हंसिका मोटवानी ने अपनी सूफी नाइट से अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, आइवरी शरारा में दिखीं रॉयल 

हाल ही में, एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी सूफी नाइट की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह रॉयल लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

हंसिका मोटवानी ने अपनी सूफी नाइट से अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर, आइवरी शरारा में दिखीं रॉयल 

पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) अपने जीवन के प्यार सोहेल कथूरिया संग शादी करके अपने नए जीवन की शुरुआत कर चुकी हैं। शादी के बाद से हंसिका लगातार अपनी शादी के जश्न की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जो फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी सूफी नाइट से खूबसूरत तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है, जिनमें उनका अंदाज देखने लायक है।

HANSIKA MOTWANI

हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के मुंडोता किले में ग्रैंड वेडिंग की थी। शादी की रस्में उसी पैलेस में की गई थी। हंसिका की वेडिंग से पहले 2 दिसंबर 2022 को उनके और उनके पति सोहेल के लिए एक सूफी नाइट का आयोजन किया गया था, जिसकी कुछ तस्वीरें अब सामने आई हैं। दरअसल, हंसिका ने अपने इंस्टा अकाउंट से सूफी नाइट की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने एक आइवरी कलर का मिरर-एम्बेलिश्ड शरारा पहना था। उन्होंने अपने दुपट्टे को सिर पर रखा हुआ था। उन्होंने अपने इस सूफी नाइट लुक को स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से कंप्लीट किया था। हालांकि, उनका पासा उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था, साथ ही इसे सूफी नाइट के लिए एक-दम परफेक्ट बना रहा था। 

HANSIKA MOTWANI

HANSIKA MOTWANI

HANSIKA MOTWANI

HANSIKA MOTWANI

इससे पहले, हंसिका ने 8 दिसंबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति सोहेल कथूरिया संग अपने चुन्नी समारोह की झलकियां साझा की थीं। अपनी चुन्नी रस्म के दौरान हंसिका ने एक लाल रंग की मिरर वर्क से सजी साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। अपने लुक को उन्होंने नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका के साथ कंप्लीट किया था। वहीं, उनके पति सोहेल ने मैचिंग मिरर-वर्क वाले रेड कुर्ता और पायजामा में हंसिका को मैच किया था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

HANSIKA

बता दें कि हंसिका की शादी की रस्में 2 दिसंबर 2022 को मेहंदी सेरेमनी से शुरू हुई थीं। अपनी मेहंदी में हंसिका ने पारंपरिक हरे रंग को छोड़कर नारंगी रंग के टाई-डाई कुर्ता सेट को चुना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को सिल्वर झुमकी और बिंदी के साथ कंप्लीट किया था। 

HANSIKA MOTWANI

फिलहाल, आपको हंसिका के सूफी नाइट की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.