गीता बसरा ने बेटे का नाम जोवान रखने की बताई वजह, इंटरव्यू में कही ये बात

एक्ट्रेस गीता बसरा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, उन्होंने अपने बेटे का नाम जोवान क्यों रखा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

गीता बसरा ने बेटे का नाम जोवान रखने की बताई वजह, इंटरव्यू में कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) और पूर्व इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) 10 जुलाई 2021 को दूसरी बार पैरेंट्स बने थे। कपल ने इस खास दिन पर घर में अपने लाडले बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम दोनों ने मिलकर जोवान वीर सिंह प्लाहा रखा है। हाल ही में, गीता बसरा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम जोवान रखने की वजह बताई है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

geeta basra

पहले आप ये जान लीजिए कि, गीता बसरा ने 26 जुलाई 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में हरभजन और गीता बसरा की बेटी हिनाया अपने छोटे भाई को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं। इसे शेयर करते हुए गीता ने अपने बेटे का नाम फैंस को बताया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘हीर के वीर से परिचय करा रही हूं। जोवान वीर सिंह प्लाहा।’ गीता बसरा और हरभजन सिंह ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।

(ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर ने बताया बचपन में करीना और उनमें कौन था ज्यादा शरारती, स्कूल के दिनों को किया याद)

geeta basra son

आइए अब आपको एक्ट्रेस के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, गीता बसरा ने ‘जूम डिजिटल’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, उन्होंने अपने बेटे का नाम तभी चुन लिया था, जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैंने ये नाम तब चुन लिया था, जब मैं हिनाया के समय गर्भवती हुई थी। उस समय मैंने एक लड़का होने के बारे में सोचा था। भज्जी (हरभजन) ने कहा था कि, अगर लड़की हुई तो, इसलिए लड़की का नाम भी सोच लेते हैं। लेकिन मुझे लगता था लड़का ही होगा, फिर हिनाया हुई। इस बार हमारे पास बच्चे का नाम रखने का एक धार्मिक तरीका भी था। मैं खुश थी कि, हमें एक ‘J’ अक्षर मिला और फिर हमने जोवान चुना। मुझे नहीं पता, लेकिन यह नाम मेरे साथ तब से अटका हुआ है, जब हिनाया का जन्म हुआ था।’

(ये भी पढ़ें: ज्योत्सना चंदोला ने सेलिब्रेट किया बेटे का वन मंथ बर्थडे, फैमिली फोटो शेयर कर लिखा प्यारा नोट)

geeta basra interview

इससे पहले, गीता बसरा ने ‘ई-टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि, उनकी डिलीवरी नॉर्मल हुई थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'यह बहुत अच्छा अनुभव था। मैं डॉक्टरों और उनके कर्मचारियों के लिए बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मेरी देखभाल की। मेरी हिनाया (पहली संतान, बेटी) के समय यह थोड़ा कठिन था।' इसके आगे गीता ने ये भी बताया था कि, 'मैं अभी उसे छोटू कहती हूं और हरभजन उसे शेरा कहते हैं।'

(ये भी पढ़ें: तैमूर अली खान संग फिल्म में काम नहीं करना चाहते हैं अब्बा सैफ अली खान, एक्टर ने बताई ये वजह)

geeta basra daughter

इंटरव्यू में जब गीता से पूछा गया था कि, क्या हरभजन लेबर रूम में थे? तो उन्होंने कहा था कि, 'अरे हां, वह तस्वीरें ले रहे थे। वह बच्चों से प्यार करते हैं। उन्होंने सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बच्चों के साथ काफी खेला है। बच्चे को देखते ही वह नौवें आसमान पर पहुंच जाते हैं। तब से लेकर अब तक वह उतने ही खुश हैं।' दूसरे बच्चे के जन्म के बाद बेटी हिनाया के रिएक्शन के बारे में बताते हुए गीता ने कहा था कि, 'वह लगातार अपने भाई को देख रही है, जैसे कि यह एक खिलौना है और बहुत जिम्मेदार हो गई है। मुझे यकीन है कि हरभजन चाहेंगे कि, उनका बेटा क्रिकेटर बने। भज्जी (जैसा कि हरभजन को प्यार से कहा जाता है) ने भारत के लिए इतनी शानदार गेंदबाजी की है।'

geeta basra photos

फिलहाल, गीता बसरा और हरभजन सिंह अपने दोनों बच्चों हिनाया और जोवान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं, लेकिन फैंस को उस फोटो का इंतजार है, जिसमें कपल अपने बेटे का चेहरा दिखाएगा। तो एक्ट्रेस के इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.