'ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा ने अपनी सगाई की खबरों के बीच BF संग रिश्ते पर की बात

हाल ही में, 'ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने बॉयफ्रेंड और सगाई के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

'ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा ने अपनी सगाई की खबरों के बीच BF संग रिश्ते पर की बात

फिल्म ‘ग्रैंड मस्ती’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा (Kainaat Arora) को अपनी बोल्डनेस के कारण जाना जाता है। हालांकि, इस हिट फिल्म के बाद भी उन्हें खास काम नहीं मिल रहा है। अब एक्ट्रेस को लेकर अफवाह उड़ रही है कि, उन्होंने एक पारसी लड़के के साथ शादी कर ली है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

kainat

पहले ये जान लीजिए कि, कायनात का जन्म एक पंजाबी फैमिली में सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। कायनात दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती की कज़न हैं। खूबसूरती के मामले में वो उनसे कुछ कम नहीं हैं। कायनात अक्सर अपनी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

kainat

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर अपने चेहरे के रंग के लिए हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने पूछा- 'टमाटर जैसा रेड क्यों है आपका फेस')

'ई-टाइम्स' से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि, वो इन दिनों राजू चड्ढा और दीपक तिजोरी के साथ मुंबई के मड आइलैंड में शूटिंग कर रही हैं। फिल्म का नाम 'टिप्सी' है। कायनात ने बताया, "यह फिल्म एक एडवेंचर थ्रिलर है।"

kainat

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर, पति संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करती फोटोज कीं शेयर, बहन रिया ने जताई खुशी)

इससे पहले, कायनात को लेकर खबर आई थी कि, उन्होंने एक पारसी लड़के, नाविल से सगाई कर ली है और उनके साथ ही वो रह रही हैं। जब पोर्टल ने इस बारे में एक्ट्रेस से बात की, तो उन्होंने इस खबर को गलत बताया। उन्होंने कहा, "नहीं, हम साथ रह रहे हैं। हम सगाई करने वाले हैं। यह एक सुंदर और स्वस्थ रिश्ता है।" साथ ही कायनात ने ये भी बताया कि, उनके पास जश्न मनाने के लिए और भी बहुत कुछ है।

kainat

पोर्टल से बातचीत में कायनात ने आगे बताया कि, उन्होंने अर्जुन रामपाल के अपोजिट एक फिल्म भी साइन की है। कायनात ने कहा कि, वो 'फातिमा' नामक एक वेब सीरीज में भी दिखाई देंगी, जिसमें जया प्रदा और हितेन तेजवानी हैं। 

kainat arora

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे-विक्की जैन जल्द नए घर में होंगे शिफ्ट, कपल ने मैरिड लाइफ पर की बात)

फिलहाल, आपको कायनात अरोड़ा कैसी लगती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit- Kainat Arora)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.