गीता फोगाट ने खूबसूरत फोटो शेयर कर बताया बेटे का नाम, फैंस बोले- दिख रही मां की ममता

सेलेब्रिटी रेसलर कपल गीता फोगाट (Geeta Phogat) और पवन कुमार सरोहा (Pawan Kumar Saroha) हाल ही में एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने हैं। वहीं, अब गीता ने अपने बेटे का नाम फैंस के बीच शेयर किया है। जानिए क्या है गीता और पवन के बेटे का नाम।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

गीता फोगाट ने खूबसूरत फोटो शेयर कर बताया बेटे का नाम, फैंस बोले- दिख रही मां की ममता

कहते हैं जब आप खुद माता या पिता बनते हैं, तब आपको इस रिश्ते के असल मायने पता चलते हैं। कुछ ऐसे ही अद्भुत एहसास हाल ही में माता-पिता बने सेलेब्रिटी कपल गीता फोगाट और पवन कुमार सरोहा को भी हुआ है। दरअसल कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में गोल्ड मेडलिस्ट और सेलेब्रिटी रेसलर गीता फोगाट (Geeta Phogat) और उनके पति पवन कुमार सरोहा (Pawan Kumar Saroha) के लिए साल 2019 काफी सारी खुशियां लेकर आया। क्रिसमस से एक दिन पहले यानि कि 24 दिसंबर को गीता और पवन के घर नन्हीं किलकारियां गूंजी थीं। गीता पहली बार एक प्यारे से बेटे की मां बनी हैं। पवन और गीता बेटे के घर आने से काफी खुश हैं।

यही नहीं, अपनी खुशियों को फैंस के साथ बांटते हुए गीता ने बेटे के साथ एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ गीता ने एक क्यूट कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा था, ‘बेटा इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है।’ इस कैप्शन के साथ गीता ने बेटे के लिए फैंस से ढेर सारी दुआएं भी मांगी थीं। साथ ही गीता फोगाट ने ये भी लिखा था कि बच्चे को जन्म देने के अनुभव को कभी भी बयां नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही गीता की छोटी बहन और दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने भी अपने भांजे और बहन के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ बबीता ने गीता और जीजा पवन को माता-पिता बनने की ढेर सारी शुभकामनाएं दी थीं। (ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने मां को जन्मदिन पर दिया बेहतरीन तोहफा, कई साल पहले किया था इस गिफ्ट का जिक्र)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वहीं, अब गीता फोगाट ने बेटे का नाम फैंस के साथ शेयर किया है। गीता ने बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है और उसके साथ एक क्यूट सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि, ‘मैं इस बात को कभी भी समझा नहीं सकती हूं कि पवन और मैं हमारे बच्चे की वजह से कितने ज्यादा खुश हैं। हम धन्य हैं कि हमें एक ऐसा परिवार मिला है जहां सब एक-दूसरे का अच्छे से ख्याल रखते हैं। साथ ही, मैं इस तथ्य पर अवाक हूं कि मुझे और पवन को इस नन्हीं सी जान को दुनिया में लाने का मौका मिला। मेरे दिल में हमारे बच्चे के लिए जो प्यार है वो अवर्णनीय है। पवन और मैं हमारे खूबसूरत बेटे का परिवार में स्वागत करने के लिए इससे ज्यादा उत्साहित नहीं हो सकते थे। नन्हे अर्जुन सरोहा का इस दुनिया में स्वागत है।’ इस तस्वीर को देखकर फैंस कह रहे हैं कि मां की ममता इसमें साफ़ नजर आ रही है। (ये भी पढ़ें: सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वेबर संग दिखी ऐसी बॉन्डिंग, फोटो देखकर फैंस बोले- खास है ये रिश्ता)

आपको बता दें कि 20 नवंबर 2016 को गीता फोगाट और पवन कुमार सरोहा शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। ऐसे में शादी के तीन साल बाद दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत बेहद ही जोरदार तरीके से किया है। मालूम हो, कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में गीता ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। ऐसा करने वाली गीता पहली भारतीय महिला रेसलर हैं। उनसे पहले किसी भी भारतीय महिला रेसलर ने ऐसा नहीं किया था। वहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल इन्ही फोगाट बहनों के जीवन पर आधारित है। (ये भी पढ़ें: वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग इस साल ले सकते हैं सात फेरे, यहां होगी ग्रैंड वेडिंग)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

फिलहाल, हम गीता फोगाट और पवन कुमार सरोहा को पहली बार माता-पिता बनने पर एक बार फिर बधाई देते हैं। उम्मीद है कि गीता और पवन इसी तरह बेटे अर्जुन के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर करते रहेंगे। वैसे आपको मम्मी गीता और बेटे अर्जुन की नई तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट करके बताना न भूलें। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.