Athiya-KL Rahul से Ranbir-Alia तक: इन सेलेब्स ने कैंसिल किया अपना हनीमून प्लान, जानें वजह

यहां हम आपको उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने बिजी शेड्यूल के कारण शादी के बाद अपने हनीमून प्लान को कैंसिल कर दिया था। आइए आपको बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

Athiya-KL Rahul से Ranbir-Alia तक: इन सेलेब्स ने कैंसिल किया अपना हनीमून प्लान, जानें वजह

These Celebs Canceled Their Honeymoon Plans: आमतौर पर सेलेब्स शादी के बाद सीधा हनीमून ट्रिप पर निकल जाते हैं, लेकिन कुछ कपल्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने शादी के बाद अपने हनीमून प्लान को कैंसिल कर दिया था। इसका कारण उनका बिजी शेड्यूल था, जिस वजह से उन्हें अपना हनीमून कैंसिल करना पड़ा। हालांकि, इन कपल्स ने बाद में अपने हनीमून का प्लान बनाया भी और एंजॉय भी किया। तो आइए जानते हैं कौन हैं वो सेलेब्स?

1. अथिया शेट्टी-केएल राहुल

हाल ही में, अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंधे हैं। कपल की शादी बेहद सीक्रेट तरीके से की गई थी। हालांकि, शादी के बाद कपल के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया गया है, लेकिन अथिया और राहुल ने अपने प्रोफेशनल कामों के चलते अपने हनीमून को स्किप कर दिया है।

2. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। अपनी सिंपल शादी के तुरंत बाद अपने हनीमून को कैंसिल करते हुए रणबीर 'एनिमल' फिल्म के सेट पर वापस आ गए थे और आलिया शहर से बाहर चली गई थीं। हालांकि, बाद में दोनों ने साउथ अफ्रीका में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था।

2. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

3. वरुण धवन और नताशा दलाल

वरुण धवन ने 24 जनवरी 2021 को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के तुरंत बाद वरुण ने फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग शुरू कर दी थी और अपने हनीमून प्लान को कैंसिल कर दिया था। बाद में वरुण अपनी पत्नी नताशा के साथ अरुणाचल प्रदेश घूमने गए थे। 

3. वरुण धवन और नताशा दलाल

4. राजकुमार राव और पत्रलेखा

राजकुमार राव ने 15 नवंबर 2021 को अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में पत्रलेखा से शादी की थी। कपल अपनी शादी के बाद अपने-अपने काम पर वापस लौट गया था, जिस वजह से दोनों को अपना हनीमून प्लान कैंसिल करना पड़ा था। हालांकि, बाद में कपल को पेरिस के 'एफिल टॉवर' के सामने रोमांटिक पोज देते हुए देखा गया था।

4. राजकुमार राव और पत्रलेखा

5. विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने 14 फरवरी 2022 को शादी की थी। जहां शीतल शादी के तुरंत बाद अपने हनीमून पर जाना चाहती थीं, वहीं विक्रांत को अपने प्रोजेक्ट्स कंप्लीट करने थे, जिस कारण दोनों को अपना हनीमून प्लान कैंसिल करना पड़ा था।

5. विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर

6. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

19 फरवरी 2022 को फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जन्म-जन्म के लिए एक-दूसरे के हो गए थे। हालांकि, कपल को शादी के बाद अपना हनीमून प्लान कैंसिल करना पड़ा था, क्योंकि फरहान का एक शूट आने वाला था, जिसे पूरा करना बहुत जरूरी था। बाद में दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गोवा पहुंचे थे।

6. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

खैर, अब देखना यह होगा कि अथिया और केएल राहुल अपने हनीमून के लिए कहां जाते हैं? वैसे, आपको क्या लगता है? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.