गीता बसरा-हरभजन सिंह जल्द बताएंगे बेटे का नाम, एक्ट्रेस बोलीं- 'हमने 5 साल पहले ही तय कर लिया था'

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद पहली बार एक इंटरव्यू दिया है। आइए आपको बताते हैं गीता ने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

गीता बसरा-हरभजन सिंह जल्द बताएंगे बेटे का नाम, एक्ट्रेस बोलीं- 'हमने 5 साल पहले ही तय कर लिया था'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और उनकी वाइफ गीता बसरा (Geeta Basra) ने 10 जुलाई 2021 को अपने दूसरे बच्चे के रूप में एक बेटे का स्वागत किया था। गीता बसरा अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद घर वापस आ गई हैं। हरभजन, गीता और उनकी बेटी हिनाया तीनों घर में नए मेहमान के आने से बेहद खुश हैं। हाल ही में, गीता बसरा ने बेबी को जन्म देने के बाद पहली बार एक इंटरव्यू के जरिए अपनी फीलिंग्स बताई हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में। 

Harbhajana Singh With His Family

पहले ये जान लीजिए कि, हरभजन सिंह और गीता ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 29 अक्‍टूबर 2015 को शादी रचाई थी। शादी के करीब एक साल बाद साल 2016 में कपल की बेटी हिनाया का जन्म हुआ था। हिनाया इस समय पांच साल की हैं और अब कपल दूसरी बार पैरेंट्स बन चुका है। 10 जुलाई 2021 को हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए अपने दूसरी बार पिता बनने की जानकारी दी थी। इस नोट में लिखा था, ‘एक नया छोटा हाथ, जिसे हमें पकड़ना है, उसका प्यार महान है, सोने के जैसे बहुमूल्य है। एक खूबसूरत तोहफा, बहुत स्पेशल और प्यारा है। हमारा दिल भर गया है। हमारी जिंदगी पूरी हो गई। हम भगवान को शुक्रिया करते हैं, जिन्होंने हमें एक हेल्दी बेबी का वरदान दिया। गीता और बेबी दोनों स्वस्थ हैं। हम इस खुशी के साथ बहुत उत्साहित हैं, जिसकी खुशी हम अपने शुभचिंतकों के साथ साझा करने के लिए प्रसन्न हैं, जिन्होंने बहुत प्यार और सपोर्ट किया है।’ 

Harbhajana Singh With His Family

अब आइए आपको सवाल-जवाब के माध्यम से गीता बसरा के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि, 'इस बार आपको बेटी चाहिए थी या बेटा?' इस पर जवाब देते हुए गीता बसरा ने कहा कि, 'बस एक स्वस्थ बच्चा। अगर फिर से बेटी होती तो, मुझे एक और सबसे अच्छी दोस्त मिल जाती। बेटा है तो, अब हरभजन को एक बेस्ट फ्रेंड मिल गया है। लेकिन हां, मैं आपको बता दूं कि, मुझे इस बात का आभास था कि, जब मैं हिनाया को ले जा रही हूं तो, मुझे बेटा मिलेगा।'

Geeta Basra Baby Shower Photo

क्या आपने कपड़े और खिलौने की खरीदारी पूरी कर ली है?

'हां, कपड़ों में तो समस्या नहीं होती, यूनिसेक्स सामान आसानी से मिल जाता है और यह काफी अच्छा भी होता है।'

डिलीवरी कैसी हुई, नॉर्मल या सिजेरियन?

'नॉर्मल, लेकिन यह बहुत अच्छा अनुभव था। मैं डॉक्टरों और उनके कर्मचारियों के लिए बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मेरी देखभाल की। मेरी हिनाया (पहली संतान, बेटी) के समय यह थोड़ा कठिन था।'

Geeta Basra with husband

क्या हरभजन और आपने नवजात के लिए कोई नाम सोचा है?

'हां, हरभजन और मैं एक या दो दिन में इसकी घोषणा करने वाले हैं। यह वह नाम है, जिसके बारे में मैंने तब सोचा था, जब मैंने पांच साल पहले हिनाया को गोद में लिया था।'

क्या यह एच या जी से शुरू होता है?

'नहीं (हंसते हुए)।'

harbhajan

(ये भी पढ़ें-  राहुल वैद्य-दिशा परमार के वेडिंग फूड मेन्यू की राखी सावंत ने दिखाई झलक, 20 से ज्यादा डिश थीं शामिल)

आप उसे अभी क्या कहती हैं?

'मैं उसे छोटू कहती हूं और हरभजन उसे शेरा कहते हैं।'

क्या आपके माता-पिता आसपास थे?

'नहीं, मेरी मां लंदन से आना चाहती थीं, लेकिन COVID के कारण अंतिम समय में टिकट रद्द करना पड़ा। हमारे दूसरे बच्चे के इस दुनिया में आने के बाद से हरभजन की बहन हमारे साथ रह रही हैं और उन्होंने बहुत मदद की है।'

Geeta Basra Baby Shower Photos

क्या हरभजन लेबर रूम में थे?

'अरे हां, वह तस्वीरें ले रहे थे। वह बच्चों से प्यार करते हैं। उन्होंने सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बच्चों के साथ काफी खेला है।'

क्या उन्होंने भांगड़ा किया था?

'(हंसते हुए) नहीं ऐसा तो नहीं। लेकिन हां, बच्चे को देखते ही वह नौवें असमान में थे। तब से लेकर अब तक वह उतने ही खुश हैं।'

क्या है हिनाया का रिएक्शन?

'ओह, वह लगातार अपने भाई को देख रही है, जैसे कि यह एक खिलौना है और बहुत जिम्मेदार हो गई है। मुझे यकीन है कि हरभजन चाहेंगे कि, उनका बेटा क्रिकेटर बने। भज्जी (जैसा कि हरभजन को प्यार से कहा जाता है) ने भारत के लिए इतनी शानदार गेंदबाजी की है।'

Geeta Basra Family

डॉयपर बदलने के लिए रात में कौन जाग रहा है?

'ज्यादातर हरभजन। इससे पहले कि, मैं उसे कुछ कहूं, वह हमारे बेटे के ठीक बगल में खड़े हो जाते हैं।' अंत में जब गीता बसरा से कहा गया कि, 'अपने पति और बेटे को बैकयॉर्ड में क्रिकेट खेलते देखने के लिए तैयार हो जाइए...।' तो इस पर उन्होंने कहा कि, 'वो बेहद खूबसूरत नजारा होगा।'

Geeta Basra Baby Shower Photos

फिलहाल, गीता और हरभजन अपने घर में बेटे के आने के बाद से बेहद खुश हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने बेबी की झलक फैंस को नहीं दिखाई है। तो क्या आप इस कपल के बेबी बॉय को देखने के लिए एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- हरभजन सिंह)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.