हंसिका मोटवानी की शादी ओटीटी पर होगी स्ट्रीम, जानें वेडिंग से जुड़े सभी डिटेल्स

हाल ही में, साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके मंगेतर सोहेल कथूरिया की शादी की कुछ जानकारियां सामने आई हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

हंसिका मोटवानी की शादी ओटीटी पर होगी स्ट्रीम, जानें वेडिंग से जुड़े सभी डिटेल्स

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। बहुत जल्द एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस को उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया ने फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं। 

Hansika Motwani

दरअसल, 2 नवंबर 2022 को हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने सपनों के प्रपोजल की कुछ अनमोल तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में वह फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित 'एफिल टावर' के सामने नजर आ रही थीं। उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया भी थे, जो उन्हें घुटने के बल बैठकर प्रपोज कर रहे थे। हंसिका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को देखने के लिए यहां क्लिक करें

Hansika Motwani

वहीं, अब दोनों 4 दिसंबर 2022 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो कपल की शादी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव होगी। हालांकि अभी यह बात साफ नहीं हुई है कि किस एप पर हंसिका की शादी को दिखाया जाएगा और न ही इस सिलसिले में कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हंसिका की शादी में काफी कम मेहमान ही शामिल होंगे, जिनमें कपल के कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य हैं। 

Hansika Motwani

हंसिका की शादी की रस्मों की बात करें, तो रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि 3 दिसंबर 2022 को मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जबकि 2 दिसंबर 2022 को सूफी रात सेलिब्रेट होगी। वहीं, 4 दिसंबर 2022 की शाम मेहमानों के लिए एक पोलो मैच और एक कैसीनो-थीम वाली आफ्टर-पार्टी भी रखी जाएगी। 

Hansika Motwani

इससे पहले, 11 नवंबर 2022 को हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्यूट सी कैंडिड तस्वीर पोस्ट की थी। होने वाली दुल्हन शॉपिंग बैग के साथ फर्श पर बैठी थीं और अपने एक बैग में कुछ ढूंढने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू डेनिम जींस और ब्लैक स्वेटशर्ट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा था, जो काफी मजेदार था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "अपनी शादी के लहंगे के लिए पैसे ढूंढ रही हूं।"

Hansika Motwani

खैर, हमें भी फैंस की तरह हंसिका की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल, आप सामने आई इन लेटेस्ट रिपोर्ट्स पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.