हंसिका मोटवानी के भाई प्रशांत की टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नेंसी संग हुई शादी, देखें वेडिंग फोटोज

साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने सोशल मीडिया पर अपने भाई प्रशांत की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

हंसिका मोटवानी के भाई प्रशांत की टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नेंसी संग हुई शादी, देखें वेडिंग फोटोज

पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) के भाई प्रशांत मोटवानी (Prashant Motwani) टीवी सीरियल 'माता की चौकी' फेम मुस्कान नेंसी (Muskaan Nancy) संग 21 मार्च 2021 को शादी के बंधन में बंध गए। हाल ही में हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भाई की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए देखते हैं।

पहले तो ये जान लीजिए कि, मुस्कान और प्रशांत मोटवानी की मुलाकात साल 2020 में हुई थी। पिछले कुछ समय से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। प्रशांत ने पिछले साल मार्च में मुस्कान से शादी का प्रस्ताव रखा और इसके अगले ही दिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया था। इसके बाद कपल ने 10 दिसंबर 2020 को सगाई कर ली थी। 'बॉम्बे टाईम्स' से बात करते समय अभिनेत्री मुस्कान ने बताया था कि उनकी शाही शादी होगी। यह दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। अभिनेत्री शुरू में एक समुद्र तट पर शादी चाहती थीं और यहां तक ​​कि इसके लिए उन्होंने गोवा को चुन भी लिया था, लेकिन जब उनकी सास ने उन्हें शाही-थीम वाली शादी के बारे में सुझाव दिया, तो वे सभी उनके विचार से सहमत हो गए और अब दोनों उदयपुर (राजस्थान) में शादी के बंधन में बंध गए हैं। (ये भी पढ़ें- करण सिंह ग्रोवर ने इंटरव्यू में दी रिलेशनशिप एडवाइस, कहा- 'मैं और बिपाशा साथ में हॉट लगते हैं')

Muskaan Nancy wedding festivities

अब आइए आपको दिखाते हैं हंसिका के भाई प्रशांत की वेडिंग की फोटोज। दरअसल, हंसिका मोटवानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शादी के कई सारे वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें मुस्कान नेंसी और प्रशांत मोटवानी की रॉयल वेडिंग को देखा जा सकता है। कपल के वेडिंग आउटफिट की बात करें तो, जहां मुस्कान गाढ़े लाल कलर की लहंगा साड़ी पहने हुए हाथों में कलीरें और माथे पर मांग टीका पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, प्रशांत भी गोल्डन कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। प्रशांत मुस्कान से मैचिंग कराने के लिए शेरवानी के ऊपर लाल कलर की फुल जैकेट पहने हुए हैं। शेयर की गई तस्वीरों में से एक में दोनों शादी के सात फेरे लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। यहां देखें तस्वीरें।

Prashant Motwani

Prashant Motwani

Prashant Motwani

Prashant Motwani

Prashant Motwani

Prashant Motwani

Prashant Motwani

Prashant Motwani

Prashant Motwani

अगर बात करें हंसिका की तो, एक्ट्रेस अपने भाई की शादी में सिल्वर कलर के आउटफिट में कहर ढा रही थीं। फोटो में उन्हें डांस करते हुए भी देखा जा सकता है। (ये भी पढ़ें- अनिता हस्सनंदनी ने पति रोहित रेड्डी के बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो, बेटे आरव ने ऐसे दी बधाई)

Prashant Motwani

Prashant Motwani

Prashant Motwani

Prashant Motwani

संगीत और मेहंदी की तस्वीरें भी आई थीं सामने

इसके पहले, हंसिका मोटवानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में हंसिका रेड कलर के ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, हंसिका की होने वाली भाभी मुस्कान नेंसी भी खूबसूरत आउटफिट में कहर ढा रही हैं। प्रशांत मोटवानी भी इस दौरान काफी हैंडसम लग रहे हैं। यहां देखें फोटोज। (ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत ने शेयर किया एक खूबसूरत वीडियो, फैंस को बताया अपना मूड)

Muskaan Nancy wedding

Hansika Motwani

Muskaan Nancy wedding festivities

Muskaan Nancy wedding festivities

Muskaan Nancy wedding festivities

Muskaan Nancy wedding festivities

Muskaan Nancy wedding festivities

Muskaan Nancy wedding festivities

muskan nancy

muskaan nancy

muskaan nancy

हम भी कपल को उनके नए जीवन की शुरूआत के लिए उन्हें बधाई देते हैं। तो आपको हंसिका के भाई प्रशांत के शादी की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.