हंसिका मोटवानी शादी से पहले रखेंगी माता की चौकी, अगले हफ्ते से शुरू होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन्स

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी का जश्न माता की चौकी से शुरू होगा। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

हंसिका मोटवानी शादी से पहले रखेंगी माता की चौकी, अगले हफ्ते से शुरू होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन्स

पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हंसिका दिसंबर 2022 में अपने बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया संग सात फेरे लेंगी। उनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स अगले सप्ताह से शुरू हो जाएंगे। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो शादी का जश्न शुरू होने से पहले कपल एक माता की चौकी का आयोजन करने की प्लानिंग कर रहा है।

hansika motwani

हंसिका और सोहेल की शादी 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के मुंडोता किले में होगी। हालांकि, कपल की शादी की तैयारियों की शुरुआत मुंबई से होगी। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, शादी की तैयारियों की शुरुआत माता की चौकी से होगी। 

hansika motwani

'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, “एक्ट्रेस शादी के जश्न को शुरू करने के लिए माता चौकी की योजना बना रही हैं। शादी जयपुर में है, लेकिन हंसिका मुंबई से ही शादी करने का सफर शुरू करना चाहती थीं। यही कारण है कि वह अगले सप्ताह मुंबई में माता की चौकी का आयोजन करके इसे एक भक्तिपूर्ण नोट पर शुरुआत कर रही हैं।'' 

hansika motwani

सूत्र ने अपनी बातचीत में आगे खुलासा किया कि समारोह उनके परिवार और करीबी दोस्तों द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद शादी होगी। दोनों की शादी 4 दिसंबर 2022 की शाम को होगी, हल्दी की रस्म उसी दिन सुबह तय की गई है। 3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत की रस्म होगी, वहीं 2 दिसंबर को सूफी नाइट के लिए बुक किया गया है। इसके अलावा, 4 दिसंबर की पूर्व संध्या पर पार्टी के बाद एक पोलो मैच और एक कैसीनो की भी प्लानिंग है। शादी जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता किले में होने की उम्मीद है।

jaipur mundota

'हिंदुस्तान टाइम्स' के सूत्र के मुताबिक, शादी एक करीबी रिश्ता है, लेकिन हंसिका अपनी शादी में अपने करीबी दोस्तों को भी इनवाइट कर रही हैं। सूत्र के अनुसार, "उन्होंने (हंसिका) व्यक्तिगत रूप से गेस्ट लिस्ट तैयार की है और खुद से शादी की पूरी तैयारियों का जायजा ले रही हैं। यह उनके जीवन का एक विशेष फेज है और वह इसके हर पल को संजो रही हैं।” हंसिका की शादी के कार्ड की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

hansika motwani

फिलहाल, हमें भी हंसिका के फैंस की तरह उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, इस पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.