क्या मौनी रॉय ने कैंसिल कर दी मुंबई में अपनी रिसेप्शन पार्टी? लेटेस्ट रिपार्ट में सामने आई बात

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपनी कथित शादी के बाद मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी कैंसिल कर दी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या मौनी रॉय ने कैंसिल कर दी मुंबई में अपनी रिसेप्शन पार्टी? लेटेस्ट रिपार्ट में सामने आई बात

कुछ ही दिनों में बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) की शादी होने वाली है। अभिनेत्री गोवा में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ 27 जनवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस मुंबई में अपने दोस्तों के लिए ए​क रिसेप्शन पार्टी आयोजित करने की प्लानिंग में थीं। हालांकि, अब कुछ मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि, महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों के की वजह से उन्हें अपनी रिसेप्शन पार्टी कैंसिल करनी पड़ी है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Mouni Roy

पहले तो ये जान लीजिए कि, टीवी शो 'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी दो दिनों में होगी। यह कार्यक्रम 26 और 27 जनवरी 2022 को होगा, जिसमें सिर्फ 50 लोग शामिल होंगे। जहां संगीत और बंगाली शादी 26 जनवरी को होगी, वहीं कपल अगले दिन दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी करेंगे। सूरज, एक दक्षिण भारतीय हैं और कपल चाहता था कि, उनकी शादी बंगाली और दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों का मिश्रण हो। 

Mouni Roy

(ये भी पढ़ें: जय अनमोल अंबानी की शादी की रस्में शुरू, मंगेतर कृशा शाह को गोद में उठाते आए नजर)

हाल ही में, अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने एक न्यूज पोर्टल को बताया कि, "मौनी और सूरज ने अपने दोस्तों और अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी की योजना बनाई थी। हालांकि, महामारी मामलों में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पार्टी रद्द कर दी है। वह किसी की सेहत को जोखिम में नहीं डालना चाहतीं। गोवा में होने वाली इस शादी में उनका परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। अभिनेत्री ने बंगाली और दक्षिण भारतीय दोनों तरह की शादी की योजना बनाई है, क्योंकि वह अपने बड़े दिन पर दोनों रीति-रिवाजों को शामिल करना चाहती हैं।"

Mouni Roy with Suraj Nambiar

‘ई-टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात साल 2019 की न्यू ईयर पार्टी में हुई थी। उस वक्त मौनी रॉय न्यू ईयर सेलिब्रेट करने दुबई गई थीं। दुबई के एक क्लब में वह सूरज से मिली थीं। दोनों की मुलाकात एक अजनबी के रूप में हुई थी।

Mouni Roy with Suraj Nambiar

(ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता, कपल ने सरोगेसी के जरिए पहले बच्चे का किया स्वागत)

कहा जा रहा है कि, मौनी रॉय मुंबई में जहां रहती हैं, उसी बिल्डिंग में उन्होंने एक फ्लैट खरीदा है, जिसका इंटीरियर का काम जारी है। उनकी शादी 26-27 जनवरी 2022 को गोवा में होने वाली है, ऐसे में मंदिरा समेत उनके कई करीबी दोस्त 23 जनवरी से गोवा के लिए रवाना होंगे।

Mouni Roy

मौनी रॉय के एक करीबी सूत्र ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को एक्ट्रेस की शादी के बारे में बताया था कि, “एक पांच सितारा रिसॉर्ट को वेडिंग वेन्यू के रूप में बुक किया गया है। हालांकि, आमंत्रण आने शुरू हो गए हैं, लेकिन मेहमानों को इस बारे में चुप्पी साधे रहने को कहा गया है। सभी मेहमानों को अपने टीकाकरण प्रमाण पत्र ले जाने के लिए कहा गया है।” रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यू गोवा के नजदीक वागाटोर बीच पर दोनों की शादी की प्लानिंग चल रही है। समुद्री तट के किनारे मौनी रॉय, सूरज के साथ दोपहर के समय शादी के बंधन में बंधेंगी।

mouni

वर्क फ्रंट की बात करें तो, मौनी जल्द ही 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' सीजन 5 में जज के रूप में पांच साल बाद टीवी पर वापसी करेंगी। 'बॉम्बे टाइम्स' के साथ एक विशेष बातचीत में जब उनसे उनकी होने वाली शादी के बारे में पूछा गया था, तो अभिनेत्री ने अपनी शादी के बारे में बात करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि, "मुझे अपने निजी जीवन के बारे में बात करना पसंद नहीं है।"

mouni

फिलहाल, अगर मीडिया रिपोर्ट में चल रही खबरें सही हैं, तो हमें भी मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। वैसे, एक्ट्रेस की शादी के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.