गीता बसरा ने बेटे जोवान को पहली बार कराए गुरुद्वारे के दर्शन, शेयर किया क्यूट वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा हाल ही में, अपने बेटे जोवान को लेकर पहली बार गुरुद्वारे में दर्शन कराने पहुंची। आइए आपको दिखाते हैं इस खूबसूरत पल का वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

गीता बसरा ने बेटे जोवान को पहली बार कराए गुरुद्वारे के दर्शन, शेयर किया क्यूट वीडियो

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और उनकी वाइफ व एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) दो प्यारे-प्यारे बच्चों के माता-पिता हैं। कपल अपने बच्चों के साथ बेहद खुश रहता है। इसी साल जुलाई के महीने में गीता ने अपने बेटे जोवान का स्वागत किया था। हरभजन तो नहीं, लेकिन गीता अक्सर अपनी खूबसूरत फैमिली की झलकियां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने बेटे को पहली बार गुरुद्वारे के दर्शन कराए, इसका एक वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Harbhajan Singh And Geeta Basra With Hinaya

पहले तो ये जान लीजिए कि, गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह को लंबे समय तक डेट करने के बाद 29 अक्‍टूबर 2015 को शादी रचाई थी। शादी के एक साल बाद साल 2016 में कपल की बेटी हिनाया का जन्म हुआ था। हिनाया इस समय पांच साल की हैं। वहीं, गीता और हरभजन ने 10 जुलाई 2021 को अपने बेटे जोवान का स्वागत किया था। गीता और हरभजन अपने दोनों बच्चों के साथ हैप्पी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

geeta basra baby

(ये भी पढ़ें: धोनी को बेटी जीवा ने इस अंदाज में दी 'CSK' की जीत की बधाई, पत्नी साक्षी ने दिखाई झलक)

अब आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो। दरअसल, 12 अक्टूबर 2021 को गीता बसरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी बेटी हिनाया और सासू मां के साथ अपने बेटे जोवान को लेकर गुरुद्वारे जाती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''जोवान का गुरुद्वारे का पहला दर्शन..। बाबाजी मेरे परिवार द हमेशा मेर पाड़िया हाथ रखना...।'' एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

Geeta Basra

(ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने की माता रानी की आरती, एक्ट्रेस ने शेयर किया प्यारा वीडियो)

इसके पहले, 29 अगस्त 2021 को गीता बसरा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक कोलाज फोटो शेयर की थी। इस कोलाज में एक फोटो एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के दौरान की है। इसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में गीता सेम पोजीशन में अपने बेटे जोवान को गोद में लेकर प्यार कर रही हैं। इसे शेयर करते हुए गीता ने कैप्शन में लिखा था, "9 महीने के भीतर बच्चे का पालन-पोषण, जीवन भर के लिए प्यार में पड़ने की तैयारी!" 

Geeta Basra

वहीं, 24 अगस्त 2021 को गीता बसरा ने बेटे जोवान के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेटे जोवान को गोद में लेकर प्यार कर रही हैं। वहीं, गीता की बेटी हिनाया भी अपनी मां को कॉपी करते हुए अपनी गोद में एक बेबी टेडीबियर को लेकर उसे प्यार कर रही हैं। वीडियो में मां-बेटी का स्पेशल बॉन्ड साफ झलक रहा है। इसे शेयर करते हुए गीता ने कैप्शन में लिखा था, "मेरा छोटा रूप और मैं। #love #family #daughter #son #reelitfeelit #instagood #myworld।" 

फिलहाल, गीता बसरा अपनी फैमिली के साथ बेहद खुश हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.