'लगान' एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह साल 2022 में करने वाली हैं शादी, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में दिया था हिंट

फिल्म 'लगान' की एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, वह साल 2022 तक शादी कर सकती हैं। आइए आपको एक्ट्रेस के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

'लगान' एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह साल 2022 में करने वाली हैं शादी, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में दिया था हिंट

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी दमदार अभिनेत्रियां शामिल हैं, जो 40 की उम्र को पार करने के बाद भी शादी से जुड़े सवालों से परहेज करती हैं। इस लिस्ट में ग्रेसी सिंह (Gracy Singh) का नाम भी शामिल है। ग्रेसी 41 साल की हैं, लेकिन एक्ट्रेस आज भी कुंवारी हैं। खास बात ये है कि, एक्ट्रेस का नाम आज तक अपने किसी भी को-एक्टर के साथ नहीं जुड़ा है और ना ही ग्रेसी का कभी कोई अफेयर मीडिया हेडलाइंस में सामने आया है। हालांकि, एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि, वह जल्द ही किसी से शादी करने की तैयारी कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं, एक्ट्रेस ने क्या कहा था।

Gracy singh

पहले आप ये जान लीजिए कि, बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्रेसी सिंह का नाम ग्लैमरस अभिनेत्रियों की लिस्ट में लिया जाता है। एक्ट्रेस के एक लुक पर लाखों लोग दीवाने हैं। इतना ही नहीं, फिल्म ‘लगान’ में उनकी दमदार एक्टिंग को आज भी फैंस काफी पसंद करते हैं। ग्रेसी एक ट्रेंड ओडिसी और भरतनाट्यम डांसर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डांस ग्रुप ‘द प्लैनेट्स’ के साथ की थी। वहीं, एक्ट्रेस पहली बार टीवी सीरियल ‘अमानत’ में नजर आई थीं। इसके बाद ग्रेसी ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘गंगाजल’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

(ये भी पढ़ें: बेटी करिश्मा की संजय कपूर से शादी नहीं कराना चाहते थे रणधीर कपूर? एक्टर ने बताई थी वजह)

Gracy singh film

आइए अब आपको एक्ट्रेस के उस इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, साल 2020 में ग्रेसी सिंह ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें जब एक्ट्रेस से पूछा गया था कि, क्या उन्होंने शादी करने और किसी के साथ अपना घर बसाने के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। इस पर ग्रेसी सिंह ने बताया था कि, अब उन्होंने शादी के लिए मन बना लिया है। एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘हां, मैं शादी करना चाहती हूं।’ हालांकि, इसके आगे एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि, अभी उनकी शादी का सही समय नहीं आया है। ग्रेसी ने कहा था कि, ‘मुझे लगता है कि, अभी शादी के लिए सही समय नहीं आया है।’ वहीं, जब ग्रेसी से उनकी शादी के सही टाइम के बारे में पूछा गया था, तो एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘शायद दो साल बाद ठीक समय हो।’

(ये भी पढ़ें: काजोल की अपनी मां तनुजा के साथ बचपन की फोटो आई सामने, मां की गोद में प्यारी दिख रहीं एक्ट्रेस)

Gracy singh career

ग्रेसी सिंह ने बॉलीवुड की दो ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लगान’ और ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में शानदार काम किया था, लेकिन इसके बावजूद भी आज के समय में एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से गायब हैं। इस बारे में बात करते हुए ग्रेसी ने बताया था कि, एक्टिंग उनका एकमात्र मिशन नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘मैंने उनसे (मैनेजर, मिस्टर जोशी) कहा था कि, अब बस, मुझे कुछ और करना है। मेरी लाइफ का मिशन सिर्फ एक्टिंग नहीं है। आपको पता है, जब मैंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, तब मैंने अपने मैनेजर से कहा था कि, मैं अपनी जिंदगी में ज्यादा फिल्में नहीं करूंगी। मैं एक या दो फिल्म करूंगी।’

(ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार की आसमा संग शादी से लेकर सायरा की प्रेग्नेंसी तक, वो कहानियां जो एक्टर ने की हैं शेयर)

Gracy singh interview

इसके आगे ग्रेसी सिंह ने ये भी बताया कि, उनके मैनेजर मिस्टर जोशी के निधन के बाद, उनके करियर में सब कुछ बदल गया था। उन्होंने फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर को प्रोजेक्ट के लिए फोन करना बंद कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘मेरे मैनेजर मिस्टर जोशी लगातार मुझे फोन के जरिए प्रोजेक्ट दिलाने की कोशिश करते थे। 2008 में उनका निधन हो गया था। मैं उनके जाने के बाद ज्यादा फिल्म निर्माताओं को फोन नहीं करना चाहती थी। मेरे ज्यादा कॉन्टेक्ट भी नहीं थे। धीरे-धीरे मैं सबसे अलग होने लगी और मुझे भी लगने लगा था कि, अब मुझे कुछ और करने की कोशिश करनी चाहिए।’

Gracy singh photos

इस इंटरव्यू के आखिर में ग्रेसी ने बताया था कि, उन्हें डायरेक्शन काफी ज्यादा पसंद है, क्योंकि उन्हें कहानी लेखन से प्यार है। ग्रेसी ने कहा था कि, ‘एक समय आएगा, जब मैं एक फिल्म का निर्देशन करूंगी। मेरा निर्देशन की ओर बहुत झुकाव है। मुझे कहानी लेखन भी पसंद है।’

gracy singh film

फिलहाल, ग्रेसी सिंह फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। तो ग्रेसी सिंह के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.