रणबीर कपूर की 5 सबसे महंगी चीजें: 2 करोड़ की मर्सिडीज कार से 2 लाख के जूते तक हैं इसमें शामिल

इस स्टोरी में हम आपको रणबीर कपूर की पांच महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें कीमती कार से लेकर जूते तक शामिल हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

रणबीर कपूर की 5 सबसे महंगी चीजें: 2 करोड़ की मर्सिडीज कार से 2 लाख के जूते तक हैं इसमें शामिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘चॉकलेटी बॉय’ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में कबीर का किरदार निभाने से लेकर ‘संजू’ में अभिनेता संजय दत्त बनने तक, एक्टर ने अपनी एक्टिंग से फैंस ही नहीं, बल्कि क्रिटिक्स की भी तारीफें बटोरी हैं। हालांकि, इतनी कामयाबी पाने के बाद भी रणबीर सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं। साथ ही वह इंटरव्यूज देने से भी बचते हैं। जिससे साफ है कि, रणबीर कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट बनाए रखने में विश्वास करते हैं।

ranbir singh

रणबीर कपूर अपने फैंस के बीच अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते हैं। बेशक वह अपनी निजी जिंदगी को दुनिया के सामने लाने से बचते हैं। लेकिन एक्टर को चाहने वाले उनकी जिंदगी से जुड़ी हर बात किसी भी तरीके से जान ही लेते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको रणबीर कपूर की पांच सबसे महंगी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको भी पता चल जाएगा कि, शांत स्वभाव के रणबीर कपूर एक लैविश लाइफ जीते हैं।

1) रणबीर कपूर के ‘Nike X’ के स्नीकर्स

ranbir sneakers

(ये भी पढ़ें: जब रणबीर को पड़ा जोरदार थप्पड़, जानें आखिर क्यों पिता ऋषि कपूर को उठाना पड़ा था हाथ)

‘बर्फी’ अभिनेता रणबीर कपूर स्नीकर्स के बहुत बड़े दीवाने हैं। फिल्म की शूटिंग से लेकर प्रमोशन तक, रणबीर कपूर के साथ-साथ उनके स्नीकर्स भी मीडिया और फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहते हैं। एक्टर के पास कूल ‘एडिडास यीज़ी बूस्ट 350 बेलुगा’ ब्रांड के स्नीकर्स हैं, जिसकी कीमत 89 हजार रुपये है। रणबीर कपूर के सबसे महंगे स्नीकर्स ‘Nike X’ कंपनी के हैं, जो ऑफ-व्हाइट कलर के हैं। इन स्नीकर्स की कीमत 2,74,691 (2 लाख 74 हजार 691 रुपये) बताई जाती है। स्नीकर्स की इस कीमत से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, रणबीर स्नीकर्स पर काफी पैसा खर्च करते हैं।

2) रणबीर कपूर की ‘Richard Mille RM 010’ घड़ी

ranir watch

हर अभिनेता को महंगी घड़ियों का शौक होता है। इस लिस्ट में रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। अभिनेता के पास स्विस लग्जरी घड़ी कंपनी ‘रिचर्ड मिले’ का मॉडल ‘आरएम 010’ है, जो एक सुपर एक्सपेंसिव घड़ी है। हालांकि, रणबीर अपनी इस कीमती घड़ी को सिर्फ खास मौकों पर ही पहने नजर आते हैं, क्योंकि ये घड़ी उन्हें अमिताभ बच्चन ने गिफ्ट के रूप में दी थी। इसके अलावा, रणबीर के पास ‘हबलोट’ और ‘रोलेक्स’ जैसी महंगी घड़ियां भी हैं, जिसकी कीमत लगभग 1.25 लाख से लेकर 50 लाख तक है।

3) रणबीर कपूर की 'Range Rover' कार

ranbir car collection

(ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर के बचपन की अनदेखी तस्वीर आई सामने, पिता ऋषि की गोद में बैठे दिखे एक्टर)

रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके पास सुपर एक्सपेंसिव रेंज रोवर कार है। रणबीर की इस पांच सीटर ‘रेंज रोवर वोग’ कार की कीमत लगभग 1.6 करोड़ रुपये है, जिसमें 3.0 वी 6-सिलेंडर का शक्तिशाली इंजन है। रणबीर की ये कार ब्लू रंग की है।

4) रणबीर कपूर की 'Mercedes-Benz G63' कार

ranbir cars

(ये भी पढ़ें: जब मौत से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर, तो बेटे रणबीर कपूर से कही थी दिल की ये बात)

रणबीर कपूर कीमती कारों में से एक, 'मर्सिडीज-एएमजी जी63' के भी मालिक हैं। इस कार की कीमत 1.62 करोड़ रुपये से शुरू होती है और मॉडल के आधार पर 2.42 करोड़ रुपये तक जाती है। रणबीर की इस कार पर नजर डालें तो, माना जा सकता है कि, एक्टर रॉयल लाइफ जीने में काफी विश्वास रखते हैं।

5) रणबीर कपूर की 'E-bike'

ranbir e bike

(ये भी पढ़ें: जब पिता ऋषि कपूर के कैंसर ट्रीटमेंट के लिए रणबीर ने की थी जबरदस्ती, जानें पूरा वाकया)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल हैं। दोनों ही एक-दूसरे पर प्यार न्योछावर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। साल 2020 में आलिया ने अपने लविंग बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को एक कीमती ई-बाइक गिफ्ट में दी थी, क्योंकि रणबीर साइकिल चलाना पसंद करते हैं। रणबीर की ई-बाइक ‘Mate X’ कंपनी की है, जिसे आसानी से बंद (फोल्ड) किया जा सकता है। इस ई-बाइक की कीमत 1.5 लाख है।

फिलहाल, ये हैं रणबीर कपूर की पांच महंगी चीजें, जिससे अभिनेता की सुपर एक्सपेंसिव लाइफस्टाइल के बारे में पता चलता है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.