हंसिका मोटवानी के वेडिंग वेन्यू मुंडोता किले की झलकियां आईं सामने, लाइट्स ने बढ़ाई सुंदरता

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने राजस्थान ने 450 साल पुराने मुंडोता किले में सोहेल कथूरिया संग भव्य तरीके से शादी रचाई। आइए आपको इस किले की झल​कियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

हंसिका मोटवानी के वेडिंग वेन्यू मुंडोता किले की झलकियां आईं सामने, लाइट्स ने बढ़ाई सुंदरता

90 के दशक के फेमस टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' फेम एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) एक खूबसूरत महिला के रूप में विकसित हुई हैं। अभिनेत्री ने 4 दिसंबर 2022 को राजस्थान में 450 साल पुराने मुंडोता किले और महल में अपने सपनों के राजकुमार सोहेल कथूरिया के साथ भव्य तरीके से शादी रचाई। अपनी शादी में हंसिका शाही दुल्हन की तरह लग रही थीं। हंसिका ने जिस राजशाही किले में शादी रचाई, उसकी सजावट की भी कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

hansika

दरअसल, मुंडोता किले और महल महल का निर्माण 15वीं शताब्दी के अंत में नाथावत वंश के वंशज द्वारा किया गया था, जो आमेर के राजा पृथ्वीराज के पोते थे। अब यह किला भारत के लग्जरी रिसॉर्ट में तब्दील हो गया है। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने इस शाही किले को चुना था। पिछले तीन दिनों से हंसिका मोटवानी की शादी की रस्में यहां चल रही हैं। हंसिका मोटवानी की ब्राइडल एंट्री-सिंदूर रस्म और गठबंधन की झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

अब किले के सुंदर डेकोरेशन की कुछ झलकियां सामने आई हैं। इनमें हमें शाही रिसॉर्ट की सुंदर सजावट दिखाई दे रही है। लाइट्स इसकी सुंदरता में चार-चांद लगा रही हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि शाही सोफे वेन्यू की शोभा बढ़ा रहे हैं। यहां देखें वीडियोज।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

इसके अलावा, हमें हंसिका और सोहेल की शादी के मंडप से उनकी एक अनमोल तस्वीर हाथ लगी, जो बहुत प्यारी है। सिंदूर लगाने के ठीक बाद नवविवाहित हंसिका को अपने पति से प्यार मिला। फोटो में सोहेल अपनी दुल्हन हंसिका के माथे पर किस करते दिख रहे हैं और वह बंद आंखों से थोड़ी शर्मीली मुस्कान के साथ इस पल को एंजॉय करती दिखीं।

hansika

वेडिंग लुक की बात करें, तो अपनी शादी के लिए भारी लहंगे में सजी हंसिका ग्लैमरस और सुंदर लग रही थीं। जहां एक शीर घूंघट उनके क्राउन एरिया पर रखा हुआ था, वहीं दूसरा दुपट्टा उनके कंधे के एक तरफ बड़े करीने से टिका हुआ था। हंसिका ने अपने लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए स्टोन जड़ित ज्वेलरी, गोल्ड कलीरा और रेड चूड़ा पहना था। दूसरी ओर सोहेल क्रीम रंग की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे, जिसमें जटिल डिजाइन का काम हुआ था।

hansika

hansika

फिलहाल, आपको किले की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.