हंसिका मोटवानी-सोहेल की शादी का कार्ड आया सामने, सिल्वर डिटेलिंग और गिफ्ट है बेहद सुंदर

हाल ही में, हमें एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी के निमंत्रण कार्ड की कुछ झलकियां मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

हंसिका मोटवानी-सोहेल की शादी का कार्ड आया सामने, सिल्वर डिटेलिंग और गिफ्ट है बेहद सुंदर

बॉलीवुड अभिनेत्री हंसिका मोटवानी (Hansika Motwaniबच्चों के लोकप्रिय शो 'शाका लाका बूम बूम' में अपने अभिनय से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों और सीरियल्स का हिस्सा रही हैं। वर्तमान में अभिनेत्री बेहद खुश हैं, क्योंकि वह अपने बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया के साथ हमेशा के लिए अपनी जर्नी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हंसिका और उनके मंगेतर सोहेल की शाही शादी 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के मुंडोता किले और महल में होगी।

Hansika Motwani

2 नवंबर 2022 को हंसिका मोटवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने ड्रीमी प्रपोजल की शानदार झलक के साथ अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया था। तस्वीरों में सोहेल कथूरिया को एफिल टावर के सामने एक्ट्रेस को प्यार से प्रपोज करते देखा जा सकता है। हंसिका एक व्हाइट ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं और जब सोहेल ने उन्हें प्रपोज किया, तो वह खुशी से झूम उठीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "अब और हमेशा के लिए।"

Hansika Motwani

Hansika Motwani

Hansika Motwani

(हंसिका मोटवानी की शादी ओटीटी पर होगी स्ट्रीम, जानें वेडिंग से जुड़े सभी डिटेल्स)

हाल ही में, हमने हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया की शादी के निमंत्रण कार्ड की कुछ झलकियां देखीं। झलकियों में हम फूलों के डिजाइनर और एक फोटो के साथ सजाए गए ऑक्सीडाइज़्ड फ्रेम में कुछ उपहारों को देख सकते हैं। हम इस पर एक नोट भी देख सकते हैं, जिसमें लिखा है, "सेव द डेट"। इसमें शादी से पहले और शादी के सभी उत्सवों का जिक्र किया गया है।

Hansika Motwani and Sohail Kathuria's wedding invite

Hansika Motwani's wedding invite

Hansika Motwani and Sohail Kathuria's wedding invitation cards

11 नवंबर 2022 को हंसिका ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी शादी की खरीदारी की एक छोटी सी झलक साझा की थी। होने वाली दुल्हन शॉपिंग बैग के साथ फर्श पर बैठी थीं और अपने एक बैग में कुछ ढूंढने की कोशिश कर रही थीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "अपनी शादी के लहंगे के लिए पैसे ढूंढ रही हूं।"

Hansika Motwani

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका और सोहेल की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 2 दिसंबर 2022 को सूफी नाइट के साथ शुरू होगी। अगले दिन इस कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। इसके बाद 4 दिसंबर 2022 को हंसिका और सोहेल की हल्दी सुबह होगी और शाम को जोड़े के फेरे होंगे। उसके बाद रात में अपने प्रियजनों के लिए एक कैसीनो-थीम वाली आफ्टर-पार्टी होगी। अभिनेत्री ने अपने खास दिन को विंटेज टच देने के लिए जयपुर में 450 साल पुराने मुंडोता किले और पैलेस को चुना है।

Hansika Motwani

खैर, हम हंसिका की शादी के उत्सव का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। तो आपका इस पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.