क्या मौनी रॉय ने कर ली है गुपचुप सगाई? डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) की सगाई की खबरों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर इसके पीछे का सच क्या है।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

क्या मौनी रॉय ने कर ली है गुपचुप सगाई? डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर

छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के दीवाने हैं। वो हमेशा ही अपनी अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर उनके एक वीडियो ने खलबली मचा दी है क्योंकि इस वीडियो से लग रहा है कि मौनी रॉय ने सगाई कर ली है? तो चलिए आपको इसकी पूरी सच्चाई बताते हैं।

दरअसल, एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनकी रिंग फिंगर में एक डायमंड की अंगूठी दिख रही है। वीडियो में मौनी अपनी इस रिंग को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं, जिसके बाद से उनके चाहने वाले इस बात का कयास लगा रहे हैं कि मौनी ने गुपचुप तरीके से लंदन में सगाई कर ली है। हालांकि, मौनी की तरफ से इस पर अब तक कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन चर्चाओं का बाजार उनकी गुपचुप सगाई को लेकर काफी गर्म है। मौनी रॉय इन दिनों लंदन में हैं, जहां वो अपनी नई फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी हैं। (ये भी पढ़ें: एक-दूजे के हुए राणा डग्गुबती और मिहिका बजाज, यहां देखें शादी की अनदेखी तस्वीरें)

इनसे है रिलेशन की खबर!

टीवी के पॉपुलर शो 'देवों के देव महादेव' के एक्टर मोहित रैना के साथ मौनी के अफेयर की खबरें सामने आईं थी। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। वहीं, बाद में कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन इसकी भी पुष्टि कभी दोनों की तरफ से नहीं की गई। लेकिन अब मौनी रॉय के अफेयर की चर्चा निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' अयान के निर्देशन में ही बन रही है, जिसमें मौनी नजर आने वाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे और अब रिलेशन में हैं। हालांकि, अब तक दोनों की तरफ इस रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। (ये भी पढ़ें: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने 'मिस्ट्री गर्ल' से सगाई करके सबको चौंकाया, जानें कौन है वो खूबसूरत महिला?)

जब दुबई में फंस गई थी मौनी रॉय

वैश्विक कोरोना महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है, जिसके चलते विश्व के ज्यादातर देशो में कई महीनों तक लॉकडाउन लगाया गया था। ऐसे में इंटरनेशल फ्लाइट्स पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई थी, जिस वजह से मौनी रॉय दुबई में ही फंस गई थी और लगभग 4 महीनों तक उन्हें दुबई में ही रहना पड़ा था। वहीं, जब अनलॉक प्रक्रिया शुरू हुई तो मौनी रॉय लंदन चली गई।

बात एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें तो मौनी रॉय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'रन' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'नागिन' 'देवों के देव महादेव' जैसे कई फेमस टीवी सीरियल्स में काम करने के साथ ही 'गोल्ड' जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरे। वहीं, अब इन दिनों वो लंदन में एक 'अनटाइटल्ड' फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। (ये भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ के जन्मदिन पर ननद सबा ने बनाई लजीज 'बिरयानी', फोटो देखकर आ जाएगा मुंह में पानी)

फिलहाल, हर तरफ इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि मौनी रॉय ने सगाई कर ली है, लेकिन क्या उन्होंने सच में सगाई की है या नहीं? इस बात का जवाब तो मौनी रॉय ही दे सकती हैं, जिसका हर किसी को इंतजार है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.