सिद्धांत कपूर से आर्यन खान तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं ये स्टार किड्स

बॉलीवुड के स्टार किड्स यूं तो अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको इनकी क्वालिफिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सिद्धांत कपूर से आर्यन खान तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं ये स्टार किड्स

बॉलीवुड के स्टार किड्स अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। एक्टिंग से लेकर अपनी लव लाइफ तक, लेकर ये स्टार किड्स चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि, इनकी पढ़ाई और क्वालिफिकेशन को लेकर लोग कम ही जानते हैं। कुछ स्टार किड्स काफी पढ़े-लिखे हैं, तो कुछ सिर्फ दसवीं पास हैं। कुछ स्टार किड्स ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कुछ बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई की है, जिनमें आर्यन खान से लेकर इब्राहिम अली खान तक, का नाम शामिल है। 

ेूोी कग्े

1- आर्यन खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ने भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह पहले से ही सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। फैंस को उनके बॉलीवुड में एंट्री का बेसब्री का इंतजार है। हालांकि, अभिनय में करियर बनाने से पहले आर्यन कैमरे के पीछे अपना करियर बनाना चाहते हैं। यही कारण है कि, आर्यन ने 'यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया' से फिल्म मेकिंग और राइटिंग का कोर्स किया था। उन्होंने 'स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स' से फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन में स्नातक की डिग्री के साथ 2020 में पास आउट किया था।

aryan khan

(ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन की सबसे महंगी चीजें: करोड़ों की लेम्बोर्गिनी से सपनों के अपार्टमेंट तक के हैं मालिक)

2- इब्राहिम अली खान

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पूर्व पत्नी व एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान बेहद फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है। वो अक्सर अपने हैंडसम लुक और अपने पिता के साथ अपनी बेजोड़ समानता के लिए सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि, वह मुंबई के 'धीरूभाई अंबानी स्कूल' के पूर्व छात्र हैं, जो स्टार किड्स के लिए एक प्रमुख स्कूल है। फिलहाल वह लंदन के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह स्पोर्ट्स में भी काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि, इब्राहिम ने अभी तक बॉलीवुड में अपनी शुरुआत नहीं की है।

ibrahim khan

3- आरव भाटिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया यूं तो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन वो किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने भी अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन अक्की के फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं। 19 साल के आरव चार साल की उम्र से ही मार्शल आर्ट में एक्टिव थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के 'इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल' में की थी। अपनी उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए आरव सिंगापुर चले गए थे और 'यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ साउथ ईस्ट एशिया टेनिस' में पढ़ रहे हैं। उनके पास जूडो-कराटे में फर्स्ट-डिग्री ब्लैक बेल्ट भी है।

arav

4- करण देओल

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल' के पास से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। ये स्टार किड काफी शिक्षित भी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के 'इकोले मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल' से पूरी की थी। उसके बाद उन्होंने राहुल रवैल के एक्टिंग स्कूल 'स्टेला एडलर स्टूडियो ऑफ़ एक्टिंग' न्यूयॉर्क की एक भारतीय शाखा से अभिनय सीखा था।

karan

5- ईशान खट्टर

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ईशान प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खट्टर और नीलिमा अज़ीम के बेटे हैं, जो शाहिद की मां भी हैं। ईशान ने अपनी स्कूली शिक्षा -मुंबई के 'बिलबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल' से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई के 'रिम्स इंटरनेशनल स्कूल और जूनियर कॉलेज' से ग्रेजुएशन किया है।

ishan

6- अरहान खान

अरहान खान बॉलीवुड के एक्स कपल अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं। ये स्टार किड लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है। वह अपनी उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए हैं। अरहान ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के 'दिल्ली पब्लिक स्कूल' से पूरी की थी। इन दिनों वो अमेरिका में हैं।

arhan

7- अगस्त्य नंदा

अगस्त्य नंदा बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा के बेटे हैं। श्वेता ने बिजनेस टाइकून निखिल नंदा से शादी की है। श्वेता और निखिल के दो बच्चे हैं, नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा। खबरें हैं कि, अगस्त्य जल्द ही डेब्यू करने वाले हैं। उनकी पढ़ाई की बात करें, तो अगस्त्य के पास लंदन के 'सेवनोक्स स्कूल' से हाई स्कूल स्नातक की डिग्री है। वर्तमान में वो 'न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय' में अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

agaystya

8- अर्जुन कपूर

फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर का फिल्म उद्योग में बड़ा नाम है। उन्होंने मुंबई के 'नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स' में भाग लिया और नोएडा के 'एशियन कॉलेज ऑफ फिल्म एंड कॉमर्स' से सर्टिफिकेट कोर्स किया था।

arjun

9- रणबीर कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने एक बार कहा था कि, वह परिवार के शिक्षित सदस्यों में से एक थे। उन्होंने मुंबई के माहिम में 'बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल' में पढ़ाई की थी। उसके बाद रणबीर न्यूयॉर्क के 'स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स' से फिल्म निर्माण का कोर्स करने के लिए अमेरिका चले गए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने न्यूयॉर्क में 'ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट' में अभिनय भी किया था।

ranbir

10- सिद्धांत कपूर

दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे व श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर काफी दिनों से ड्रग्स केस को लेकर जेल में बंद थे। हालांकि, अब उन्हें जमानत मिल गई है। उनकी पढ़ाई की बात करें, तो सिद्धांत कपूर ने न्यूयार्क के 'ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट' से फिल्म निर्माण और एक्टिंग की पढ़ाई की है।

siddhant

(ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन की शाही लाइफस्टाइल: करोंड़ों की कारों से आलीशान घर तक इतनी है नेट वर्थ)

फिलहाल, आपका पसंदीदा स्टार किड कौन-सा है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.