गीता बसरा ने मनाया बेटे जोवान वीर सिंह का सिक्स मंथ बर्थडे, लाडले ने काटा रेनबो-थीम वाला केक

एक्ट्रेस गीता बसरा और हरभजन सिंह के बेटे जोवान वीर सिंह छह महीने के हो गए हैं। इस खास मौके को कपल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

गीता बसरा ने मनाया बेटे जोवान वीर सिंह का सिक्स मंथ बर्थडे, लाडले ने काटा रेनबो-थीम वाला केक

बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा (Geeta Basra) इन दिनों दो प्यारे बच्चों की मां बनने के अपने सफर का आनंद ले रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि, मातृत्व एक महिला को बदल देता है, और गीता के मामले में यह बिल्कुल सच है, क्योंकि उनकी पूरी दुनिया अब उनके बच्चों हिनाया हीर प्लाहा और जोवान वीर सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है। हाल ही में, चार लोगों के परिवार ने अपने बच्चे जोवान का सिक्स मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।

geeta basra

10 जुलाई 2021 को गीता बसरा और उनके पति व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपने बेटे का स्वागत किया था। हरभजन ने एक प्यारी सी तस्वीर के साथ अपने बेटे के आने की खबर का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए लिखा था, "एक बच्चे के साथ धन्य। शुक्र आ तेरा मलका।"

Harbhajan Singh

(ये भी पढ़ें- वामिका के बर्थडे से पहले अनुष्का शर्मा ने फोटो शेयर कर पति से पूछा मजेदार सवाल, हंसते दिखे विराट)

वहीं, 10 जनवरी 2022 को गीता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे के छह महीने के जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में हम एक स्वादिष्ट केक देख सकते हैं। इसमें हल्के रंग का इंद्रधनुष और बादल बने हुए हैं। इसके साथ गीता ने लिखा है, "6 महीने मुबारक हो मेरे राजकुमार जोवान वीर सिंह।"

12 जुलाई 2021 को दूसरी बार मां बनीं गीता ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनके बेटे के कपड़े को पालने पर रखा गया था और उस पर लिखा था, "बॉर्न इन 2021, बेबी प्लाहा"। इसके साथ गीता ने एक नोट भी लिखा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "हमारे लिए एक नया छोटा हाथ, उसका प्यार भव्य है, सोने की तरह कीमती है, एक अद्भुत उपहार है, इतना खास और मीठा है। हमारे दिल भरे हुए हैं, हमारा जीवन पूरा है।"

(ये भी पढ़ें- पृथ्वी अंबानी के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां आईं सामने, बेबी के केक ने खींचा ध्यान)

26 जून 2021 को गीता ने अपने बच्चे के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने अपनी बेटी हीर सिंह प्लाहा की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने लाडले भाई को पकड़े हुए थीं। इसके साथ गीता ने लिखा था, "पेश है हीर का वीर। जोवान वीर सिंह प्लाहा।"

Hinaya Heer Plaha

फिलहाल, हम भी गीता और हरभजन के बेटे को छह महीने के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.