प्रेग्नेंट बहन सोनम कपूर के लिए भाई हर्षवर्धन ने मांगी प्राइवेसी और स्पेस, जानिए वजह

हाल ही में, मीडिया से बातचीत में होने वाली मां व एक्ट्रेस सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर ने अपनी बहन की गर्भावस्था के बारे में बात की और लोगों से एक विशेष अनुरोध किया। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

प्रेग्नेंट बहन सोनम कपूर के लिए भाई हर्षवर्धन ने मांगी प्राइवेसी और स्पेस, जानिए वजह

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) पहली बार मां बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और इन दिनों वह अपनी गर्भावस्था के हर पल का आनंद ले रही हैं। अपने मैटरनिटी शूट की जबरदस्त तस्वीरें शेयर करने से लेकर अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग की झलकियां पोस्ट करने तक, सोनम जानती हैं कि, अपने जीवन के खूबसूरत दौर को कैसे संजोना है। 

Sonam Kapoor Maternity Photoshoot Pictures

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने बेटों तैमूर-जहांगीर संग घर में बने पूल के किनारे की मस्ती, फोटोज जीत लेंगी दिल)

कपूर परिवार से हर कोई अपने जीवन में छोटे बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित है। चाहे सोनम के पिता अनिल कपूर जल्द ही नानू बनने के अपने उत्साह को साझा कर रहे हों या उनकी पत्नी सुनीता कपूर बेबी के आने के दिनों की गिनती कर रही हों। लेकिन इस उत्साह के बीच सोनम के भाई हर्षवर्धन कपूर का कहना कुछ और ही है।

harshvardhan kapoor

21 मार्च 2022 को सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ खुशखबरी की घोषणा करके इंटरनेट पर तूफान ला दिया था। तस्वीरों में सोनम काले रंग की मोनोकिनी ड्रेस में सोफे पर लेटी हुई अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही थीं। प्यार भरी तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।"

Sonam Kapoor And Anand Ahuja Expecting First Child

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने पहनी 31 हजार रुपए की स्टाइलिश मिडी ड्रेस, दिए समर गोल्स

'इंडिया टुडे' के साथ एक साक्षात्कार में सोनम कपूर आहूजा के भाई हर्षवर्धन ने अपनी बहन के लिए प्राइवेसी का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि, हालांकि सोनम लोकप्रिय हैं और पूरे देश में उनके लाखों शुभचिंतक और प्रशंसक हैं, वह और उनके पति आनंद आहूजा इस 'पवित्र' चरण का अनुभव करने के लिए प्राइवेसी के हकदार हैं। उनके शब्दों में, "मुझे लगता है कि, यह अच्छा है कि हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है, क्योंकि सोनम इतनी बड़ी शख्सियत हैं। इसलिए, जाहिर है, हर कोई उस खुशी को साझा करना चाहता है। लेकिन साथ ही, मुझे लगता है कि यह दोनों के लिए एक बहुत ही इंटीमेट और पर्सनल अनुभव है। लोगों का उनकी प्राइवेसी का एक तरह से सम्मान करना भी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि मुझे लगता है कि, जब आप किसी से प्यार करते हैं और वे किसी ऐसे व्यक्ति को जन्म दे रही हैं, जिससे वह प्यार करती हैं, तो यह एक तरह का पवित्र प्यार है। यह किसी के लिए कुछ भी साबित नहीं करना है या यह दुनिया के लिए नहीं है। यह आपके लिए है। इसलिए अच्छा होगा कि, उन्हें भी वह स्थान दिया जाए।"

anil kapoor

उसी साक्षात्कार में अनिल कपूर ने अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत करने में अपने परिवार की खुशी व्यक्त की। हालांकि, बिंदास डैडी ने कहा कि, वह भगवान से केवल यही चाहते हैं कि, बच्चा स्वस्थ रहे। उनके शब्दों में, "अभी हम सिर्फ भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं और बहुत खुश हैं। हम बस उस दिन का इंतजार कर रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि, बच्चा स्वस्थ हो। अभी हमारी सभी भावनाओं को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है, लेकिन निश्चित रूप से, हम खुश और उत्साहित हैं।" 

anil kapoor

(ये भी पढ़ें- 66 साल के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल 38 वर्षीय GF संग जल्द करेंगे दूसरी शादी, पहली पत्नी से ली है सहमति)

इससे पहले, सोनम कपूर के मातृत्व को अपनाने के बाद काम-जीवन के संतुलन के बारे में बात करते हुए उनके पिता और सुपरस्टार अनिल कपूर ने कहा था कि, वह एक 'भावुक मां' होंगी। उन्होंने आगे अपनी पत्नी सुनीता कपूर और उनकी बहन कविता सिंह का उदाहरण दिया था और कहा था कि, उन्होंने जीवन भर काम किया है, और शायद सोनम भी उनके नक्शेकदम पर चलकर एक कामकाजी मां बनेंगी। अनिल ने कहा था कि, "उन सभी ने हमेशा अपने पूरे जीवन में काम किया है। मेरी पत्नी ने हमेशा अमेरिका में काम किया है। सोनम की मासी सबसे अच्छे इंटीरियर डेकोरेटर्स में से एक हैं, और यहां तक ​​​​कि मेरी सास भी बहुत काम करती थीं। सोनम को भी काम करना पसंद है और वह एक बहुत ही भावुक अभिनेत्री, एक भावुक पत्नी और बेटी व भावुक मां बनेंगी।''

sonam kapoor

फिलहाल, हम भी सोनम और आनंद के बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो हर्षवर्धन कपूर के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.