साड़ी में माथे पर लगे सिंदूर के साथ दृष्टी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।   

2. दिव्यांका त्रिपाठी 

टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से घर-घर अपनी पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की शादी बेहद ही खूबसूरत और भव्य तरीके से हुई थी। भारतीय टेलीविजन जगत की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक दिव्यांका इससे पहले टीवी अभिनेता शरद मल्होत्रा (Ssharad Malhotra) के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन साल 2015 में अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया था।इसके बाद, दिव्यांका अपने को-स्टार विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के जीवन में आई और दोनों 8 जुलाई, 2016 को भोपाल में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद, अगले ही दिन बेहद खूबसूरत साड़ी में दिव्यांका का पहला सिंदूर लुक सामने आया, जो हर किसी के दिल को जीत गया। (ये भी पढ़ें: शादी के बाद इन टीवी एक्ट्रेसेस ने की एक्टिंग करियर की शुरुआत, आज इंडस्ट्री पर करती हैं राज!

3. कृतिका सेंगर 

टीवी जगत की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) और निकितिन धीर (Nikitin Dheer) की जोड़ी हमेशा से लोगों के लिए मिसाल रही है। कृतिका ने अभिनेता पंकज धीर (Pankaj Dheer‎) के बेटे निकितिन से 3 सितम्बर, 2014 को मुंबई में शादी की थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह दोनों की लव नहीं बल्कि अरैंज मैरिज थी। उनकी शादी में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार शामिल हुए थे, जिनमें से एक हेमा मालिनी भी थीं। अपनी शादी मे दुल्हन के लिबास में कृतिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, शादी के बाद रिसेप्शन में उनका पहला सिंदूर लुक सभी को बेहद पसंद आया था।  

4. भारती सिंह 

अपनी कॉमेडी से लाखों दिलों पर राज करने वाली भारती सिंह (Bharti Singh) की शादी का समारोह बेहद शानदार था। हर लड़की ऐसी ही शादी के सपने देखती है। भारती ने स्क्रिप्ट राइटर हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) से शादी की है। हर्ष से उनकी मुलाकात एक कॉमेडी शो के दौरान हुई थी। इसी कॉमेडी शो में दोनों के बीच दोस्ती हुई और कुछ समय बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद, दोनों ने 3 दिसम्बर, 2017 को शादी के सात फेरे लिए। इस शादी में टीवी जगत के कई सितारे शामिल हुए थे। अपनी शादी में भारती दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और शादी के बाद भारती अपने पहले सिंदूर लुक में कुछ इस तरह नज़र आईं।  

5. स्मृति खन्ना 

टीवी सीरियल ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री स्मृति खन्ना (Smriti Khanna) ने अपने सह-कलाकार गौतम गुप्ता (Gautam Gupta) के साथ 23 नवम्बर, 2017 को शादी की थी। इस शादी में उनके ब्राइडल लुक ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं थी। स्मृति ने शादी के बाद, सोशल मीडिया पर अपना पहला सिंदूर लुक पोस्ट किया था, जिसमें वह अपने पति गौतम के साथ नज़र आ रही हैं। उनका ये सिंदूर लुक टीवी धारावाहिकों में निभाए उनके किरदारों से बेहद अलग था। वह बहुत प्यारी लग रही थीं। गौरतलब, है कि स्मृति हाल ही में मां भी बनी हैं। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 10 फेमस स्टार्स की शादी के बाद की पहली तस्वीर नहीं देखी होगी आपने

6. आकांक्षा चमोला 

‘स्वरागिनी’ और ‘ये प्यार न होगा कम’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली टीवी अभिनेत्री अकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) और टीवी अभिनेता गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का रिलेशनशिप काफी समय से चल रहा था, लेकिन दोनों ने किसी को इसकी भनक भी नहीं लगने दी थी और न ही वो लोगों के सामने अपने इस रिश्ते को स्वीकारते थे। ऐसे में अचानक हुई दोनों की शादी ने सभी को हैरान कर दिया था। अकांक्षा और गौरव ने 24 नवम्बर, 2016 को शादी की थी। विवाह के बाद, एक रस्म के दौरान, अकांक्षा को लाल साड़ी पहने और बेहद ही खूबसूरत तरीके से लगाए गए सिंदूर के साथ देखा गया था। अपने पहले सिंदूर लुक में वह बेहत सुंदर लग रहीं थी। 

