क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने तमिलियन रीति-रिवाज से दोबारा की शादी, वरमाला पहनाते हुए किया जमकर डांस

हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल अपनी इंडियन मंगेतर विनी रमन के साथ तमिलियन रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। आइए आपको उनकी शादी की झलकियां दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने तमिलियन रीति-रिवाज से दोबारा की शादी, वरमाला पहनाते हुए किया जमकर डांस

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपनी इंडियन गर्लफ्रेंड विनी रमन (Vini Raman) के साथ पारंपरिक तमिलियन रीति-रिवाज से शादी कर ली है, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Glenn Maxwell with wife Vini Raman

पहले ये जान लीजिए कि, 18 मार्च 2022 को ग्लेन और विनी ने व्हाइट वेडिंग की थी, जिसकी तस्वीरें कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं। व्हाइट कलर के गाउन में जहां विनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं ग्लेन ब्लैक कलर के टक्सीडो में काफी जच रहे थे।

(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी ने बेटी सना की पहली पूरी फोटो की शेयर, फैंस को लाडली से करवाया परिचित)

Glenn Maxwell with wife Vini Raman

Glenn Maxwell with wife Vini Raman

अब आपको दिखाते हैं उनकी तमिलियन वेडिंग की झलकियां। दरअसल, सोशल मीडिया पर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का एक वीडियो और एक तस्वीर सामने आई है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, ग्लेन मैक्सवेल अपनी लेडीलव विनी रमन को वरमाला पहनाते हुए काफी एक्साइटेड हो रहे हैं और मस्ती में डांस कर रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

वहीं, एक फोटो उनकी शादी के बाद की है, जिसमें कपल मेहमानों से घिरा हुआ दिखाई दे रहा है। अपनी तमिलियन शादी में ग्लेन मैक्सवेल जहां गोल्डन कलर की शेरवानी में एकदम देसी मुंडे लग रहे थे, वहीं रेड कलर की पारंपरिक साड़ी में विनी भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Glen Maxwell Indian Wedding With Vini Raman

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने 2.5 लाख रुपये के लग्जरी बैग के साथ दिया पोज, 'क्रिश्चियन डायर' का बैग है बेहद शानदार)

इससे पहले, 22 मार्च 2022 को विनी और ग्लेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की थीं। फोटोज में विनी और ग्लेन के बीच प्यार साफ देखा जा सकता है। विनी जहां ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, वहीं ग्लेन पीले रंग की शेरवानी में जच रहे थे। इस फोटो को कैप्शन देते हुए विनी ने लिखा था, ''हमारे अंतरंग नालंगु / हल्दी समारोह की एक छोटी सी झलक, शादी का सप्ताह शुरू हो गया है।'

Glenn Maxwell With Wife Vini Raman

Glenn Maxwell With Wife Vini Raman

(ये भी पढ़ें- क्या रणबीर-आलिया अप्रैल 2022 में करेंगे शादी! बुआ रीमा जैन ने अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया)

फिलहाल, हम भी ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे, आपको उनकी शादी की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.