गीता बसरा ने मनाया बेटे जोवान वीर का 10 मंथ बर्थडे, शेयर कीं सेलिब्रेशन की झलकियां

हाल ही में, एक्ट्रेस गीता बसरा ने बेटे जोवान वीर का 10 मंथ बर्थडे मनाया है, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

गीता बसरा ने मनाया बेटे जोवान वीर का 10 मंथ बर्थडे, शेयर कीं सेलिब्रेशन की झलकियां

बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा (Geeta Basra) इन दिनों अपने दो प्यारे बच्चों के साथ अपना समय एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस की जिंदगी बेटी हिनाया हीर प्लाहा और बेटे जोवान वीर सिंह के इर्द-गिर्द ही घूमती है। इसमें उनके पति व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी उन्हें पूरा सपोर्ट करते हैं। हाल ही में, इस क्यूट फैमिली ने जोवान का 10 मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिसकी झलकियां एक्ट्रेस ने शेयर की हैं।

geeta

पहले ये जान लीजिए कि, गीता बसरा और हरभजन सिंह ने 10 जुलाई 2021 को अपने बेटे का स्वागत किया था। इसकी जानकारी हरभजन ने एक प्यारे नोट के साथ दी थी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, "एक बच्चे के साथ धन्य। शुक्रिया तेरा मलका।"

geeta basra

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 1 लाख रुपए की रेड कट आउट मिडी ड्रेस, दिखीं बेहद खूबसूरत)

अब बात करते हैं गीता बसरा द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीरों की। दरअसल, 10 मई 2022 को गीता बसरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटे जोवान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। जहां एक तस्वीर में हमें उनके घर की सुंदर सजावट की एक झलक दिखाई दी। वहीं, दूसरी फोटो में जोवान वीर की झलक दिखाई दी। हालांकि, एक्ट्रेस ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन जोवान कैप पहने सोफे पर बैठे थे, जिसमें वो बहद क्यूट लग रहे थे। वो एक पांडा-थीम वाले प्लेकार्ड को देख रहे थे, जिस पर '10 महीने' लिखा हुआ था। तस्वीरों को साझा करते हुए बिंदास मांं ने लिखा, "10 महीने मुबारक हो मेरे राजकुमार ..."

geeta basra

geeta

इससे पहले, गीता और हरभजन ने जोवान का सिक्स मंथ बर्थडे मनाया था। 10 जनवरी 2022 को गीता ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें स्वादिष्ट केक नजर आ रहा था। इस केक में हल्के रंग का इंद्रधनुष और बादल बने हुए थे। इसे कैप्शन देते हुए गीता ने लिखा था, "6 महीने मुबारक हो मेरे राजकुमार जोवान वीर सिंह।"

 

(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने सेकेंड बेबी प्लानिंग पर की बात, कहा- 'बेटे की एक बहन भी होनी चाहिए')

फिलहाल, हम भी गीता और हरभजन के बेटे को 10 महीने के जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.