 7. विन्नी अरोड़ा 

टीवी की सबसे प्रचलित जोड़ियों में से एक विन्नी अरोड़ा (Vinny Arora) और धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) की शादी पंजाबी रीति-रिवाज़ों से हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में आए टीवी सीरियल ‘माता-पिता के चरणों में स्वर्ग’ के सेट पर हुई। इसके बाद, 7 साल तक दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे और फिर दोनों ने 16 नवम्बर, 2016 को दिल्ली में शादी कर ली। अपनी शादी की फोटो विन्नी ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके बाद, विन्नी ने अपना पहला सिंदूर लुक भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें वह चूड़े और सिंदूर के साथ नज़र आ रही हैं। आप भी देखिए, विन्नी का पहला सिंदूर लुक। (ये भी पढ़ें: टीवी के इन 10 फेमस स्टार्स ने 'कम उम्र' में रचाई शादी, एंजॉय कर रहे हैं हैप्पी मैरिड लाइफ

8. मिहिका वर्मा 

टीवी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में दिव्यांका त्रिपाठी की बहन के रूप में नज़र आई मिहिका वर्मा ने चुपके-चुपके एनआरआई बिज़नेसमैन आनंद कपाई संग 29 अप्रैल, 2016 को दिल्ली में शादी कर ली थी। सोशल मीडिया के ज़रिए मिहिका के फैंस को उनकी शादी की खबर मिली थी। काफी समय बाद, मिहिका ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटो पोस्ट की थी और कुछ दिनों बाद अपना पहला सिंदूर लुक भी मिहिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। तो देखिए, अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की शादी के बाद सिंदूर के साथ पहली झलक।  

9. सरगुन मेहता 

डांस रियलिटी शो में टीवी अभिनेत्री सरगुन मेहता (Sargun Mehta) को जब उनके सह-कलाकार रवि दूबे (Ravi Dubey) ने डायमंड रिंग देकर प्रपोज़ किया था, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। इस प्रपोज़ल से ही लोगों को दोनों के रिलेशनशिप की भनक भी लगी थी। इसके बाद, दोनों ने 7 दिसम्बर, 2013 को शादी कर ली थी। सरगुन को शादी के बाद, हर नई-नवेली दुल्हन की तरह चूड़ा पहने और सिंदूर लगाए देखा गया था। तो, आप भी देखिए उनका पहला सिंदूर लुक, और बताइए कैसी लगी आपको उनकी ये तस्वीर? 

10. पूजा बनर्जी 

टीवी सीरियल ‘चंद्रनंदिनी’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) ने अपने बॉयफ्रेंड संदीप सेजवाल (Sandeep Sejwal) से 28 फरवरी, 2017 को शादी की थी। संदीप राष्ट्रीय स्तर के तैराक हैं। उन्होंने 2014 एशियाई खेलों में 50 मीटर की ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। संदीप और पूजा की शादी बंगाली रीति-रिवाज़ों से हुई थी। बंगाली दुल्हन के लिबास में पूजा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि, रिसेप्शन में पूजा बेहद ही अलग नज़र आईं थी, लेकिन हर भारतीय महिला की तरह उन्होंने सिंदूर को भी अपने श्रृंगार का हिस्सा बनाया था। तो देखिए, कैसी लग रही हैं पूजा अपने पहले सिंदूर लुक में? 

11.  डिंपल झंगियानी 

टीवी सीरियल ‘बेइंतहा’ में नज़र आई अभिनेत्री डिंपल झंगियानी (Dimple Jhangiani) ने अपनी शादी की खबर से सभी को हैरान कर दिया था। डिंपल ने डायमंड मर्चेंट सनी असरानी संग 9 दिसम्बर, 2016 को शादी की थी। डिंपल ने अपने रिसेप्शन में बेहद ही सुंदर लिबास पहना था। इसके साथ ही उन्हें रिसेप्शन में नई-नवेली दुल्हन की तरह सिंदूर लगाए भी देखा गया था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तो बताइए, कैसा लगा आपको डिंपल का यह पहला सिंदूर लुक? 

चाहे वो वेस्टर्न वियर हो या इंडियन अटायर, हर लिबास में सिंदूर के साथ भारतीय महिला बेहद खूबसूरत नज़र आती है। ऐसे में आपको इन पसंदीदा टीवी अभिनेत्रियों के रियल लाइफ का पहला सिंदूर लुक कैसा लगा? हमें ज़रूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो, तो अवश्य दें।

(Images Courtesy: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.