रेखा से प्रेरित होकर गीता कपूर ने मांग में लगाया था सिंदूर, कोरियोग्राफर ने इंटरव्यू में बताई वजह

मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें गीता ने मांग में सिंदूर लगाने की वजह का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

रेखा से प्रेरित होकर गीता कपूर ने मांग में लगाया था सिंदूर, कोरियोग्राफर ने इंटरव्यू में बताई वजह

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर और डांस रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आने वाली गीता कपूर (Geeta Kapoor) इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिन, गीता कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस ने गीता से कई सवाल किए थे। वहीं, अब गीता ने फैंस के तमाम सवालों के जवाब दिए हैं। हाल ही में, गीता कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें कोरियोग्राफर ने बताया है कि उन्होंने एक्ट्रेस रेखा (Rekha) से प्रेरित होकर मांग में सिंदूर लगाया था। आइए आपको बताते हैं कि गीता कपूर ने इंटरव्यू में क्या कहा है।

geeta kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, गीता कपूर मशहूर डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में बतौर जज नजर आ रही हैं। इस शो के सेट से कोरियोग्राफर ने अपनी कुछ अमेजिंग तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह लाल रंग के अनारकली सूट में काफी सुदंर लग रही थीं। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ज्वेलरी और माथे पर लाल बिंदी लगा रखी थी। लेकिन इस दौरान गीता ने अपनी मांग में सिंदूर भी लगाया हुआ था, जिसे देख फैंस हैरान रह गए थे। गीता कपूर अभी तक सिंगल हैं, ऐसे में उनकी मांग में सिंदूर देखकर फैंस ने उनसे कई सवाल किए थे। कई फैंस ने गीता कपूर की फोटो पर कमेंट कर पूछा था कि, उन्होंने किसके नाम का सिंदूर लगाया है?

(ये भी पढ़ें: संजय कपूर ने बेटी शनाया के बॉलीवुड डेब्यू पर दिया रिएक्शन, कहा- 'अपनी गलतियों से सीखना चाहिए')

geeta kapoor latest photo

geeta

आइए अब आपको गीता कपूर के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, गीता कपूर ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है और तस्वीर में नजर आ रहे सिंदूर की सच्चाई बताई है। गीता ने इस इंटरव्यू में बताया है कि, वह शादीशुदा नहीं हैं और वह अभी शादी कर भी नहीं सकती हैं, क्योंकि कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी मां को खोया है। गीता ने कहा कि, ‘मेरी शादी नहीं हुई है। आप लोग मुझे अच्छी तरह जानते हैं। अगर मेरी शादी हुई होती, तो मैं इसे बिल्कुल नहीं छुपा पाऊंगी और मैं अभी शादी कैसे कर सकती हूं। मैंने कुछ समय पहले ही अपनी मां को खोया है। बेशक ये सब कुछ सच नहीं है।’

(ये भी पढ़ें: वेडिंग एनिवर्सरी पर वाइफ सुनीता संग रोमांटिक हुए अनिल कपूर, कहा- 'हमारी लव स्टोरी सबसे अच्छी')

geeta kapoor photos

वहीं, जब इस इंटरव्यू में गीता कपूर से तस्वीरों के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने सिंदूर लगाया हुआ था। तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि, हां उन्होंने सिंदूर लगाया था। गीता कपूर ने कहा कि, यह तस्वीरें डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ के लेटेस्ट एपिसोड की थीं। यह एपिसोड बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेसेस के लिए है और शूटिंग के लिए सभी उन्हीं की तरह तैयार हुए थे। मैं रेखा जी से बहुत प्यार करती हूं और मैंने रेखा जी के गेटअप को अपनाया था। वह हमेशा सिंदूर लगाकर रखती हैं, तो मैंने भी सिंदूर लगाया था।’ इसके आगे गीता कपूर ने ये भी बताया कि, उन्होंने पहली बार सिंदूर नहीं लगाया है। वह हर सोमवार भगवान शिव की पूजा के बाद सिंदूर लगाती हैं, क्योंकि वो शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं।

(ये भी पढ़ें: नीना गुप्ता को बॉयफ्रेंड या हसबैंड न होने पर महसूस होता था अकेलापन, इंटरव्यू में बताई फीलिंग्स)

geeta kapoor with rekha

47 साल की गीता कपूर आज भी सिंगल हैं और अपने मिस्टर राइट का इंतजार कर रही हैं। गीता कपूर ने ‘सुपर डांसर चैप्टर 2’ में शादी स्पेशल एपिसोड में बताया था कि, उन्हें कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए। इस शो में गीता कपूर ने कहा था कि, ‘मैं किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रही हूं, जो मुझे और मेरे परिवार को समझ सके। मैं ऐसा इंसान चाहती हूं, जिनके साथ मैं अपनी बाकी की पूरी लाइफ स्पेंड कर सकूं और जो मुझसे बेहद प्यार करे। वह लंबा होना चाहिए और डार्क एंड हैंडसम होना चाहिए। उसे मेरे बच्चों के लिए मेरे प्यार को समझना होगा और मुझे अपने सभी बच्चों व कोरियोग्राफर के साथ टाइम स्पेंड करने से समय देना होगा। उसे मेरे सभी बच्चों से भी प्यार करना होगा।’

geeta kapoor with remo

बता दें कि, गीता कपूर की मां ने 12 जनवरी 2021 को इन दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। इस मौके पर गीता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां की तस्वीर शेयर कर एक भावुक नोट लिखा था। इस नोट में उन्होंने बताया था कि, बीते कुछ साल उनकी मां के लिए बेहद मुश्किल भरे रहे थे, लेकिन अब उनकी मां को मोक्ष मिल गया है।

geeta kapoor mother

फिलहाल, गीता कपूर के इस इंटरव्यू से साफ है कि वह आज भी सिंगल हैं और उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर सिर्फ शो की शूटिंग की वजह से लगाया था। तो गीता कपूर द्वारा मांग में सिंदूर लगाए जाने पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.